Responsive Scrollable Menu

IND vs NZ T20 WC Final: जीत और जख्म...न्यूजीलैंड के खिलाफ दिखे दोनों रंग, क्या टीम इंडिया घर में करेगी हिस्ट्री डिफिट?

IND vs NZ T20 WC Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। एक तरफ भारत की मजबूत टीम है, जिसे मौजूदा समय की सबसे बेहतरीन टी20 टीमों में गिना जा रहा है और जो डिफेंडिंग चैंपियन भी है, तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड है, जो बड़े मुकाबलों में हमेशा खतरनाक साबित होती है। इस मुकाबले के बाद ही तय होगा कि ट्रॉफी किसके हाथ जाएगी और किसे निराशा झेलनी पड़ेगी।

भारत की मौजूदा टी20 टीम को कई क्रिकेट विशेषज्ञ सबसे महान टीमों में गिनने लगे हैं। टीम ने अगस्त 2023 के बाद से कोई भी सीरीज या टूर्नामेंट नहीं हारा है। पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम ने हर एक हार के मुकाबले सात जीत दर्ज की। 2024 में ट्रॉफी जीतने वाली टीम में इस बार अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती जैसे नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया है, जिससे टीम और भी मजबूत नजर आ रही।

भारत के पास घर में हिस्ट्री डिफिट करने का मौका
भारत ने टूर्नामेंट के दौरान कई बदलाव भी किए और हर बार टीम का संतुलन बना रहा। शुरुआत में शुभमन गिल की जगह ईशान किशन को मौका दिया गया और बाद में बीच टूर्नामेंट में संजू सैमसन को वापस टीम में शामिल किया गया। इन बदलावों के बावजूद टीम का प्रदर्शन प्रभावित नहीं हुआ। हालांकि, फाइनल जीतना भारत के लिए बेहद जरूरी है। अगर टीम अहमदाबाद में ट्रॉफी नहीं जीतती, तो इतने शानदार रिकॉर्ड के बावजूद उसे सबसे महान टीम का दर्जा नहीं मिलेगा। क्रिकेट का यही नियम है कि बड़े टूर्नामेंट में आखिरकार नतीजा ही सब कुछ तय करता है।

टूर्नामेंट में भारत का सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। टीम ने सिर्फ एक मैच हारा, जो सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर वापसी की और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया। उस मैच में 254 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम को जसप्रीत बुमराह ने आखिरी ओवरों में रोक दिया। उन्होंने दो ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और मैच भारत की झोली में डाल दिया।

भारत के लिए बुमराह ट्रंप कार्ड
फाइनल में भी बुमराह की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। अगर वह न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं देते, तो भारत की जीत की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

न्यूजीलैंड ने 7 साल में 6 आईसीसी सेमीफाइनल खेले
दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम भी बड़े टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही है। 2019 के बाद से न्यूजीलैंड ने 6 बार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। हालांकि, टीम अब तक सीमित ओवरों के वर्ल्ड कप में ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। 2019 के वनडे वर्ल्ड कप और 2021 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

इस टूर्नामेंट में भी न्यूजीलैंड का सफर आसान नहीं रहा। टीम पहले दौर में दक्षिण अफ्रीका से बुरी तरह हारी और सुपर-8 में इंग्लैंड से भी मुकाबला गंवाया। लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए अपराजित दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

डेरिल मिचेल साबित हो सकते गेमचेंजर
न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ पहले भी अच्छा प्रदर्शन किया है और जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भी तेज रन बनाने की क्षमता रखते हैं।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
अहमदाबाद की पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी है और यहां रन बनने की पूरी संभावना है। आंकड़ों के अनुसार इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिला है।

रविवार का मुकाबला रणनीति, भावनाओं और कौशल का अनोखा संगम होगा। आखिर में ट्रॉफी सिर्फ एक टीम के पास जाएगी, जबकि दूसरी टीम को इस खेल की कड़वी सच्चाई स्वीकार करनी होगी।

Continue reading on the app

मिथुन साप्ताहिक राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 8 से 14 मार्च तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Gemini Weekly Horoscope mithun rashi rashifal : मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशी है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है। आइए जानते हैं, 8 से 14 मार्च तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…

Continue reading on the app

  Sports

फ्री गैस सिलेंडर.. महिलाओं को 2500 रुपए और मुफ्त बस यात्रा, तमिलनाडु चुनाव से पहले TVK अध्यक्ष विजय ने किए कई बड़े वादे

चेन्नई में शनिवार को आयोजित TVK के महिला दिवस कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष एक्टर विजय ने चुनाव से पहले व्यापक सामाजिक और आर्थिक वादों की घोषणा की। उनके भाषण का केंद्र महिलाओं की आय सहायता, सुरक्षा, शिक्षा और परिवार आधारित योजनाएं रहीं। सबसे प्रमुख घोषणा 60 वर्ष से कम आयु की परिवार की महिला मुखियाओं … Sat, 07 Mar 2026 21:41:52 GMT

  Videos
See all

Iran US Israel War Update: 'देश की विदेश नीति समझौतावादी नहीं हो सकती' #israeliranconflict #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T16:11:49+00:00

Bihar New CM Update: बिहार का ये दिग्गज बनेगा CM, नितीश कुमार ने सबको चौंकाया ? | Nitish Rajya Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T16:15:12+00:00

BJP नेता के खेत में मक्का के बीच अफीम की खेती #opiumcultivation #afeem #bjpneta #bjp #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T16:15:08+00:00

Iran US Israel War Update: अमेरिका कोई ससुरालपक्ष है क्या कि...#israeliranconflict #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T16:14:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers