Responsive Scrollable Menu

IND vs NZ Final: भारत या न्यूजीलैंड... फाइनल में बारिश बनी विलेन तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें क्या है पूरा समीकरण

IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले फैंस के मन में सवाल है कि अगर बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाता है तो विजेता कैसे तय किया जाएगा। क्या मैच के लिए कोई रिजर्व डे रखा गया है। जानें इसके बारे में सबकुछ

Continue reading on the app

पाकिस्तान के वजीरिस्तान में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत...पेट्रोल भरवाने के लिए खड़ी थी भीड़

Pakistan : बताया जा रहा है कि धमाका उस समय हुआ जब पेट्रोल पंप पर काफी भीड़ मौजूद थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और हाई अलर्ट की स्थिति बन गई है। साउथ वजीरिस्तान पहले से ही एक संवेदनशील कबायली इलाका माना जाता है। धमाके के तुरंत बाद राहत और बचाव दल तथा सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं

Continue reading on the app

  Sports

T20 World cup Prize Money: भारत और न्यूजीलैंड फाइनल के बाद 123 करोड़ का होगा बंटवारा, चैंपियन टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?

T20 World cup Prize Money: क्रिकेट फैंस की नजरें अब उस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं, जिसका इंतजार कई हफ्तों से किया जा रहा था। आईसीसी मेंस टी20 विस्व कप 2026 का फाइनल कुछ ही घंटों दूर है और दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी।  

यह सिर्फ ट्रॉफी की लड़ाई नहीं है, बल्कि इसके साथ करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी दांव पर लगी है। टूर्नामेंट की आयोजक संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इस बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए 13.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 123 करोड़ रुपये का कुल प्राइज पूल तय किया है। यह रकम 2024 के टूर्नामेंट के मुकाबले करीब 20 फीसदी ज्यादा है। पिछली बार कुल प्राइज मनी 11.25 मिलियन डॉलर (आज की तारीख में करीब 104 करोड़ रुपये) थी। 

पिछली बार चैंपियन को 20 करोड़ मिले थे
तब चैंपियन बनने पर टीम इंडिया को 2.45 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 20.35 करोड़) मिले थे जबकि रनर अप साउथ अफ्रीका को 1.28 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 10.63 करोड़) की राशि मिली थी। दिलचस्प बात यह भी रही कि भारत के खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के लिए अतिरिक्त 125 करोड़ रुपये के बोनस की घोषणा कर दी थी, जिसने पूरे क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरी थीं।

इस बार चैंपियन टीम को 27 करोड़ मिलेंगे
सबसे ज्यादा इनाम उस टीम को मिलेगा जो फाइनल जीतकर चैंपियन बनेगी। अहमदाबाद में खिताब जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 27.48 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक है। वहीं फाइनल में हारने वाली टीम यानी रनर-अप को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.65 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

स्थान प्राइज मनी (यूएस डॉलर में) प्राइज मनी (भारतीय रुपये में)
चैंपियन $3,000,000  27.48 करोड़
रनर अप $1,600,000 14.65 करोड़
सेमीफाइनल हारने वाली टीम $790,000   7.24 करोड़
सुपर-8  $380,000 3.48 करोड़
ग्रुप स्टेज $250,000  2.29 करोड़

सेमीफाइनल खेलने वाली टीम को 7 करोड़ मिलेंगे
आईसीसी ने इस टूर्नामेंट में सिर्फ चैंपियन और रनर-अप ही नहीं बल्कि हर स्तर की टीम के लिए इनामी राशि तय की है। जो टीमें सेमीफाइनल तक पहुंचकर बाहर हो जाएंगी, उन्हें 790000 डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

इसके अलावा सुपर-8 चरण तक पहुंचने वाली टीमों को भी अच्छा खासा इनाम मिलेगा। हर सुपर-8 टीम को 380000 डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा। उन्हें 250000 डॉलर यानी लगभग 2.29 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

अब एक बार फिर नजरें अहमदाबाद के फाइनल पर हैं, जहां रोशनी में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच ट्रॉफी और करोड़ों की इनामी राशि दोनों दांव पर होंगी। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किस टीम के हाथ में चांदी की ट्रॉफी और करोड़ों का चेक जाता है।

Sun, 08 Mar 2026 12:40:01 +0530

  Videos
See all

बाबा महाकाल की शरण में CM Mohan Yadav #aajtak #shorts #viral #viralvideo #viralshorts #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T06:04:31+00:00

युद्ध में अब तक 1300 से ज्यादा ईरानियों की मौत | #middleeastwar #iran #us #trump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T06:04:57+00:00

सफीक सलमानी और अलीम अख्तर आमने सामने #Baghpat #UPNews #BreakingNews #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T06:04:11+00:00

कैमरा भी पड़ गया छोटा! #ONeal | #Shaquille | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T06:05:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers