Responsive Scrollable Menu

Tesla Cars: टेस्ला ने लुधियाना में खोला पहला पॉप-अप स्टोर, अब टेस्ट ड्राइव का ले एक्सपीरियंस

Tesla Cars: अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला (Tesla) ने पंजाब में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए लुधियाना में पहला पॉप-अप स्टोर खोलने का ऐलान किया है। यह स्टोर Pavilion Mall Ludhiana में लगाया जाएगा, जहां कंपनी अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी Tesla Model Y के प्रीमियम वेरिएंट को प्रदर्शित करेगी। यह विशेष प्रदर्शनी 6 मार्च से 12 मार्च तक चलेगी, जिसमें लोग कार को करीब से देखने के साथ-साथ टेस्ट ड्राइव का भी अनुभव ले सकेंगे।

दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल
Tesla Model Y Premium पिछले तीन वर्षों यानी 2023, 2024 और 2025 में दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रही है। अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और चीन जैसे बड़े बाजारों में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कई प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसियों से हाई सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। Tesla का दावा है कि इसके सुपरचार्जर नेटवर्क की मदद से यह कार केवल 15 मिनट की चार्जिंग में लगभग 267 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है।

लुधियाना में टेस्ला एक्सपीरियंस  
पवेलियन मॉल में बने इस पॉप-अप स्टोर पर Tesla के एक्सपर्ट्स ग्राहकों को कार के फीचर्स और टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। वहीं, मॉल की पार्किंग में टेस्ट ड्राइव की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक ग्राहक सुबह 11 बजे से रात 8 बजे के बीच टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं। इसके अलावा Tesla India की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पहले से टाइम स्लॉट भी बुक किया जा सकता है।

सस्ती चार्जिंग और खास ऑफर
Tesla का लक्ष्य भारत के अलग-अलग शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाना है। कंपनी के अनुसार यदि ग्राहक भारत में Tesla Model Y खरीदते हैं तो उन्हें घर पर लगाने के लिए चार्जिंग कनेक्टर मुफ्त दिया जाएगा। घर पर चार्ज करने पर इसका खर्च लगभग 1 रुपये प्रति किलोमीटर तक आ सकता है, जो पेट्रोल और डीजल कारों के मुकाबले काफी किफायती है।

कीमत और फाइनेंस विकल्प
Tesla Model Y Premium की शुरुआती कीमत लगभग 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी पुरानी पेट्रोल या डीजल कार एक्सचेंज करने पर करीब 3 लाख रुपये तक का अतिरिक्त लाभ भी दे रही है। वहीं, फाइनेंस विकल्प के तहत इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लगभग 49,000 रुपये की मासिक EMI और करीब 6 लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Super Bike: चीनी कंपनी ने पेश की सुपरस्पोर्ट बाइक QJ SRK 421 RR, जानें कीमत और फीचर्स

Super Bike: चीनी दोपहिया निर्माता QJ Motor ने यूरोपीय बाजार में अपनी नई सुपरस्पोर्ट बाइक QJ SRK 421 RR पेश की है। यह एक छोटी डिस्प्लेसमेंट वाली इनलाइन-फोर इंजन वाली बाइक है, जिसे खासतौर पर प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी का लक्ष्य इस मॉडल के जरिए Kawasaki Ninja ZX‑4RR को टक्कर देना है, क्योंकि नई SRK 421 RR कम कीमत में लगभग समान पावर आउटपुट देने का दावा करती है।

आकर्षक डिजाइन और स्पोर्टी स्टाइल
SRK 421 RR का डिजाइन काफी एग्रेसिव और आकर्षक है। इसमें शार्प कट्स और क्रीज़ का शानदार मेल देखने को मिलता है। बाइक में डुअल-पॉड LED हेडलाइट सेटअप दिया गया है, जिसके बीच में एयर इंटेक डिजाइन इसे और स्पोर्टी बनाता है। छोटी विंडस्क्रीन और लेयर्ड फेयरिंग के साथ बना फ्यूल टैंक बाइक को प्रीमियम लुक देता है। इसके अलावा स्प्लिट-सीट सेटअप और शार्प टेल सेक्शन इसे एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड सुपरस्पोर्ट बाइक का रूप देते हैं।

दमदार इनलाइन-फोर इंजन
इस बाइक में 421cc का इनलाइन-फोर, लिक्विड-कूल्ड, 16-वॉल्व DOHC इंजन लगाया गया है। यह इंजन 14,000 rpm पर 76 bhp की पावर और 13,000 rpm पर 39 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार इसकी टॉप स्पीड लगभग 210 किमी/घंटा है। इंजन में DLC-ट्रीटेड वॉल्व टैपेट, इलेक्ट्रोप्लेटेड सिरेमिक सिलेंडर और फोर्ज्ड अलॉय स्टील कैमशाफ्ट जैसे एडवांस्ड कंपोनेंट्स भी दिए गए हैं।

मजबूत चेसिस और एडवांस फीचर्स
SRK 421 RR में स्टील-एल्यूमीनियम ट्रेलिस फ्रेम दिया गया है, जो बेहतर मजबूती और संतुलित वजन वितरण प्रदान करता है। सस्पेंशन के लिए इसमें पूरी तरह एडजस्टेबल अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क और पीछे मल्टी-लिंक शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। ब्रेकिंग के लिए आगे डुअल 300 मिमी डिस्क के साथ ब्रेम्बो रेडियल चार-पिस्टन कैलिपर्स और पीछे 240 मिमी डिस्क दी गई है, जो डुअल-चैनल ABS से लैस है।

फीचर्स और कीमत
बाइक में 7-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें मल्टी-लैंग्वेज मेनू, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन मिररिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसमें नॉर्मल और स्पोर्ट दो राइडिंग मोड भी दिए गए हैं। यूरोप में इसकी कीमत लगभग 4,299 पाउंड (करीब 5.26 लाख रुपये) रखी गई है, जो ZX-4RR की कीमत से काफी कम है। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

रनों की बारिश या गेंदबाजों की होगी चांदी... भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में इन खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में मिल सकता है मौका

India likely xi vs new zealand final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ऐतिहासिक फाइनल खेला जाएगा. विश्व रिकॉर्डधारी जसप्रीत बुमराह और रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े संजू सैमसन के दम पर भारत अपना खिताब बचाने उतरेगा. वहीं, प्रचंड फॉर्म में चल रहे न्यूजीलैंड के ओपनर्स और स्पिन तिकड़ी से पार पाना टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती होगी. कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच एक हाई-स्कोरिंग महामुकाबले की उम्मीद है.दोनों टीमें इन 11 खिलाड़ियों के साथ फाइनल में उतर सकती हैं. Sun, 8 Mar 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 08 MARCH 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T00:31:02+00:00

AAJTAK 2 । 08 MARCH 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T00:30:44+00:00

AAJTAK 2 । 08 MARCH 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मिथुन राशि । GEMINI । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T00:30:44+00:00

AAJTAK 2 । 08 MARCH 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । कुंभ राशि । AQUARIUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T00:30:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers