Responsive Scrollable Menu

UPSC : BPSC 68वीं में थी 10वीं रैंक, भागलपुर की बेटी ने यूपीएससी में भी कर दिया कमाल, DU व JNU से की है पढ़ाई

68वीं बीपीएससी परीक्षा में सूबे में 10वां स्थान हासिल करने वाली मीमांसा ने अब यूपीएससी सीएसई में भी अपनी कामयाबी का झंडा गाड़ दिया है। यूपीएससी के नतीजों में उन्होंने 447वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

Continue reading on the app

mutual fund: मार्केट में उतार-चढ़ाव के दौरान म्यूचुअल फंड इन्वेस्टर कौन सी गलतियां करते हैं? किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

mutual fund investors: बाजार में उतार-चढ़ाव निवेशकों की असली परीक्षा लेता है। खासकर म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए ऐसे दौर में धैर्य और अनुशासन बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री पॉल सैम्यूलशन ने एक बार कहा था कि निवेश ऐसा होना चाहिए जैसे आप पेंट सूखते या घास उगते हुए देख रहे हों। अगर रोमांच चाहिए तो 800 डॉलर लेकर लास वेगास चले जाइए।

आज के दौर में वैश्विक अनिश्चितताएं, जैसे मध्य पूर्व में बढ़ते जियो पॉलिटिकल टेंशन, बाजार को अचानक हिलाकर रख देते हैं। ऐसे में कई निवेशक घबरा जाते और जल्दबाजी में फैसले लेने लगते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार की अस्थिरता के समय की गई गलतियां लंबे समय में निवेशकों के रिटर्न को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं।

उतार-चढ़ाव के दौरान निवेशक घबरा जाते
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आम निवेशक अक्सर रोज आने वाली बाजार की खबरों से प्रभावित हो जाते हैं। लगातार आती सुर्खियां और बाजार की हलचल उन्हें चिंतित कर देती है। लेकिन हर उतार-चढ़ाव पर तुरंत प्रतिक्रिया देना निवेश की पूरी रणनीति को कमजोर कर सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक सबसे आम गलती होती है बाजार गिरने पर घबराकर निवेश बेच देना। जब पोर्टफोलियो की वैल्यू गिरती दिखती है तो कई निवेशक नुकसान से बचने के लिए अपने म्यूचुअल फंड यूनिट्स रिडीम कर लेते हैं। 

बाजार में गिरावट की स्थिति में एसआईपी बंद करना गलत
इस तरह की घबराहट निवेशकों को बाजार की वापसी का फायदा लेने से रोक देती है। इतिहास बताता है कि इक्विटी बाजार समय के साथ फिर से उभरते हैं और धैर्य रखने वालों को अच्छा रिटर्न देते हैं।

दूसरी बड़ी गलती है बार-बार फंड बदलना। बाजार में हलचल होते ही कई निवेशक बेहतर रिटर्न की उम्मीद में अलग-अलग फंड या सेक्टर में पैसा शिफ्ट करने लगते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निवेशकों को अपनी तय की गई एसेट एलोकेशन रणनीति से नहीं भटकना चाहिए। अगर किसी निवेशक ने अपने पोर्टफोलियो में 70 प्रतिशत इक्विटी और 30 प्रतिशत डेट का संतुलन तय किया है, तो उसे उसी अनुपात को बनाए रखना चाहिए।

तीसरी बड़ी गलती है एसआईपी बंद कर देना। जब बाजार गिरता है तो कई लोग अपनी सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी रोक देते हैं। जबकि असल में बाजार गिरने के दौरान निवेशकों को कम कीमत पर ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं, जिससे लंबे समय में बेहतर रिटर्न की संभावना बढ़ जाती है।

कई निवेशक बाजार को समय करने की कोशिश भी करते हैं। वे सोचते हैं कि अभी बाजार गिरेगा, इसलिए पैसा निकालकर बाद में कम दाम पर फिर निवेश करेंगे। लेकिन हकीकत यह है कि बाजार का सही समय पकड़ना बेहद मुश्किल होता है। अक्सर लोग कम दाम पर बेच देते हैं और फिर ऊंचे दाम पर खरीद लेते हैं।

इसके अलावा कई निवेशक अपने पोर्टफोलियो को दोबारा संतुलित करना भी भूल जाते हैं। बाजार के उतार-चढ़ाव से इक्विटी और डेट का संतुलन बिगड़ सकता है, इसलिए समय-समय पर रीबैलेंस करना जरूरी होता है।

एक और आम समस्या यह है कि कई निवेशक खुद को डाइवर्सिफाइड समझते हैं, लेकिन उनका पैसा कुछ ही सेक्टर या निवेश स्टाइल में केंद्रित होता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इक्विटी पोर्टफोलियो को अलग-अलग निवेश शैलियों, सेक्टर और क्षेत्रों में फैलाकर रखना चाहिए ताकि जोखिम कम हो सके।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

एक खिलाड़ी ने भारत को हार की ओर धकेला... पिंक बॉल टेस्ट में महिला टीम की हालत खराब, ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा

India women vs Australia women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिंक बॉल टेस्ट मैच में हार की कगार पर पहुंच गई है. एनाबेल सदरलैंड ने शतक जड़ने के बाद गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को बड़ी हार की ओर धकेल दिया. भारतीय टीम को तीसरे ही दिन इस मैच में हार मिल सकती है. पर्थ में जारी डे नाइट टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. Sat, 7 Mar 2026 20:08:30 +0530

  Videos
See all

Iran USA War Live Updates: अमेरिका-ईरान युद्ध पर होश उड़ाने वाली खबर | Khamenei | Trump | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T15:13:32+00:00

Iran Israel War Live Updates: शुरू हो गया तीसरा विश्व युद्ध? सैकड़ों मिसाइल हमलों से मची तबाही! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T15:10:48+00:00

Iran-Israel War Updates: America के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान पर हमले करने की बात कही #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T15:12:56+00:00

Char Dham Yatra 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, वेबसाइट-WhatsApp से करें बुकिंग #shortsvideo #chardhamyatra #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T15:14:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers