Showsha Reel Awards 2026: ओटीटी की दुनिया में छाए आर्यन खान, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के नाम बेस्ट एंसेंबल कास्ट अवॉर्ड
मुंबई में आयोजित न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 में आर्यन खान के निर्देशन में बनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को ओटीटी कैटेगरी में बेस्ट एंसेंबल कास्ट अवॉर्ड अवॉर्ड मिला। यह सीरीज 2025 की सबसे चर्चित शोज़ में शामिल रही. इसमें बॉबी देओल, लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, राजत बेदी, और मोना सिंह समेत कई कलाकार नजर आए. दर्शकों ने शो की कहानी और आर्यन खान की निर्देशन शैली की खूब सराहना की.
हीरो ने हीरोइन से किया बारिश में धूप खिलाने का वादा, बदले में रखी कई डिमांड, 9 साल से राज कर रहा अरिजीत का गाना
अरिजीत सिंह ने अब भले ही प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है, लेकिन उनके पुराने गाने आज भी धूम मचा रहे हैं. 9 साल पहले फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ का गाना ‘आज से तेरी गलियां’ आज भी सोशल मीडिया पर छाया रहता है. इस रोमांटिक ट्रैक पर आज भी खूब रील्स बनते रहते हैं. इस गाने में अक्षय कुमार अपनी पत्नी राधिक आप्टे से चांद और तारे लाने का वादा करते दिखते हैं. गाने के बोल कुछ ऐसे हैं- ‘तू मांगे सर्दी में अमियां जो मांगे गर्मी में मुंगफलियां, तू बारिश में अगर कह दे जा मेरे लिए तू धूप खिला, तो मैं सूरज, तो मैं सूरज को झटक दूंगा तो मैं सावन को गटक लूंगा. तो सारे तारों संग चंदा मैं तेरी गोद में रख दूंगा बस मेरे लिए तू खिल के कभी मुस्कुरा देना…’ 9 साल बाद भी इस रोमांटिक ट्रैक का जादू कायम है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















