Responsive Scrollable Menu

रामलीला मैदान में जनसैलाब देख गदगद कपिल सिब्बल का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- 2017 से शुरू हुई वोट चोरी

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की महारैली के बाद वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भारतीय जनता पार्टी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. सिब्बल ने दावा किया कि रैली में 5 से 6 लाख का जनसैलाब उमड़ा, जबकि बीजेपी अध्यक्ष की रैली में महज 100-200 लोग थे. सिब्बल ने जंतर-मंतर प्रदर्शन में हुई हिंसा के पीछे सरकार का हाथ बताते हुए 2017 के वित्त कानून संशोधन से 'वोट चोरी' की शुरुआत होने का बड़ा आरोप लगाया.

Continue reading on the app

राहुल की पोस्ट- मोदी विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने:भाजपा अध्यक्ष बोले- विदेशी ताकतें देश में अस्थिरता चाहती हैं, राहुल का इस्तेमाल हो रहा

राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया X पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि नरेंद्र मोदी विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और उन्हीं की मदद से प्रधानमंत्री बने हुए हैं। वहीं, भाजपा देशभर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान चला रही है। इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कोलकाता में रैली की। यहां उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें देश में अस्थिरता लाना चाहती हैं। इसके लिए राहुल गांधी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले राहुल गांधी की पूरी पोस्ट पढ़िए नितिन नवीन बोले- राहुल विदेशी ताकतों के टूलकिट कोलकाता में नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी उन ताकतों की एक टूलकिट हैं, जिन्होंने नेपाल और अन्य पड़ोसी देशों में अशांति पैदा की। वह उन ताकतों का नेतृत्व कर रहे हैं, जो पूरे देश में अराजकता लाना चाहता है। उनके पास कोई विजन नहीं है। कांग्रेस के पूरी तरह खत्म होने के लिए वही जिम्मेदार होंगे। बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान राहुल यहां आए थे और उन्होंने ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ बात की थी। अब वे दोनों एक ही मंच साझा कर रहे हैं। अगर कांग्रेस और राहुल गांधी ने चुनावी हार से सबक लिया होता तो वे इलेक्शन कमीशन पर बेबुनियाद आरोप नहीं लगाते। अगर आपको चुनाव प्रक्रिया से कोई दिक्कत है तो आप केरल और तमिलनाडु में सवाल क्यों नहीं उठा रहे, जहां आप या आपके सहयोगी जीते हैं। राहुल सहित विपक्ष लगातार 2 दिन एकजुट, मॉक संसद और रैली की 1 नवंबर: दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के खिलाफ रैली रामलीला मैदान में SIR के खिलाफ रैली में कई विपक्षी दल शामिल हुए। राहुल गांधी ने कहा, 'ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाता। वो डर रहा है, उसने सबसे बड़ा क्राइम किया है। देश की आवाज को बंद करने की कोशिश की, उसका गला घोंटा है।' उन्होंने कहा, 'न तो मोदी, न ही शाह, वो भी सो नहीं पा रहे। हम दुश्मनी वाले लोग नहीं है। हमें नफरत नहीं, मोहब्बत फैलानी है। ये प्रोटेस्ट किसी एक पार्टी, एक नेता का नहीं है। ये देश का प्रोटेस्ट है। देश की आवाज है, संविधान को बचाने की आवाज है। 31 अक्टूबर: खड़गे के आवास पर विपक्ष की संसद 3.23 घंटे चली राहुल गांधी ने कहा SIR के जरिए 13.3 करोड़ यानी 15 फीसदी मतदाताओं के नाम हटाए गए। इनमें से कई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट डाला था। उस चुनाव में जीत का अंतर सिर्फ 3 फीसदी वोट था। राहुल शनिवार को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर चल रही मॉक पार्लियामेंट को संबोधित कर रहे थे। यह संसद 3 घंटे 23 मिनट चली। पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने अध्यक्षता की। अक्टूबर में विपक्ष का SIR के खिलाफ 6 बार प्रदर्शन ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते:सोनिया जी के दिल को शांति मिल जाती अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में नकली संसद लगाई। वे उसके ही पीएम बन जाते तो सोनिया जी के दिल को शांति मिल जाती। असली संसद में वे कभी पीएम नहीं बनेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

जुनून की आंधी और रनों का सैलाब...खुद में एक इतिहास हैं विराट कोहली, जानें टॉप-10 महारिकॉर्ड

Virat Kohli Top 10 Records: द‍िल्‍ली के लड़के से लेकर 'किंग' बनने तक, विराट कोहली का सफर महज आंकड़ों की कहानी नहीं है, बल्कि यह अटूट अनुशासन और जुनून की मिसाल है. 566 इंटरनेशनल मैचों में 28,601 रन, 86 इंटरनेशनल शतक और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हैं. चाहे विदेशी धरती पर नेतृत्व का परचम लहराना हो या दबाव में टीम को जिताना, उन्होंने हर चुनौती को नए मुकाम में बदला है. 38 की उम्र में भी उनका करिश्मा और वापसी का जज्बा यह साबित करता है कि वे सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि क्रिकेट के एक युग हैं. Thu, 5 Nov 2026 00:08:11 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027 : यूपी में वोटर लिस्ट से छूटे लोगों के नाम जुड़ेंगे, महिलाओं की पहचान करेंगी आशा #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T18:45:31+00:00

US Midterm Election Result LIVE Updates: ट्रंप की हार ने पलट दी पूरी बाजी! | Donald Trump | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T19:02:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers