"मैं हैदराबाद की भूमि से चैलेंज देता हूं', हैदराबाद की धरती से अमित शाह ने कांग्रेस को दी चुनौती
राहुल गांधी की रैली के बाद अब भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है. एक ओर राहुल गांधी वोट चोरी का नैरेटिव बना कर बार-बार सड़क पर भीड़ जुटाने में लगे हैं. इस बीच बीजेपी ने भी पलटवार किया है. राहुल की रामलीला रैली के बाद भाजपा आज दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत ताबड़तोड़ मार्च और रैलियों को निकाला. खुद गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में पदयात्रा निकाली.
इस दौरान उन्होंने कहा, "हिंदी में एक कहावत है नाच न आवे आंगन टेढ़ा. देश की जनता ने उनको नकार दिया है. मोदी की लोकप्रियता के आगे आपकी कोई बराबरी नहीं है. दस वर्ष के शासन में अपने घपले और घोटालेबाजी की. कांग्रेस ने दस साल में 12 लाख करोड़ के घपले किए गए. इनको फिर से देश सौंपना चाहिए? मोदी जी को 12 साल हो गए, उन पर चार आने का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं हैं. राहुल जी इस तरह से भ्रांति फैलाकर आप चुनाव नहीं जीत सकते."
#WATCH | Hyderabad, Telangana: Union Home Minister Amit Shah leads BJP’s ‘Loktantra Bachao, Arajakta Hatao’ march in Hyderabad pic.twitter.com/U8ExLEZugI
— ANI (@ANI) November 2, 2026
अराजकता से ही नफरत फैला सकते हैं: शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मैं हैदराबाद की भूमि से चैलेंज देता हूं, हम संसद का विशेष सत्र बुला रहे हैं आप आ जाइये चर्चा कर लेते हैं. वह नहीं आएंगे. क्योंकि वह जानते हैं कि वह अराजकता से ही नफरत फैला सकते हैं. अगर पार्लियामेंट में आए तो मोदी जी उनकी धज्जियां उड़ा देंगे. जब वो हारते हैं तो ईवीएम को दोष देते हैं. अगर ईवीएम खराब है तो रेवंत रेड्डी कैसे जीत गए, केरल में आपकी सरकार किस तरह से आई, तमिलनाडु में आपकी सरकार कैसे आई, हिमाचल में आपकी सरकार कैसे बनी. अगर ईवीएम इतना ही बेकार था तो शपथ नहीं लेनी चाहिए थी."
ग्रीन पटाखे क्या होते हैं? कैसे पहचानें और क्या ये सच में कम प्रदूषण करते हैं
दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत मिली है। लेकिन क्या ये आम पटाखों से सच में कम प्रदूषण फैलाते हैं और इन्हें खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan








