Responsive Scrollable Menu

सीएएस सिस्टम लागू होने के बाद सेंसेक्स की पहली एक्सपायरी, देखने को मिल सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव

BSE Sensex बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के मुख्य सूचकांक सेंसेक्स के डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स की गुरुवार को वीकली एक्सपायरी है और बीएसई कैश मार्केट में कम तरलता के बीच हाल ही में लागू हुए नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (सीएएस) के कारण बाजार में अधिक उतार-चढ़ाव देखने मिल सकता है. मंगलवार को निफ्टी की एक्सपायरी के बाद बाजार भागीदार ट्रेडिंग में सावधानी बरत रहे हैं. उस दिन क्लोजिंग ऑक्शन के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स में 150 अंक से अधिक की तेजी आई थी, जिससे डेरिवेटिव्स में जबरदस्त हलचल हुई और कई ट्रेडर्स हैरान रह गए थे.

निफ्टी स्पॉट और फ्यूचर्स की कीमतों के बीच अंतर हुआ कम

कई विश्लेषकों का मानना ​​है कि सेंसेक्स को लेकर चिंताएं अधिक हैं, क्योंकि इंडेक्स से जुड़े कैश मार्केट में एनएसई के मुकाबले ऑक्शन विंडो के दौरान काफी कम भागीदारी होती है. इससे इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि फाइनल सेटलमेंट प्राइस पर बड़े ट्रेड का असर अधिक पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि इस सिस्टम की कामयाबी बाजार में व्यापक भागीदारी पर निर्भर करती है. मार्केट एक्सपर्ट्स ने यह भी बताया कि हाल के सत्र में एनएसई पर ऑक्शन वॉल्यूम में सुधार हुआ है और निफ्टी स्पॉट और फ्यूचर्स की कीमतों के बीच का अंतर कम हुआ है, लेकिन सेंसेक्स क्लोजिंग ऑक्शन में भागीदारी अभी भी तुलनात्मक रूप से कम है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में MV Electrosystems IPO की धमाकेदार डेब्यू, पहले ही दिन निवेशकों को हुआ 22% का मुनाफा

अनिश्चितता को देखते हुए, गुरुवार की एक्सपायरी से पहले सेंसेक्स कॉल ऑप्शन पर इम्प्लाइड वोलैटिलिटी तेजी से बढ़ी, जिससे पता चलता है कि ट्रेडर्स सेशन के आखिर में कीमतों में बड़े उतार-चढ़ाव की अधिक संभावना मानकर चल रहे हैं. इसके अलावा, सीएएस के तहत, स्टॉक एक्सचेंज एक तय ऑक्शन विंडो के दौरान खरीदने और बेचने के ऑर्डर इकट्ठा करते हैं और एक सिंगल इक्विलिब्रियम प्राइस तय करते हैं जिस पर ज्यादा से ज्यादा ऑर्डर मैच हो सकें. हालांकि, यह सिस्टम मार्केट बंद होने के समय कीमत का सही पता लगाने में सुधार के लिए शुरू किया गया था.

अपना एक्सपोजर कम कर सकते हैं ट्रेडर्स

इस बीच, कुछ लोगों ने चेतावनी दी कि कम लिक्विडिटी के कारण सेटलमेंट प्राइस को प्रभावित करना आसान हो सकता है, खासकर अगर ऑक्शन के दौरान कुछ बड़े स्टॉक्स (हेवीवेट स्टॉक्स) में जोरदार खरीदारी या बिकवाली होती है. उनके अनुसार, इंडेक्स के बड़े स्टॉक्स की कीमतों में मामूली बदलाव का भी सेंसेक्स के क्लोजिंग लेवल और नतीजतन, ऑप्शन सेटलमेंट पर बहुत अधिक असर पड़ सकता है. दूसरी ओर, कुछ जानकारों का मानना ​​है कि ऐसी चिंताएं शायद बढ़ा-चढ़ाकर बताई जा रही हैं. उनका कहना है कि नए सिस्टम के तहत पहली सेंसेक्स एक्सपायरी से पहले आक्रामक पोजीशन लेने के बजाय, मंगलवार की निफ्टी एक्सपायरी के दौरान देखी गई अस्थिरता के बाद ट्रेडर्स अपना एक्सपोजर कम कर सकते हैं. हालांकि अभी कुछ चिंताएं हैं, लेकिन जानकारों का मानना ​​है कि क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम से होने वाली कोई भी अस्थिरता अस्थायी होगी, क्योंकि समय के साथ बाजार में भागीदारी बढ़ेगी और कीमत तय करने की प्रक्रिया बेहतर होगी.

 

Continue reading on the app

कार का अचानक बैलेंस बिगड़ गया... अतीक अहमद के बेट के एक्सीडेंट में घायल शख्स का आया रिक्शन

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को सड़क हादसे में जान चली गई. अबान अपने भाई अली से मिलने झांसी निकल रहा था.. अली अहमद झांसी जेल में बंद है. अबान अहमद समेत अन्य सदस्य उससे मिलने जा रहे थे. गुरुवार को अबान जब अली से मिलने निकला तो उसके साथ तीन और भी लोग थे. इस हादसे में घायल एक शख्स का हादसे को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. 

क्रेटा कार काफी तेज रफ्तार से जा रही थी

घायल शख्स ने हादसे का पूरा ब्योरा देते हुए बताया कि उसका नाम मोहम्मद उमर है. उमर ने बताया कि यह हादसा डिवाइडर के कार के टकराने से हुआ. उमर के अनुसार, क्रेटा कार काफी तेज रफ्तार से जा रही थी. वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. उमर ने बताया कि सभी लोग झांसी जा रहे थे. वहां पर जेल में अली भाई से मिलना था. 

कार में कौन-कौन था? 

घायल मोहम्मद उमर के अनुसार, कार में अबान अहमद के साथ फारुख, सोनू और जैद मौजूद था. उमर के अनुसार, कार अचानक का बैलेंस बिगड़ा और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. इस दौरान सभी लोग घायल हो गए. उन्होंने कहा, 'इसके बाद क्या हुआ, इसकी याद नहीं है. फिर जब आंख खुली तो देखा कि रोड पर हम सब पड़े हैं.' आपको बता दें कि अतीक अहमद के बेटे के साथ यह हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ. इस हादसे में अबान अहमद के साथ एक अन्य की मृत्यु हो गई. हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी प्रयागराज से झांसी की ओर निकले थे. 

घायलों को तुरंत अस्पताल लाया गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई. यह डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल लाया गया. बताया जा रहा है कि अबान अहमद की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे में मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए. इनका अस्पताल में इलाज जारी है. आपको बता दें कि इस हादसे में मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान और उसके दोस्त सोनू की भी मौत हो गई है.

ये भी पढ़ें: तरुण तेजपाल को कितनी हो सकती है सजा? रेप केस में 10 साल से लेकर उम्रकैद...! SC में याचिका दायर

Continue reading on the app

  Sports

वो 'दस्ताना कांड', जब सनकी विकेटकीपर ने किया क्राइम, फिर ऑन द स्पॉट हुआ फैसला

ऐसा ही हुआ कुछ साल 2008 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के दौरान हुआ. ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ब्रैड हैडिन की एक अप्रत्याशित और अजीबोगरीब हरकत ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया और अंपायर को क्रिकेट के सबसे कड़े पेनल्टी नियमों में से एक को लागू करने पर मजबूर होना पड़ा. Thu, 6 Aug 2026 15:10:57 +0530

  Videos
See all

Bankipur By Election Results: बांकीपुर में हारी BJP, प्रशांत किशोर ने कैसे पलटी बाजी? Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T10:15:27+00:00

Atiq Ahmed Son Aban Ahmed Death News। BBS Murti। SSP Jhansi। “ये हादसा है इसमें किसी की साजिश नहीं” #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T10:05:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers