Responsive Scrollable Menu

अमीलिया कर ने 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा:जिम्बाब्वे के खिलाफ विमेंस वनडे में 7 विकेट लिए; न्यूजीलैंड विमेंस से बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस

न्यूजीलैंड विमेंस की कप्तान अमीलिया कर ने रविवार को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान में इतिहास रच दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में कर ने महज 34 रन देकर 7 विकेट झटके। यह न्यूजीलैंड विमेंस के लिए वनडे क्रिकेट में अब तक की बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस है। जैकी लॉर्ड का 1982 में बना रिकॉर्ड तोड़ा अमीलिया कर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर जैकी लॉर्ड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। जैकी ने 1982 के विमेंस वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ महज 10 रन देकर 6 विकेट लिए थे। तब से कोई भी कीवी गेंदबाज एक पारी में 7 विकेट नहीं ले पाई थीं। जिम्बाब्वे की पारी 102 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की घातक गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी टीम 102 रन ही बना पाई। ओपनर केलिस एनध्लोवु ने 12 और विकेटकीपर मोडेस्टर मुपाचिक्वा ने 32 रन बनाकर टीम को 50 के पार पहुंचाया। वहीं औड्रे माज्विशाया ने 13 और तेंदाई माकुशा ने 12 रन बनाकर जिम्बाब्वे को किसी तरह 100 रन के पार कराया। न्यूजीलैंड के लिए मौली पेनफोल्ड ने जिम्बाब्वे के टॉप ऑर्डर को तोड़ते हुए शुरुआती 3 विकेट लिए। इसके बाद कर ने मोर्चा संभाला और एक के बाद एक 7 विकेट लेकर जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी। ब्री इलिंग, रोजमेरी मेयर और नेन्सी पटेल कोई विकेट नहीं ले पाईं। दुनिया की 7वीं गेंदबाज बनीं अमीलिया अमीलिया कर दुनिया की 7वीं ही गेंदबाज बनीं, जिन्होंने एक विमेंस वनडे में 7 विकेट लिए। इस क्लब में पाकिस्तान की साजिदा शाह, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, अलाना किंग, शेली निशके, वेस्टइंडीज की अनीसा मोहम्मद और इंग्लैंड की जो चेम्बरलैन शामिल हैं। 17 ओवर में जीत गई न्यूजीलैंड विमेंस 103 रन का टारगेट न्यूजीलैंड विमेंस ने 16.2 ओवर में ही चेज कर लिया। कप्तान अमीलिया कर ओपनिंग करने उतरीं और 40 गेंद पर 45 रन बनाए। विकेटकीपर इजाबेला गेज 20 रन बनाकर आउट हुईं। आखिर में मैडी ग्रीन ने 27 और ब्रूक हालिडे ने 7 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। जिम्बाब्वे से औड्रे माज्विशाया और क्रिस्टाबेल चाटोन्ज्वा ने 1-1 विकेट लिया। सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई न्यूजीलैंड ने दूसरा वनडे 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। टीम ने पहला मैच 180 रन से जीता था। तीसरा मैच 11 मार्च को डुनेडिन में ही खेला जाएगा। इससे पहले व्हाइटफर्न्स ने टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। अमीलिया कर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गई थीं। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ----------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 2022 के बाद कैसे बदली टीम इंडिया की अप्रोच 10 नवंबर 2022, टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया को इंग्लैंड ने हरा दिया। हार भी मामूली नहीं, 169 रन का टारगेट 16 ओवर में बगैर विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया। मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से कहा, "हमें बदलना होगा।" पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

न्यूजीलैंड विमेंस पेसर ली ताहूहू का वनडे क्रिकेट से संन्यास:व्हाइटफर्न्स की टॉप विकेट टेकर रहीं; कहा- टी-20 वर्ल्ड कप अगला टारगेट

न्यूजीलैंड विमेंस क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज ली ताहूहू ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 35 साल की ताहूहू ने अपने 15 साल लंबे वनडे करियर पर ब्रेक लगाया। वे टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी, उन्होंने कहा कि उनका टारगेट इस साल जून में होने वाला वर्ल्ड कप है। न्यूजीलैंड की सबसे सफल वनडे गेंदबाज ताहूहू ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। तब से वे कीवी टीम के बॉलिंग डिपार्टमेंट को लीड कर रही हैं। उन्होंने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेला। इस मुकाबले में उन्होंने 9 रन देकर 1 विकेट लिया। ताहूहू के नाम 3 बड़े रिकॉर्ड्स सपना सच होने जैसा रहा सफर- ताहूहू संन्यास की घोषणा करते हुए ताहूहू भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, "व्हाइटफर्न्स के लिए वनडे खेलना हमेशा गर्व की बात रही। जब मैंने शुरुआत की थी, तो एक मैच खेलना भी बड़ी बात थी, लेकिन अपने देश के लिए 100 से ज्यादा मैच खेलना मेरे लिए सपने जैसा है। मैं इस सफर की हर याद को संजोकर रखूंगी।" टी-20 वर्ल्ड कप बचाने पर फोकस वनडे को अलविदा कहने के बाद अब ताहूहू का पूरा ध्यान टी-20 फॉर्मेट पर है। न्यूजीलैंड की टीम मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन है और इस साल जून-जुलाई में इंग्लैंड में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में अपने खिताब को डिफेंड करने उतरेगी। ताहूहू ने कहा कि वह टीम को दोबारा चैंपियन बनाने के लिए पूरी तरह मोटिवेटेड हैं। कोच ने बताया 'रोल मॉडल' न्यूजीलैंड के हेड कोच बेन सॉयर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि ली ने वनडे क्रिकेट में गेंदबाजी के नए पैरामीटर सेट किए। उनकी स्पीड और क्रिकेट के लिए डेडिकेशन युवाओं को इंस्पायर करता रहेगा। वे इस देश में विमेंस क्रिकेटर्स के लिए रोल मॉडल हैं। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ----------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 2022 के बाद कैसे बदली टीम इंडिया की अप्रोच 10 नवंबर 2022, टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया को इंग्लैंड ने हरा दिया। हार भी मामूली नहीं, 169 रन का टारगेट 16 ओवर में बगैर विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया। मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से कहा, "हमें बदलना होगा।" पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना की बादशाहत बरकरार, नहीं हिला पाया कोई नंबर-1 की कुर्सी

Smriti Mandhana remains on top ranking: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की आईसीसी वनडे वनडे रैंकिंग में दबदबा जारी है. मंधाना रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार है. इसके अलावा भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 8वें स्थान के साथ रैंकिंग टॉप-10 में बनी हुई हैं. Tue, 10 Mar 2026 23:33:52 +0530

  Videos
See all

Nitish Kumar : बिहार के सीएम के नाम का हो गया ऐलान! | Nishant Kumar | Bihar New CM | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T22:30:29+00:00

UK PlayStation users could be owed billions. #PlayStation #PlayStation5 #BBCGaming #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T23:00:22+00:00

Iranians fleeing to Turkey injured by US-Israeli strikes. #Iran #US #MiddleEast #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T22:40:00+00:00

Iran Israel War: ईरान ने फोड़ा तगड़ा बम, भागी इज़रायली सेना! | Mojtaba Khamenei | Netanyahu | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T23:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers