Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी का बड़ा बयान: बोले- 'द केरल स्टोरी' कोई नहीं देख रहा, थिएटर खाली हैं; ऐसी फिल्में समाज को बांट रहीं'

Rahul Gandhi on The Kerala Story 2: फिल्म द केरल स्टोरी 2 रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर काफी विवाद घिरा, जिसमें कहा गया कि ये केरल की छवि को धूमिल करती है, तो किसी ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया। अब इसप लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

उन्होंने कहा कि सिनेमा और मीडिया का काम लोगों को जोड़ना होना चाहिए, लेकिन आजकल इन्हें समाज में विभाजन पैदा करने के लिए “हथियार” की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

‘द केरल स्टोरी’ को लेकर दिया बयान

राहुल गांधी केरल के इडुक्की स्थित मेरियन कॉलेज के छात्रों के साथ बातचीत के दौरान अपनी बात रखी। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडियी पेज पर इस बातचीत का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि असली “केरल स्टोरी” एकता और एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की भावना की कहानी है। उनका कहना था कि फिल्मों और मीडिया को समाज को जोड़ने का काम करना चाहिए, न कि समुदायों को बदनाम करने या लोगों के बीच दूरी बढ़ाने का।

ये भी पढ़ें- खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद फरहाना ने तोड़ी चुप्पी, बोली - देश के खिलाफ कभी नहीं...

वीडियो में एक छात्र ने उनसे पूछा कि क्या आजकल सिनेमा का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार के रूप में किया जा रहा है, खासकर “द केरल स्टोरी” जैसी फिल्मों को लेकर उठे विवादों के संदर्भ में। इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश के लोग केरल की संस्कृति और सामाजिक ताने-बाने को अच्छी तरह समझते हैं।

उन्होंने कहा, “द केरल स्टोरी के थिएटर लगभग खाली दिखाई देते हैं और इसे बहुत कम लोग देख रहे हैं। इससे यह साफ होता है कि देश के अधिकांश लोग केरल की परंपराओं और संस्कृति को समझते हैं।”

ये भी पढ़ें- Bollywood: 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड पर अब करीना कपूर और अनन्या पांडे ने दिया बड़ा बयान, दीपिका के लिए कही ये बात

राहुल गांधी ने केरल की तारीफ की

राहुल गांधी ने अपने वायनाड सांसद रहने के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि केरल के लोगों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब वे पहली बार वायनाड पहुंचे थे, उस समय वहां भूस्खलन की एक बड़ी घटना हुई थी जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।

राहुल गांधी ने कहा कि उस समय उन्होंने देखा कि जिन लोगों ने अपना परिवार या घर खो दिया था, वे भी दूसरों की मदद करने में जुटे हुए थे। उनके मुताबिक, उस समय किसी की जाति या धर्म मायने नहीं रखता था, बल्कि सभी लोग मिलकर समस्या का सामना कर रहे थे। उन्होंने इसे केरल समाज की एक बड़ी ताकत बताया।
 

Continue reading on the app

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ीं, ईरान-इजराइल युद्ध का रसोई बजट पर असर

मध्य पूर्व में जारी जंग के कारण भारत में घरेलू और वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें बढ़ गई हैं. दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹60 बढ़कर ₹913 का हो गया है, जबकि वाणिज्यिक सिलेंडर ₹115 महंगा हुआ है. ईरान-इजराइल युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित किया है, जिससे आगे भी कीमतें बढ़ने की आशंका है, हालांकि सरकार आपूर्ति सामान्य बता रही है.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup के बीच ICC के इस फैसले पर बवाल, जल्द से जल्द भारत छोड़ना चाहते हैं ये खिलाड़ी

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते कुछ टीमें के घर लौटने में देरी हो रही है. इसी बीच आईसीसी के एक फैसले पर सवाल उठ रहे हैं. Sun, 08 Mar 2026 09:14:17 +0530

  Videos
See all

T20 World Cup: 'विश्व कप जीतने पर करूंगा शर्टलेस डांस' #WorldCup #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T05:09:40+00:00

Iran Israel War:ईरान के Oil depot पर इजराइल का तगड़ा वार,Benjamin Netanyahu क्या बोले? |Trump News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T05:05:09+00:00

T20 World Cup: टीम इंडिया की जीत के लिए अयोध्या में पूजा #WorldCup #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T05:06:30+00:00

Anupriya Patel: 'देश का नाम रोशन कर रही हैं महिलाएं' #womenday #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T05:09:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers