Responsive Scrollable Menu

फाइनल आज IND vs NZ:भारत जीता तो टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम बनेगी, टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीती

टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें पहली बार फाइनल में भिड़ेंगी। दो बार की चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल होगा। टीम को अभी तक अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार मिली थी। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को नहीं हरा सका भारत टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में तस्वीर बिल्कुल अलग है। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए हैं और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। ये मैच 2007, 2016 और 2021 में खेले गए थे। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 53% मुकाबले जीते टी-20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 11 में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। वहीं, 3 मैच टाई रहे हैं। इन टाई मुकाबलों में से 2 भारत ने सुपर ओवर में अपने नाम किए, जबकि एक मैच का बारिश के कारण सुपर ओवर नहीं हो सका। घरेलू मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 में से 11 मुकाबले जीते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले जनवरी में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई। इस सीरीज में भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। पांच मैचों की इस सीरीज में 6 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना था। वहीं, आखिरी मुकाबले में भारत ने 271 रन का स्कोर बना दिया था। फाइनल में भारत के पास 3 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका ईशान ने दो अर्धशतक लगाए इस वर्ल्ड कप में ईशान किशन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 263 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 77 रहा है। ईशान ने इस दौरान दो अर्धशतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने इतने ही मैचों में 242 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। एलन ने सेमीफाइनल में शतक लगाया इस वर्ल्ड कप में फिन एलन न्यूजीलैंड के लिए बल्लेबाजी में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 289 रन बनाए हैं और टीम के टॉप स्कोरर हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 100 रहा है। उन्होंने यह शतक सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। रचिन रवींद्र टॉप बॉलर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। मैच बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं रविवार को अहमदाबाद में काफी गर्मी रहेगी। हालांकि बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। फाइनल के लिए रिजर्व डे फाइनल वाले दिन अहमदाबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं है, फिर भी ICC ने एक रिजर्व डे रखा है। अगर किसी कारण 8 मार्च को मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो 9 मार्च (सोमवार) को रिजर्व डे पर मुकाबला खेला जाएगा। अगर फाइनल रिजर्व डे पर भी नहीं हो सका, तो नियमों के मुताबिक दोनों टीमों को विजेता घोषित किया जाएगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशाम और लॉकी फर्ग्यूसन। रिचर्ड इलिंगवर्थ अंपायरिंग करेंगे ICC ने फाइनल मुकाबले के लिए ऑफिशियल्स बता दिए हैं। इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन फील्ड अंपायर होंगे। दोनों पहले सेमीफाइनल में भी अंपायर थे। इलिंगवर्थ 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी क्रिस गैफनी के साथ अंपायरिंग कर रहे थे। वे पिछले वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भी अंपायर थे। साउथ अफ्रीका के अल्लाहुद्दीन पालेकर थर्ड अंपायर रहेंगे। वहीं एड्रियन होलस्टोक चौथे अंपायर की भूमिका निभाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी रहेंगे। वे एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भी रेफरी थे। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार ऐप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का लाइव कवरेज भी फॉलो कर सकते हैं। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Continue reading on the app

भारत के लिए खतरा बन सकते हैं 5 न्यूजीलैंड खिलाड़ी:एलन की फास्टेस्ट सेंचुरी, रचिन के 128 रन और 11 विकेट; साइफर्ट ने 3 फिफ्टी लगाई

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। पूरे टूर्नामेंट में मजबूत नजर आई भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी बड़ी चुनौती बन सकते हैं। भारत को साउथ अफ्रीका से हार मिली थी, जबकि अमेरिका और वेस्टइंडीज ने भी उसे कड़ी टक्कर दी थी। कीवी ओपनर फिन एलन ने टूर्नामेंट में सबसे तेज सेंचुरी लगाई है, वहीं रचिन रवींद्र 128 रन बनाने के साथ 11 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा टिम साइफर्ट भी 3 अर्धशतकों के साथ बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के 5 खिलाड़ी भारत की राह मुश्किल बना सकते हैं… 1. फिन एलन- सेमीफाइनल में शतक लगाया फिन एलन इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 7 पारियों में 289 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा है। एलन ने इस वर्ल्ड कप में 24 चौके और 20 छक्के लगाए हैं। 26 साल के एलन ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद शतक लगाकर टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया। उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए। इससे पहले ग्रुप स्टेज में UAE के खिलाफ नाबाद 84 रन बनाकर टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई थी। एलन ने इस टूर्नामेंट में जब-जब फिफ्टी लगाई है, न्यूजीलैंड ने मैच 9 या 10 विकेट से जीता है। ओवरऑल वे न्यूजीलैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में 3 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं, उनसे पहले कोलिन मुनरो यह कारनामा कर चुके हैं। एलन के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 1654 रन और 7 अर्धशतक हैं। 2. रचिन रवींद्र- श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लेकर जिताया रचिन रवींद्र इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के सबसे असरदार ऑलराउंडर रहे हैं। उन्होंने 6 पारियों में 128 रन बनाए हैं और एक फिफ्टी लगाई है। गेंदबाजी में उन्होंने 8 मैचों में 11 विकेट लिए हैं और टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/27 रहा है। श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो मैच में रचिन ने 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। इस मैच में उन्होंने 32 रन भी बनाए थे। न्यूजीलैंड ने वह मुकाबला 61 रन से जीता था। मिडिल ओवर्स में उनकी स्पिन गेंदबाजी भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। सेमीफाइनल में उन्होंने 2 विकेट लिए थे, जबकि उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट झटके थे। रचिन ने न्यूजीलैंड के लिए 51 टी-20 मैच खेले हैं, जिनमें 758 रन और 25 विकेट लिए हैं। उनके नाम 5 अर्धशतक भी हैं। 26 साल के रचिन ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 3 शतकों के साथ 578 रन बनाकर इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता था। 3. मिचेल सैंटनर- सबसे कम इकोनॉमी से रन दिए न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्हें दिसंबर 2024 में न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों (ODI/T20I) टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों में 77 रन बनाए हैं और जरूरत पड़ने पर फिनिशिंग रोल भी निभाया है। श्रीलंका के खिलाफ सैंटनर ने 84 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद कोल मैककॉन्ची के साथ मिलकर 47 बॉल पर 84 रन जोड़े थे। इस मैच में उन्होंने 26 बॉल पर 47 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में सैंटनर किफायती साबित हुए हैं। उन्होंने 6 पारियों में 24 ओवर डालते हुए सिर्फ 6.33 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। उनके नाम 2 विकेट भी हैं। बतौर कप्तान भी सैंटनर के फैसले शानदार रहे हैं। साउथ अफ्रीका के सेमीफाइनल में उन्होंने कोल मैककॉन्ची को पावरप्ले में बॉलिंग कराकर दोनों लेफ्ट हैंडर क्विंटन डी कॉक और रायन रिकेल्टन को एक ही ओवर में आउट कर दिया था। टी-20 इंटरनेशनल में सैंटनर ने 134 मैच खेलकर 1030 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई हैं। सैंटनर कीवी टीम के लिए टी-20 में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 137 विकेट अपने नाम किए हैं। सैंटनर टी-20 इंटरनेशनल में 1000+ रन और 100+ विकेट लेने वाले पहले कीवी खिलाड़ी भी हैं। 4. मैट हेनरी- टीम के सबसे सफल तेज गेंदबाज मैट हेनरी इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 9 विकेट लिए और कई बार नई गेंद से टीम को शुरुआती सफलता दिलाई है। हेनरी ने श्रीलंका के खिलाफ पहली ही बॉल पर इनफॉर्म बल्लेबाज पथुम निसांका को बोल्ड कर दिया था। हेनरी की खासियत उनकी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ है। भारत के टॉप ऑर्डर के खिलाफ वे खतरनाक साबित हो सकते हैं। उनकी इकोनॉमी 7.59 रही है, जिससे पता चलता है कि वे रन भी ज्यादा नहीं देते। वे श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और UAE के खिलाफ 2-2 विकेट चटका चुके हैं। हेनरी के नाम टी-20 इंटरनेशनल के 42 मैच में 52 विकेट हैं। उन्होंने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मुकाबले में भारत के खिलाफ 42 रन देकर 5 विकेट लिए थे। 5. टिम साइफर्ट- टूर्नामेंट में 274 रन, 3 फिफ्टी टिम साइफर्ट न्यूजीलैंड के लिए इस टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप की 7 पारियों में 274 रन बनाए और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 161 से ज्यादा का रहा है। साइफर्ट ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को तेजी से शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने फिन एलन के साथ मिलकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 117 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। साइफर्ट ने इस मैच में 58 रन बनाए थे। साइफर्ट ने इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के अलावा UAE और अफगानिस्तान के खिलाफ भी फिफ्टी लगाई हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 89 रन है। उन्होंने 2025 में वेस्टइंडीज की कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स के लिए 40 गेंदों में शतक बनाकर आंद्रे रसेल के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वे टी-20 में न्यूजीलैंड के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। साइफर्ट के नाम 89 मैचों में 2227 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 16 फिफ्टी लगाई हैं और नाबाद 97 रन उनका बेस्ट स्कोर है। साइफर्ट के अलावा भारत को ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल से भी सतर्क रहना होगा। --------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ----------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... भारत सबसे ज्यादा 15वीं बार ICC फाइनल खेलेगा भारतीय क्रिकेट टीम ICC टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में मिली पहली वर्ल्ड कप जीत से शुरू हुआ यह सफर भारत को अब तक 7 ट्रॉफियां दिला चुका है। पढ़ें पूरी खबर… --------------------------------------------- भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं वर्ल्डकप फाइनल खेलेंगे टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी को 20 टीमों के बीच शुरू हुआ। 5 मार्च तक 2 फाइनलिस्ट टीमें मिल गईं, जिनके बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने कोलकाता और भारत ने मुंबई में सेमीफाइनल जीता। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Arshdeep Singh पर ICC ने लगाया जुर्माना, फाइनल में डैरिल मिचेल को गेंद मारने की मिली सजा

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर आईसीसी का हंटर चला है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में कीवी बल्लेबाज डैरिल मिचेल को गेंद मारी थी जिसके बाद मैदान पर कुछ पल के लिए माहौल गरमा गया था। 

अब अर्शदीप सिंह को उनकी उस हरकत के कारण आईसीसी की तरफ से जुर्माना भुगतना पड़ रहा है। आईसीसी ने अर्शदीप पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जु्र्माना लगाया है। बता दें कि, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने बेहतरीन जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। 

दरअसल, अर्शदीप सिंह को आईसीसी के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी या उसके पास और या खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने से जुड़ा है। जुर्माना के अलावा अर्शदीप के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये पिछले 24 महीनों में उनका येपहला अपराध रहा। 
Tue, 10 Mar 2026 17:22:47 +0530

  Videos
See all

Parliament में विपक्ष ने क्यों मारी पलटी? | Parliament Budget Session | Goonj with Aman Chopra #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:11:34+00:00

Cm Yogi New Aw139 Helicopter: UP सरकार ने खरीदा नया हेलीकॉप्टर, CM योगी की यात्रा अब और सुरक्षित #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:15:07+00:00

Vietnam Oil Crisis: तेल के लिए तरसा वियतनाम! #shorts #vietnamnews #oilcrisis #middleeast #worldnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:13:03+00:00

Iran-Israel War: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच भारत सरकार ने LPG का प्रोडक्शन बढ़ाया! | India LPG | ESMA #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:13:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers