Responsive Scrollable Menu

धनतेरस सिर्फ धन का नहीं, अच्छे स्वास्थ्य का भी पर्व है, भौतिक सुख के लिए सेहत जरूरी: आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने देशवासियों को धन्वंतरि दिवस और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धनतेरस केवल धन और समृद्धि का पर्व नहीं, बल्कि अच्छे स्वास्थ्य के महत्व को याद दिलाने का अवसर है।

केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा, “मैं सभी देशवासियों को धन्वंतरि दिवस एवं दीपों के पर्व दीपावली की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। धनतेरस हमारे लिए केवल धन और समृद्धि का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति, यानी अच्छे स्वास्थ्य के महत्व की भी याद दिलाता है। मेरा मानना है कि यदि व्यक्ति स्वस्थ नहीं है, तो भौतिक सुख-सुविधाओं का वह पूरा आनंद नहीं ले सकता। इसलिए जैसे हमें धन चाहिए, उसी प्रकार हमें अपना स्वास्थ्य भी अच्छा रखने की आवश्यकता है।”

उन्होंने कहा कि धन्वंतरि को स्वास्थ्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। इसलिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर घर में और हर संस्थान में धन्वंतरि पूजन होना चाहिए। यही हमारी परंपरा है और इसे हमें आगे बढ़ाना चाहिए।

लोगों की जीवनशैली में आयुष की भूमिका को लेकर केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव ने कहा कि आज हमारी जीवनशैली तेजी से बदल रही है। हमारा खान-पान बदल रहा है, हमारी दिनचर्या बदल रही है। खान-पान और दिनचर्या पूरी तरह बिगड़ चुकी है और उसी वजह से जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां, जिन्हें हम गैर-संचारी रोग कहते हैं, बड़े पैमाने पर फैल रही हैं। सिर्फ हमारे देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इससे जूझ रही है।

उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, कैंसर, हृदय रोग और किडनी की बीमारियां बहुत बड़े पैमाने पर बढ़ रही हैं। ये सभी देशों की सरकारों के सामने एक बड़ी चुनौती हैं।

आयुष मंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से आयुष प्रणाली का उद्देश्य जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम करना है। हमारा आयुर्वेद और योग इसी दिशा में कार्य करते हैं। एलोपैथी किसी बीमारी के होने के बाद उसके उपचार का कार्य करती है, लेकिन बीमारी ही न हो, इसके लिए आयुर्वेद और योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं आपके माध्यम से लोगों को यह संदेश देना चाहता हूं कि आयुर्वेद और योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाइए, स्वस्थ रहिए और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से दूर रहिए। आयुर्वेद और योग हमें अच्छा आहार लेने, अच्छी दिनचर्या अपनाने और संतुलित जीवन जीने का संदेश देते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद का मूल सिद्धांत ही है-‘स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम्’, अर्थात अपना स्वास्थ्य अच्छा रखना। हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। यही जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से दूर रहने का सबसे अच्छा तरीका है।

प्रधानमंत्री भी आयुर्वेद और योग की काफी बात करते हैं और स्वयं भी उन्हें बढ़ावा देते हैं। आयुर्वेद और योग को लेकर पीएम मोदी के 2047 के लक्ष्य में आयुष मंत्रालय के योगदान को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का प्रयास है कि आयुष पद्धतियों का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचे। इसी दिशा में हमारा मंत्रालय निरंतर कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के माध्यम से हम आयुष सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। आज हमारे देश में साढ़े 12 हजार से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए जा चुके हैं। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों में आयुष सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने पर भी हमारा मंत्रालय विशेष जोर दे रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इतना ही नहीं, जो हमारे ग्लोबल स्टैंडर्ड के एम्स संस्थान हैं, उनमें भी आयुष विभाग स्थापित किए गए हैं, ताकि लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपचार की विभिन्न पद्धतियों का लाभ मिल सके। हमारा लक्ष्य है कि सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों तथा वे अपनी आवश्यकता के अनुरूप उपयुक्त चिकित्सा प्रणाली का लाभ उठा सकें। इस दिशा में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में आयुष मंत्रालय बड़े पैमाने पर कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि आज योग को 180 से अधिक देशों में मान्यता मिली है और करोड़ों लोग योग कर रहे हैं। लगभग 150 देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। हमारी पारंपरिक उपचार पद्धतियां और हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा हजारों वर्ष पहले की गई खोजें आज पूरी दुनिया अपना रही है और उन्हें मान्यता दे रही है।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Rebellion in AAP News LIVE: AAP विधायकों ने क्यों छोड़ी पार्टी?, चुनाव में कितना असर? | CM Mann

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के तीन मौजूदा विधायकों का पार्टी छोड़ना सियासी चर्चा का विषय बन गया है... कुंवर विजय प्रताप सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा... तीनों ने 2022 में बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी... लेकिन अब बीजेपी में शामिल होने के बाद सवाल है कि क्या इन नेताओं का व्यक्तिगत जनाधार भी AAP से दूर जाएगा? अमृतसर नॉर्थ, समाना और सनौर में बदले सियासी समीकरणों का चुनाव पर क्या असर होगा? #punjabpolitics #aaprebelnews #cmbhagwantmann #aajtakdigital आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: वो एक गेंद जो बनी भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे का टर्निंग पॉइंट, कप्तान गिल ने खुद बताया

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार फील्डिंग करते हुए डेरिल मिचेल को रन आउट किया. मिचेल ने रन चुराने की कोशिश की, लेकिन रोहित ने हवा में छलांग लगाते हुए कमाल का थ्रो किया और गेंद सीधे स्टंप पर जाकर लगी. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए इस विकेट को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया. Wed, 4 Nov 2026 22:37:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Episode 143: जब जब दुनिया में सत्ता बदले, विपक्ष को रिजीम चेंज की उम्मीद जगे ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T18:15:31+00:00

Rashtravad: बीच डिबेट सपा प्रवक्ता के बिगड़े बोल! | #rashtravad #shorts #akhileshyadav #debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T18:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers