Responsive Scrollable Menu

राहुल की पोस्ट- मोदी विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने:भाजपा अध्यक्ष बोले- विदेशी ताकतें देश में अस्थिरता चाहती हैं, राहुल का इस्तेमाल हो रहा

राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया X पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि नरेंद्र मोदी विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और उन्हीं की मदद से प्रधानमंत्री बने हुए हैं। वहीं, भाजपा देशभर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान चला रही है। इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कोलकाता में रैली की। यहां उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें देश में अस्थिरता लाना चाहती हैं। इसके लिए राहुल गांधी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले राहुल गांधी की पूरी पोस्ट पढ़िए नितिन नवीन बोले- राहुल विदेशी ताकतों के टूलकिट कोलकाता में नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी उन ताकतों की एक टूलकिट हैं, जिन्होंने नेपाल और अन्य पड़ोसी देशों में अशांति पैदा की। वह उन ताकतों का नेतृत्व कर रहे हैं, जो पूरे देश में अराजकता लाना चाहता है। उनके पास कोई विजन नहीं है। कांग्रेस के पूरी तरह खत्म होने के लिए वही जिम्मेदार होंगे। बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान राहुल यहां आए थे और उन्होंने ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ बात की थी। अब वे दोनों एक ही मंच साझा कर रहे हैं। अगर कांग्रेस और राहुल गांधी ने चुनावी हार से सबक लिया होता तो वे इलेक्शन कमीशन पर बेबुनियाद आरोप नहीं लगाते। अगर आपको चुनाव प्रक्रिया से कोई दिक्कत है तो आप केरल और तमिलनाडु में सवाल क्यों नहीं उठा रहे, जहां आप या आपके सहयोगी जीते हैं। राहुल सहित विपक्ष लगातार 2 दिन एकजुट, मॉक संसद और रैली की 1 नवंबर: दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के खिलाफ रैली रामलीला मैदान में SIR के खिलाफ रैली में कई विपक्षी दल शामिल हुए। राहुल गांधी ने कहा, 'ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाता। वो डर रहा है, उसने सबसे बड़ा क्राइम किया है। देश की आवाज को बंद करने की कोशिश की, उसका गला घोंटा है।' उन्होंने कहा, 'न तो मोदी, न ही शाह, वो भी सो नहीं पा रहे। हम दुश्मनी वाले लोग नहीं है। हमें नफरत नहीं, मोहब्बत फैलानी है। ये प्रोटेस्ट किसी एक पार्टी, एक नेता का नहीं है। ये देश का प्रोटेस्ट है। देश की आवाज है, संविधान को बचाने की आवाज है। 31 अक्टूबर: खड़गे के आवास पर विपक्ष की संसद 3.23 घंटे चली राहुल गांधी ने कहा SIR के जरिए 13.3 करोड़ यानी 15 फीसदी मतदाताओं के नाम हटाए गए। इनमें से कई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट डाला था। उस चुनाव में जीत का अंतर सिर्फ 3 फीसदी वोट था। राहुल शनिवार को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर चल रही मॉक पार्लियामेंट को संबोधित कर रहे थे। यह संसद 3 घंटे 23 मिनट चली। पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने अध्यक्षता की। अक्टूबर में विपक्ष का SIR के खिलाफ 6 बार प्रदर्शन ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते:सोनिया जी के दिल को शांति मिल जाती अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में नकली संसद लगाई। वे उसके ही पीएम बन जाते तो सोनिया जी के दिल को शांति मिल जाती। असली संसद में वे कभी पीएम नहीं बनेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

दिल्ली में सीजन की सबसे खराब हवा, नई पाबंदियां लागू:पार्किंग फीस बढ़ेगी; दफ्तरों का समय बदलेगा, खुले में कचरा जलाने पर रोक

दिल्ली में सोमवार को इस सीजन की सबसे खराब हवा लेवल पर पहुंच गई। इसके बाद एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने दिल्ली- NCR में GRAP के स्टेज-II को की पाबंदियां तुरंत लागू कर दीं। लोगों से निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने और सार्वजनिक परिवहन या कारपूलिंग अपनाने को कहा गया है। लोगों से धूल-धुआं पैदा करने वाली निर्माण गतिविधियों से बचने की अपील भी की गई है। जिन लोगों का काम अनुमति देता है, उन्हें घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। दिल्ली का AQI सोमवार को 324 दर्ज हुआ। यह बहुत खराब श्रेणी में है। मौसम की स्थिति तेजी से बिगड़ने के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हुई। CAQM की सब-कमेटी की सोमवार को हुई बैठक में बताया गया कि 72 घंटे में दिल्ली का AQI तेजी से गिरा। शनिवार को AQI 117 था, जो मॉडरेट श्रेणी में आता है। इसके बाद रविवार को AQI 261 पहुंच गया और पूअर श्रेणी में चला गया। सोमवार को यह बढ़कर 324 हो गया और वैरी पूअर श्रेणी में पहुंच गया। स्टेज-II के साथ पहले से लागू Stage-I की पाबंदियां भी जारी रहेंगी। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में नगर निगमों, ट्रैफिक पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों और हॉटस्पॉट पर कार्रवाई भारी ट्रैफिक वाले रास्तों और जाम वाले स्थानों पर रोजाना मैकेनिकल या वैक्यूम स्वीपिंग की जाएगी। इन जगहों पर धूल दबाने वाले पदार्थ मिलाकर पानी का छिड़काव भी होगा। इन कामों को ट्रैफिक के पीक समय से पहले प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। प्रदूषण वाले चिन्हित हॉटस्पॉट और निर्माण एवं तोड़फोड़ (CD) वाली जगहों पर जांच बढ़ाई जाएगी। इन स्थानों पर प्रदूषण कम करने के लिए जरूरी कदम भी उठाए जाएंगे। पार्किंग फीस और दफ्तरों के समय में बदलाव निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए शहरी स्थानीय निकायों को पार्किंग फीस बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकारें और GNCTD दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में सरकारी कार्यालयों और नगर निकायों के कर्मचारियों के काम के समय में बदलाव कर रहे हैं। रहवासी संघ सुरक्षा गार्डों को हीटर दें रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस (RWAs) को सुरक्षा गार्डों, सफाई कर्मचारियों और बागवानी कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक हीटर देने होंगे। इसका मकसद ठंड के दौरान खुले में बायोमास या नगर निकाय के ठोस कचरे को जलाने से रोकना है। CAQM ने लोगों से प्रदूषण कम करने की कोशिशों में सहयोग करने की अपील की है।

Continue reading on the app

  Sports

Happy Birthday Virat Kohli: 38 साल के हुए विराट कोहली, कमाई में भी राजा हैं क्रिकेट के किंग, लग्जरी कारें, आलीशान बंगले और करोड़ों की नेटवर्थ

Virat Kohli Birthday: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली 5 नवंबर यानी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. मैदान पर अपने बल्ले से ढेरों रिकॉर्ड बनाने वाले कोहली की पहचान सिर्फ एक बेहतरीन क्रिकेटर तक सीमित नहीं है. उन्हें दुनिया एक ब्रांड के रूप में भी जानती है. फैंस शायद उन्हें शतक, मैच विनिंग पारियां और मैदान पर कई यादगार लम्हों के लिए जानते होंगे, लेकिन यह भी किसी से छिपा नहीं है कि क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कमाई के मामले में भी पीछे नहीं हैं. चलिए उनके जन्मदिन पर विराट की लग्जीरियस लाइफस्टाइल और उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं. Thu, 5 Nov 2026 00:09:40 +0530

  Videos
See all

Saudi Arabia News : हूतियों ने बदली अपनी रणनीति ! houthiattack #missileattack #droneattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T19:42:18+00:00

Shahjahanpur Murder Case: शाहजहांपुर में लव मैरिज का खौफनाक अंत | UP Crime News | Husband Kills Wife #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T20:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers