Responsive Scrollable Menu

PM दिल्ली में 33,500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे:मेट्रो के 2 नए कॉरिडोर जनता को सौपेंगे, 3 कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में 33,500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले मोदी सरोजिनी नगर में जनरल पूल रेजिडेंशियल एकोमोडेशन (GPRA) टाइप-5 क्वार्टर्स का दौरा करेंगे और महिला अलॉटीज़ को चाभियां सौंपेंगे। पीएम पिंक लाइन के 12.3 किमी लंबे मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर और मैजेंटा लाइन के 9.9 किमी लंबे दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ पीएम एक्सपेंशन प्लान के फेज V-A के तहत तीन नए दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर का भी शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लंबाई लगभग 16.1 किमी होगी। इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर, एरोसिटी-इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल-1 कॉरिडोर और तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज कॉरिडोर शामिल हैं। फेज V-A के तहत 3 कॉरिडोर का शिलान्यास, लंबाई 16.1 किमी PM मोदी एक्सपेंशन प्लान के फेज V-A के तहत तीन नए दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर का भी शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लंबाई लगभग 16.1 km होगी। इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर, एरोसिटी-इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल-1 कॉरिडोर और तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज कॉरिडोर शामिल हैं। इससे सेंट्रल दिल्ली, साउथ दिल्ली, नोएडा और एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई 49 किलोमीटर हो जाएगी दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक का कॉरिडोर मैजेंटा लाइन का एक्सटेंशन है, और इसके शुरू होने के साथ ही इस लाइन की कुल लंबाई लगभग 49 किलोमीटर हो जाएगी। इससे कई रेजिडेंशियल और कमर्शियल इलाके मेट्रो नेटवर्क के साथ बेहतर तरीके से जुड़ जाएंगे। 15,200 करोड़ की जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) कॉलोनी मेट्रो प्रोजेक्ट के अलावा, प्रधानमंत्री जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) कॉलोनियों के रीडेवलपमेंट के तहत लगभग 15,200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी में फैले इस रीडेवलपमेंट प्लान में सरकारी कर्मचारियों के लिए 9,350 से ज्यादा मॉडर्न फ्लैट और लगभग 48 लाख स्क्वेयर फीट ऑफिस स्पेस मिलेगा। दिल्ली मेट्रो ने एडवाइजरी जारी की दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(DMRC) ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में बताया कि, दिल्ली मेट्रो फेज III कॉरिडोर पर ट्रेन सर्विस 8 मार्च को रेगुलर सुबह 7 बजे के बजाय एक घंटा पहले सुबह 6 बजे शुरू होंगी। DMRC ने कहा कि सर्विस की शुरुआत लाइन 7 (पिंक लाइन) मजलिस पार्क से शिव विहार, लाइन 8 (मैजेंटा लाइन) बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट, जिसमें कृष्णा पार्क एक्सटेंशन भी शामिल है, और लाइन 9 (ग्रे लाइन) द्वारका से ढांसा बस स्टैंड पर होगी। कॉर्पोरेशन ने कहा कि शेड्यूल में बदलाव 8 मार्च से लागू होगा और यात्रियों को अपनी यात्रा उसी हिसाब से प्लान करने की सलाह दी।

Continue reading on the app

जरूरत की खबर– सुबह उठकर खाली पेट पहले पानी पिएं:जानें इसके 11 हेल्थ बेनिफिट्स, पीने का सही तरीका, पीते हुए न करें ये 7 गलतियां

हम हमेशा से ये सुनते आए हैं कि सुबह खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये आदत बॉडी को रीस्टार्ट का मैसेज देती है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स इस आदत को ‘साइलेंट हीलर’ भी कहते हैं। इंग्लैंड की लॉफबोरो यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के अनुसार, सुबह उठने के 30 मिनट के अंदर लगभग आधा लीटर पानी पीने से ब्रेन की फंक्शनिंग सुधरती है। आज जरूरत की खबर में हम इसका साइंस समझेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. रोहित शर्मा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जवाब- सोते समय हमारा शरीर ‘रिकवरी और रिपेयर मोड’ में चला जाता है। इसके कारण मेटाबॉलिज्म और बॉडी के अन्य ऑर्गन्स स्लो हो जाते हैं। ऐसे में सुबह-सुबह पानी पीने से शरीर धीरे-धीरे इस मोड से बाहर आता है। जिससे- सवाल- सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीना हमारे डाइजेशन को कैसे प्रभावित करता है? जवाब- जब हम सुबह खाली पेट पानी पीते हैं, तो पानी पेट में पहुंचकर पाचन तंत्र को धीरे-धीरे सक्रिय करता है। इससे पेट और आंतों की मांसपेशियों में मूवमेंट शुरू होती है। सुबह पानी पीने से ऐसे गैस्ट्रिक जूस और एंजाइम्स रिलीज होते हैं, जिससे खाना पचाने की क्षमता बढ़ती है। यह आदत कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को कम करने में भी मदद करती है। सवाल- सुबह खाली पेट पानी पीने से किन बीमारियों का जोखिम कम होता है? जवाब- रोज सुबह खाली पेट पानी पीने की आदत कई लाइफस्टाइल डिजीज के रिस्क को कम कर सकती है। जब शरीर हाइड्रेटेड रहता है, तो मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और टॉक्सिन्स जमा नहीं होते। रिसर्च और क्लिनिकल ऑब्जर्वेशन के मुताबिक, सुबह पानी पीने की आदत किडनी स्टोन, यूरिन इन्फेक्शन, हाई ब्लड प्रेशर और कब्ज जैसी समस्याओं के खतरे को घटा सकती है। सवाल- क्या खाली पेट पानी पीना वजन कम करने में भी मददगार होता है? जवाब- हां, सुबह पानी पीने से मेटाबॉलिज्म 20–30% तक एक्टिव होता है। ये कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा पानी पेट को थोड़ा भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे नाश्ते में ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है। जो लोग खाने से पहले पानी पीते हैं, उनका कुल कैलोरी इनटेक कम होता है। सिर्फ पानी पीने से वजन कम नहीं होता। यह सिर्फ एक सपोर्टिव हैबिट है। वजह कम करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना भी जरूरी है। सवाल- सुबह खाली पेट पानी पीने का मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है? जवाब- मेंटल हेल्थ और हाइड्रेशन के बीच गहरा संबंध है। डिहाइड्रेशन से थकान, चिड़चिड़ापन और फोकस की कमी हो सकती है। सुबह पानी पीने से ब्रेन को पर्याप्त ऑक्सीजन और ब्लड सप्लाई मिलती है, जिससे एकाग्रता और अलर्टनेस बढ़ती है। यह स्ट्रेस हाॅर्मोन को बैलेंस करने में भी मदद करता है। डॉ. रोहित शर्मा बताते हैं कि सुबह पानी पीने से दिन की शुरुआत ज्यादा क्लियर और शांत होती है। सवाल- क्या सुबह उठकर पानी पीने से हमारे एनर्जी लेवल और मूड में फर्क आता है? जवाब- बिल्कुल। रात भर डिहाइड्रेटेड रहने के बाद शरीर सुस्त महसूस करता है। जैसे ही सुबह पानी पीते हैं, सेल्स एक्टिव होने लगती हैं और एनर्जी लेवल धीरे-धीरे बढ़ता है। इससे थकान कम होती है, सिर भारी लगने की समस्या घटती है और मूड बेहतर होता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स चाय-कॉफी से पहले पानी पीने की सलाह देते हैं। सवाल- सुबह खाली पेट ठंडा पानी पीना चाहिए या गुनगुना पानी? जवाब- डॉ. रोहित शर्मा के मुताबिक, सुबह के समय गुनगुना या नॉर्मल टेम्परेचर का पानी ज्यादा फायदेमंद होता है। ठंडा पानी डाइजेशन को धीमा कर सकता है और कुछ लोगों में गैस या ऐंठन की समस्या पैदा कर सकता है। वहीं गुनगुना पानी डाइजेशन को एक्टिव करता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। सवाल- सुबह खाली पेट कितना पानी पीना चाहिए? जवाब- आमतौर पर 1 से 2 गिलास (250–500 ml) पानी पर्याप्त माना जाता है। शरीर की जरूरत, मौसम और हेल्थ कंडीशन के हिसाब से ये मात्रा अलग हो सकती है। सवाल- सुबह खाली पेट पानी पीते हुए क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? जवाब- अक्सर कुछ लोग सुबह खाली पेट पानी पीते समय कुछ गलतियां करते हैं, जो सेहत को फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकती हैं। नीचे दिए ग्राफिक में कुछ कॉमन गलतियां बताई गई हैं, इन्हें देखिए- सवाल- किन्हें खाली पेट पानी पीते हुए थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए? जवाब- कुछ लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है। जैसकि- सुबह खाली पेट पानी पीना एक छोटी लेकिन असरदार आदत है। यह डाइजेशन, मेटाबॉलिज्म, मेंटल हेल्थ और ओवरऑल वेलबीइंग को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। ………………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- आपके घर के पास है स्ट्रीट फूड:बढ़ सकता है शुगर, मोटापे का रिस्क, स्टडी में खुलासा, फूड हैबिट सुधारने के 11 टिप्स क्या आप भी ऐसी कॉलोनी या मोहल्ले में रहते हैं, जहां आसपास हर गली-नुक्कड़ पर स्ट्रीट फूड की दुकानें हैं। अगर हां, तो यह स्टडी आपके लिए बेहद अहम है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि कभी-कभार स्ट्रीट फूड खाने से क्या ही फर्क पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Day 2026: स्मृति मंधाना समेत 8 क्रिकेटर, जिनके दम पर भारत ने पहली बार जीता महिला वनडे वर्ल्ड कप

International Women's Day 2026: भारत को पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जिताने में वैसे तो पूरी टीम का ही योगदान रहा था. मगर 8 महिला क्रिकेटरों ने उसमें अपनी अलग ही छाप छोड़ी थी. Sun, 08 Mar 2026 09:00:12 +0530

  Videos
See all

US-Israel Attacks Iran: इजरायल ने मेहराबाद एयरपोर्ट को बनाया निशाना #shorts #khamenei #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T03:41:40+00:00

Pakistan on Iran Israel War Update: पाकिस्तान में हड़कंप |Air Strike | Iran America War Update |Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T03:45:01+00:00

बगदाद में अमेरिकी ठिकानों पर हो रहे हमले | #shorts #bagdad #breakingnews #iranamericawar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T03:40:38+00:00

Shorts : ये बेशर्मों को शर्म नहीं, कांग्रेस पर भड़के सीएम मोहन | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T03:43:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers