Responsive Scrollable Menu

देश में 33,577 बच्चे लापता, बंगाल टॉप नंबर पर:7 राज्यों में बच्चों के गुम होने का कोई मामला नहीं, महिला व बाल विकास मंत्रालय की रिपोर्ट

देशभर में बच्चों के लापता होने के आंकड़े चिंताजनक हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ‘मिसिंग चिल्ड्रन’ की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच देश में कुल 33,577 बच्चे गायब हुए। इनमें से 7,777 बच्चे अब तक नहीं मिले। रिपोर्ट में बताया गया है कि सबसे ज्यादा 19,145 बच्चे पश्चिम बंगाल में लापता हुए। इनमें से 15,465 बच्चों को ढूंढ लिया गया, जबकि 3,680 बच्चे अब भी नहीं मिले। मध्यप्रदेश में 4,256 बच्चे लापता हुए। इनमें से 1,059 बच्चों का अब तक पता नहीं चल पाया। इन 6 राज्यों में किसी बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट नहीं नगालैंड, अरुणाचल, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात व लक्ष्यद्वीप और दादर नगर हवेली में बच्चों के लापता होने की कोई शिकायत नहीं मिली है। किस राज्य में कितने बच्चे गुम हुए व कितने मिले नोट: कई राज्यों में बरामद बच्चों की संख्या अधिक है, क्योंकि अन्य राज्यों के बच्चे वहां मिले है। 2 केस: बेटियों के लौटने की राह देख रहा परिवार केस 1: सहेली के घर गई, फिर नहीं लौटी अम्बाला की 14 वर्षीय लड़की 8 जनवरी को सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बस स्टैंड की सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें वह जाती दिखी, पर आगे कोई सुराग नहीं मिला। केस 2: नाराज होकर घर से निकली, अब तक लापता अम्बाला कैंट में 5 फरवरी को लड़की परिवार से नाराज होकर घर से निकल गई और वापस नहीं लौटी। गुमशुदगी का केस है। पिता शहर में पर्चे बांटकर लोगों से जानकारी देने की अपील कर रहे हैं। ----------------- ये खबर भी पढ़ें... तीन साल की मासूम लापता:पिता के साथ बाजार आई, सीसीटीवी में संदिग्धों के साथ दिखी झाबुआ नगर के हृदय स्थल गांधी चौक बाजार क्षेत्र में शनिवार को एक साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के अचानक लापता हो गई। घटना के बाद वह एक अधेड़ उम्र के पुरुष और एक महिला के साथ दिखाई दी। पुलिस मामले की बच्ची की तलाश कर रही है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

जैश-ए-मोहम्मद का खौफनाक प्लान डिकोड, छात्रों को बना रहा बडी पेयर और लोन वुल्फ, खुफिया एजेंसियों का अलर्ट

महाराष्ट्र एटीएस ने अयान शेख नाम के एक छात्र को अरेस्ट किया है. वह पिछले छह महीने से मुंबई में रहकर आतंकी नेटवर्क चला रहा था. अयान कई युवाओं के सीधे संपर्क में था. वह उन्हें कट्टरपंथी बनाकर जैश में भर्ती करने की पूरी कोशिश कर रहा था. उसने दो छात्रों का पूरी तरह ब्रेनवाश कर दिया था. वह उन्हें आतंकी ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजने की तैयारी में था.

Continue reading on the app

  Sports

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में स्कोर अगर बराबर हुआ तो क्या होगा? कैसे होगा चैंपियन का फैसला

T20 World Cup Final Tie Rules: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल अगर टाई होता है, तो रोमांच सुपर ओवर तक जाएगा. आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक, नतीजा आने तक एक के बाद एक कई सुपर ओवर खेले जा सकते हैं. जानिए भारत-कीवी भिड़ंत में टाई मैचों का इतिहास और वो नियम जो तय करेंगे कि कौन बनेगा असली वर्ल्ड चैंपियन. Sun, 8 Mar 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: इजरायल को हथियार भेज रहा अमेरिका |Khamenei | Trump | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T23:30:00+00:00

Iran Israel War Update: ईरान ने मचा दी अमेरिका और इजरायल में तबाही|Khamenei |Trump |Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T23:01:05+00:00

Iran Israel War Update: जंग की खौफनाक तस्वीरें देखिए | Khamenei | Trump | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T22:30:24+00:00

Iran says it will never surrender as Trump warns it faces complete destruction | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T23:34:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers