'मेरे लिए प्यार से पहले धर्म है', Team 07 के अदनान शेख ने हिंदू पत्नी को हिजाब पहनाने पर तोड़ी चुप्पी
Adnaan Shaikh on Wife Ayesha Sheikh: टीम 07 के इंफ्लुएंसर और फेमस यूट्यबर अदनान शेख इस समय The50 में दिखाई दे रहे हैं. हालांकि शो की शूटिंग जल्दी खत्म कर ली गई है और उनका इविक्शन भी हो चुका है. लेकिन ओटीटी और टीवी पर शो का एक-एक एपिसोड रोज प्रसारित किया जा रहा है. इसी बीच अदनान शेख ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी जर्नी और हिंदू पत्नी को हिजाब पहनाने के आरोप पर बात की है. तो चलिए आपको भी बताते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा?
"वो नैरो माइंडेड हैं"
फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में जब अदनान से पूछा गया कि आपने जबरदस्ती अपनी पत्नी का धर्म कंवर्ट कराया और हिजाब पहनने के लिए फोर्स किया? तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि, "मैं कौन होता हूं धर्म कंवर्ट कराने वाला, वो अडल्ट हैं, पढ़ी लिखी हैं. मेरी शादी से पहले ही उन्होंने अपना धर्म बदल लिया था. इंडिया में रह रहे आजादी है. कोई जबरदस्ती किसी को धर्म बदलवाने के लिए नहीं कहता है". उन्होंने कहा-"जैसे मैं मुस्लिम हूं और मेरी वाइफ हिंदू हैं. ऐसी ही मेरे सर्कल में मेरे लोयर हिंदू हैं और उनकी वाइफ मुस्लिम हैं, इसी तरह एक डांसर हैं वो हिंदू हैं और उनकी वाइफ मुस्लिम हैं. क्या आप उन लोगों भी बोलेंगे कि उन्होंने भी कंवर्ट किया. जो लोग ऐसी बात करते हैं वो नैरो माइंडेड हैं. इंडिया में सब मिक्स कल्चर है जो अपनी मर्जी से जो करना चाहता है तो वो करता है."
प्यार से ज्यादा धर्म जरूरी
उन्होंने आगे बताया कि मैं फेमस हूं इसलिए लोग इस बात को उठाते हैं लेकिन ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिन्होंने हिंदू होकर मुस्लिम से शादी की है. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या आपके लिए प्यार में धर्म मैटर करता है? तो उन्होने जवाब दिया कि, "प्यार और धर्म दोनों अलग-अलग चीजें हैं. लेकिन मेरे हिसाब से सबसे जरूरी धर्म है. जो प्यार करता है उसे भी मालूम है कि धर्म कितना जरूरी है. धर्म के बाद ही सब कुछ आता है. हम मुस्लिम रसूल और अल्लाह को अपने मां-बाप से भी ज्यादा चाहते हैं."
रोजा रखने की ताकत कहा से मिलती है?
इसके अलावा उन्होंने रोजा रखने के बारे में भी बताया कि आपको रोजा रखने की ताकत कहा से मिलती है? इस पर अदनान ने कहा कि' "साइंटिफिकली भी अगर देखा जाए तो रोजा रखना सेहत के लिए अच्छा रहता है जो गुड बैक्टीरिया होते है वो बेड बैक्टीरिया को खाते हैं. इससे एंटी-एजिंग होती है. रोजा रखने के बहुत सारे फायदे हैं और सवाब भी मिलता है."
कैसी रही The50 की जर्नी?
अदनान शेख ने बताया कि ,"The50 में जर्नी बहुत अच्छी रही. उम्मीद के मुताबिक तो सारी चीजें नहीं होती हैं. इस शो में इंटरनल वोटिंग बहुत मैटर करती है. धोखा देना और वोट के लिए भीख मांगनी पड़ती हैं. शो में मैंने बहुत सारी चीजें की. लेकिन कुछ चीजें नहीं कर पाया. मैंने शो में किसी को धोखा नहीं दिया. शो में अपना 100 फीसदी दिया. जितनी भी जर्नी रही मुझे प्राउड है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हमारी टीम 07 का ब्रदरहुड लोगों को बहुत पसंद आया है."
अदनान की पत्नी के बारे में जानें
अदनान की पत्नी आयशा शेख (पहले रिद्धि जाधव) मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं. शादी से पहले वो इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस में एयर होस्टेस के तौर पर काम करती थीं. दोनों की मुलाकात एक क्लब में हुई थी. दो साल डेट करने के बाद 2024 में दोनों ने शादी कर ली. शादी के अगले साल 2025 में आयशा ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अजनाल है.
ये भी पढ़ें: जावेद अख्तर ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसी है सलमान खान के पिता की तबीयत?
न्यूजीलैंड को सूट करेगी अहमदाबाद की पिच, इन बातों का फायदा उठाकर भारत के हाथ से छीन सकता है ट्रॉफी
IND VS NZ: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को खेला जाएगा. खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर जहां डिफेंडिंग चैंपियन भारत के पास होम ग्राउंड का एडवांटेज होगा, तो वहीं कीवी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि इनके पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं, जो कभी भी मैच पलट सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन बातों के बारे में बताते हैं, जिनका फायदा उठाकर टीम इंडिया से ट्रॉफी छीन सकती है.
कैसी रहेगी अहमदाबाद की पिच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनल मैच के लिए पिच को न तो काली मिट्टी से तैयार किया जा रहा है और न ही लाल मिट्टी से...बल्कि टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में दोनों टीमों को मिक्स मिट्टी वाली पिच मिलेगी, जिसमें काली और लाल दोनों मिट्टी को मिलाया गया है. हालांकि, पिच में भी काली मिट्टी की तुलना में लाल मिट्टी ज्यादा है.
इस फाइनल मुकाबले की पिच पर लाल मिट्टी की ज्यादा इस लिए रखी गई है क्योंकि इससे गेंद ठीक से बल्ले पर दोनों पारियों में आएगा और बल्लेबाजों को मदद होगी. इसके अलावा बॉलर्स को भी लाल मिट्टी की पिच पर अधिक बाउंस मिलता है.
The Final. Against India. In Ahmedabad. ???? pic.twitter.com/6el7FK7OnN
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 5, 2026
पिच का फायदा उठा सकते हैं न्यूजीलैंड के गेंदबाज
रिपोर्ट्स के हवाले से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक फाइनल मैच के लिए लाल और काली मिट्टी को मिलाकर पिच तैयार की जा रही है. मगर, काली मिट्टी का अधिक इस्तेमाल हो रहा है, जिससे पिच पर अच्छा बाउंस होगा, जिसका फायदा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज उठाना चाहेंगे.
कीवी टीम की ओर से मैट हैनरी अपनी सटीक लाइन-लेंथ और सीम मूवमेंट के लिए जाने जाते हैं, जो बाउंस वाली पिच पर और भी खतरनाक साबित हो सकते हैं. इसके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन अपनी तेज रफ्तार और बाउंसर के दम पर बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.
Please keep your ☂️ in place at Ahmedabad, because it will rain sixes! ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 7, 2026
Who do you think will end up as the batter with most sixes in the tournamet?
ICC Men’s #T20WorldCup ???????? FINAL | #INDvNZ | SUN, 8th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/9S1G30VLju
ये भी पढ़ें: IND VS NZ: 'वो उन्हें हरा ही नहीं पाएंगे...' डेल स्टेन ने कर दी भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा ट्रॉफी
ओपनर्स उठाएंगे जमकर फायदा
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सैफर्ट और फिन एलेन लगातार अपनी टीम के लिए रन बना रहे हैं और अब फाइनल में भी कीवी टीम को अपने ओपनर्स से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी. एलेन ने इस टूर्नामेंट में 203.52 की स्ट्राइक रेट से 289 रन बनाए हैं और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कीवी प्लेयर हैं.
वहीं, सैफर्ट ने 161.17 की स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए हैं. अब जब फाइनल में नरेंद्र मोदी की पिच पर गेंद, बल्ले पर अच्छी तरह आएगी, तो कीवी ओपनर्स भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़ते नजर आ सकते हैं.
टॉस बनेगा बॉस
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहता है. ऐसे में रविवार को जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो चेज करना चाहेगी, क्योंकि इस मैदान पर दूसरी पारी में ड्यू के कारण चेज करना आसान हो जाता है. आंकड़ों की बात करें, तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक कुल 17 T20I मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 11 मैच जीते हैं और 6 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं.
ये भी पढ़ें: संजू, ईशान या दुबे नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ आग उगलता है इस खिलाड़ी का बल्ला, अभी भी टीम में है शामिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















