Responsive Scrollable Menu

नैन्सी ग्रेवाल हत्याकांड, कनाडाई सिखों-हिंदुओं में गुस्सा बढ़ा:बोले- 3 मार्च को एंटी खालिस्तान-डे के रूप में मनाएंगे; कत्ल में खुलासा आज संभव

पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और नर्स नैन्सी ग्रेवाल की हत्या के बाद कनाडा में खालिस्तान समर्थकों का विरोध बढ़ गया है। कनाडाई डेमोक्रेट्स, स्थानीय हिंदू और सिख ऑर्गेनाइजेशन के साथ राजनेताओं ने खालिस्तानियों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रोष जताया। उन्होंने लिखा- नैन्सी अच्छी इंसान थी। अब 3 मार्च को एंटी खालिस्तान डे के तौर पर मनाया करेंगे। विंडसर वेस्ट के सांसद हर्ब गिल ने भी कहा है- लासाल और पूरे विंडसर-एसेक्स के कई लोगों की तरह मुझे भी नैन्सी ग्रेवाल की मौत का दुख है। नैन्सी सोशल मीडिया की दुनिया में एक जानी-मानी आवाज थीं और सोशल मीडिया की पोस्टों ने यह साफ कर दिया कि दुनिया भर में बहुत से लोग उनके विचारों को फॉलो करते थे। इधर, नैन्सी ग्रेवाल की मां आज कनाडा पहुंच जाएंगी और डेडबॉडी लेने के लिए फार्मेलिटीज पूरी करेंगी। इसके साथ ही लासाल पुलिस आज कातिलों को लेकर खुलासा कर सकती है। बता दें कि कनाडा के विंडसर में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। नैन्सी खालिस्तानी मूवमेंट के खिलाफ सोशल मीडिया पर बोलती थीं। उनकी मौत ने कनाडा की राजनीति और पुलिस सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 3 पॉइंट्स में जानें नैन्सी की हत्या पर लोगों का विरोध… विंडसर वेस्ट के सांसद हर्ब गिल ने की सजा की मांग विंडसर वेस्ट के सांसद हर्ब गिल ने कहा कि वह खुद 30 साल तक पुलिस ऑफिसर रह चुके हैं। उन्होंने नैन्सी की मौत को दुखद बताया। उन्होंने मांग की है कि नैन्सी के हत्यारों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। उनके पुलिस बैकग्राउंड की वजह से अब लासाल पुलिस पर दबाव और बढ़ गया है। एंटी-खालिस्तान डे की घोषणा हिंदू कैनेडियन फेडरेशन ने नैन्सी ग्रेवाल की याद में हर साल 3 मार्च को एंटी खालिस्तान डे मनाने की घोषणा की है। उनका कहना है कि यह मूवमेंट उन लोगों के खिलाफ है जो कनाडा की धरती पर होमग्रोन टेररिज्म फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि नैंसी ग्रेवाल ने आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और खालिस्तानी नेटवर्क को बेनकाब किया था। कनाडा में जो खालिस्तान के खिलाफ बोलता है उसी को पीटा या मारा जाता है। इससे पहले रेडियो होस्ट दीपक पुंज पर हमला, फिर ज्योति सिंह मान पर हमला और अब नैन्सी की हत्या। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… नैन्सी ग्रेवाल हत्याकांड, 15 दिन पहले प्लान हुआ मर्डर:दोस्त को कहा था- मौत मंजूर, चुप नहीं रहूंगी; पढ़िए बहन के 5 अहम खुलासे पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और नर्स नैन्सी ग्रेवाल के मर्डर को लेकर बहन अलीशा ने कई खुलासे किए हैं। बहन ने बताया कि नैन्सी को जान का खतरा था। उसने बकायादा कनाडा पुलिस को कुछ लोगों के नाम दे रखे थे। नैन्सी ने पुलिस को कहा था कि अगर उसे कुछ हो जाए तो इन लोगों से पूछताछ की जाए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Iran says it will never surrender as Trump warns it faces complete destruction | BBC News

Iran’s President has said the country will never surrender, in the face of the onslaught by the US and Israel. Speaking on state television, President Masoud Pezeshkian said his country’s enemies “will take their dream of the Iranian people’s surrender to their graves”. It follows President Trump’s recent statement that only Iran’s total capitulation would bring the war to an end. The Iranian president also apologised to neighbouring Gulf states for Iran’s recent "actions” after retaliatory strikes on US allies in the region. Bahrain, Kuwait, Qatar, Saudi Arabia and the UAE have all come under attack from Iranian missiles and drones. President Trump responded by stating on his Truth Social media platform that if Iran did not surrender it would be “hit very hard” and faced “complete destruction”. Israel’s Prime Minister Benjamin Netanyahu also said his country would continue to strike Iran “with all our might”. A military aircraft carrying the remains of six US service members killed in the Middle East has returned their remains to an air force base in Delaware. President Trump and other senior member of his administration attended a ceremony there. Clive Myrie presents BBC News at Ten reporting by Joe Inwood, Jack Fenwick, Nick Beake, Wyre Davies and Orla Guerin. Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features visit: www.bbc.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

3 वजह... न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी टीम इंडिया

3 big reasons Why India Should Not Underestimate NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इतिहास कीवियों के पक्ष में है. अब तक टी20 वर्ल्ड कप और आईसीसी फाइनल्स में भारत कभी न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाया है. फिन एलन की तूफानी बल्लेबाजी और घातक स्पिन अटैक के सामने टीम इंडिया को अपना दूसरा लगातार खिताब जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा. Sun, 8 Mar 2026 05:31:03 +0530

  Videos
See all

Nitish Kumar Rajya Sabha: सीएम पद पर नीतीश-निशांत दोनों अड़े! | Bihar | Breaking News | Bihar New CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T01:45:09+00:00

Shehzad Poonawalla का TMC पर बड़ा हमला! राष्ट्रपति के अपमान का लगाया आरोप I TMC I BJP I West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T01:42:43+00:00

Iran Israel War Update: ईरान ने उड़ा दिया कई अमेरिकी बेस! |Russia |Trump | Iran America War | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T01:36:51+00:00

US Attack On Iran | US का ईरान पर अबतक का सबसे बड़ा हमला #brekaingnews #war #us #iran #usiranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T01:39:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers