Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह का ‘बीस्ट मोड’ देख फैंस हुए दीवाने, ट्रेलर को 2 घंटे में 3 मिलियन व्यूज; 2000 करोड़ की चर्चा
Dhurandhar 2 Trailer X Reaction: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर रिलीज होने के महज दो घंटे बाद इसे यूट्यूब पर 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। X पर भी चारों तरफ लोग ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिएक्शन को देखकर साफ है कि ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें अब काफी बढ़ गई हैं।
रणवीर सिंह का ‘बीस्ट मोड’
Just from the #Dhurandhar2Trailer, Ranveer Singh appears to show more versatility than Ranbir Kapoor has managed throughout his career.pic.twitter.com/KCnrIVwvvi
— वीर (@buckingx_) March 7, 2026
ट्रेलर में रणवीर सिंह का बेहद खतरनाक अंदाज देखने को मिला है। पहले पार्ट में रहमान डकैत को खत्म करने के बाद इस बार उनका किरदार ल्यारी के नए बादशाह ‘शेर-ए-बालोच’ के रूप में सामने आता है। फिल्म में रणवीर, हमजा अली मजारी और जसकिरत सिंह रंगी के किरदारों में नजर आएंगे। ट्रेलर में उनका एक्शन और गुस्से से भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
X पर फैंस ने की जमकर तारीफ
#DhurandharTheRevenge trailer just proved Ranveer Singh is the KING of intensity! Sanjay Dutt's presence? PURE FIRE! This sequel is going to break records! ????????This is going to be EPIC! #Dhurandhar2Trailer
— Barun Kumar Sahu (@sonikvarun) March 7, 2026
ट्रेलर सामने आते ही X पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर साबित करता है कि रणवीर सिंह इंटेंसिटी के किंग हैं। संजय दत्त की एंट्री भी जबरदस्त है। यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ सकती है।”
#DhurandharTheRevenge trailer is pure fire! ????????#RanveerSingh dominates,????#SanjayDutt menaces ????#ArjunRampal broods, Madhavan mesmerizes, #SaraArjun steals hearts! ????
— Aneesh (@Aneesh_98) March 7, 2026
High-octane action, intense emotions & an adrenaline pumping score ????
peak cinema is coming! ???????? pic.twitter.com/D5nln7d3P4
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ट्रेलर पूरी तरह फायर है। रणवीर सिंह छा गए हैं, संजय दत्त का अंदाज शानदार है और अर्जुन रामपाल भी दमदार लग रहे हैं।”
2000CR INDIAN FILM ON ITS WAY ???????????????????????????? #Dhurandhar2 #DhurandharTheRevenge #Dhurandhar2Trailer #RanveerSingh #DhurandharTheRevengeTrailer pic.twitter.com/urbFRot9HH
— siddarth (@siddarth_111) March 7, 2026
कई लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि “2000 करोड़ की फिल्म रास्ते में है।”
संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी छाए
फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) एसपी चौधरी असलम के किरदार में नजर आएंगे, जिनकी डायलॉग डिलीवरी की काफी तारीफ हो रही है। वहीं अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ISI मेजर इकबाल के रोल में खतरनाक विलेन के रूप में दिखाई देंगे। इसके अलावा आर माधवन (R. Madhavan) भी अजय सन्याल के किरदार में नजर आएंगे, जो कहानी में अहम भूमिका निभाते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 Trailer Release: 'धुरंधर द रिवेंज' का ट्रेलर जारी, रहमान के बाद हमज़ा बनेगा ल्यारी का बदशाह?
दमदार डायलॉग वायरल
Ab Pakistan ka mustakbil, Hindustan tey karega
— Aditya Dhar (@AdityaDharFilms) March 7, 2026
Trailer Out Now
Book Now for Paid Previews on 18th March only.
????- https://t.co/O80GmnSIvu#DhurandharTheRevenge releases worldwide on 19 March, on Gudi Padwa, Ugadi, and Eid.
Hindi | Telugu | Tamil | Kannada | Malayalam… pic.twitter.com/yJQcuvTlGI
ट्रेलर में एक डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है “पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान तय करेगा।” इस डायलॉग ने फिल्म के देशभक्ति वाले एंगल को और मजबूत बना दिया है।
ट्रेलर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
YOU ARE STILL NOT READY FOR THIS!!
— Dr. Shubham Misra शुभम मिश्रा????⚛️???????????????? (@Shubham_Neuro) March 7, 2026
The art of not revealing an inch and still making a mind boggling trailer!! ???? ????
The background score has again hit it out of the park!! ????????
HONSLA. EENDHAN. BADLA.
19 March 2026!! #Dhurandhar2#DhurandharTheRevenge #Dhurandhar2Trailer… pic.twitter.com/wGD0jYqBa4
करीब 3 मिनट 25 सेकेंड लंबे ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामा देखने को मिला है। खास बात यह है कि निर्देशक आदित्य धर ने ट्रेलर में कहानी का ज्यादा खुलासा नहीं किया, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
‘धुरंधर’ का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर बड़ा हिट साबित हुआ था और दुनिया भर में 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी। अब इसका सीक्वल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है।
यह भी पढ़े - 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड पर अब करीना कपूर और अनन्या पांडे ने दिया बड़ा बयान, दीपिका के लिए कही ये बात
Bollywood: 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड पर अब करीना कपूर और अनन्या पांडे ने दिया बड़ा बयान, दीपिका के लिए कही ये बात
Bollywood news: बॉलीवुड में काम के घंटों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। एक फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे की शिफ्ट की मांग रखी थी जिसके बाद उन्हें फिल्म से बाहर किया गया था, तब से ही यह मुद्दा सुर्खियों में बना हुआ है। अब इस बहस में करीना कपूर खान और अनन्या पांडे भी कूद पड़ी हैं। उन्होंने खुलकर दीपिका का सपोर्ट करते हुए अपनी राय रखी।
दोनों अभिनेत्रियों का कहना है कि किसी भी कलाकार को फिल्म शुरू होने से पहले अपने काम के घंटों और शर्तों को लेकर साफ बात करने का पूरा अधिकार है।
8 घंटे शिफ्ट विवाद पर करीना कपूर ने क्या कहा
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने बताया कि काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी है, खासकर तब जब कलाकार शादीशुदा हों और उनके बच्चे हों। उन्होंने कहा कि जब वह अपनी फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की शूटिंग कर रही थीं, तब उन्होंने पहले ही प्रोड्यूसर्स को साफ कर दिया था कि उन्हें अपने बच्चों के पास वापस लौटना होगा। उस समय उनके पति सैफ अली खान बच्चों के साथ लंदन में थे।
Ananya defending Deepika
by u/meowwmoww in BollyBlindsNGossip
करीना ने दीपिका की आठ घंटे की शिफ्ट की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि अगर किसी अभिनेत्री को परिवार और बच्चों को समय देना है, तो उसे यह खुलकर कहने का हक होना चाहिए। उनके मुताबिक फिल्म शुरू होने से पहले ही सभी शर्तों पर साफ बातचीत हो जानी चाहिए ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
अनन्या पांडे ने भी किया सपोर्ट
वहीं अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी दीपिका का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने दीपिका के साथ काम किया है और मां बनने से पहले उन्होंने कभी किसी तरह की खास मांग नहीं रखी। अनन्या ने कहा कि अब जब दीपिका एक मां हैं तो अपने बच्चे के शुरुआती समय में उसके साथ समय बिताने की उनकी इच्छा पूरी तरह जायज़ है।
अनन्या ने कहा कि कलाकार और निर्माता के बीच बातचीत के जरिए काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाया जा सकता है।
यहां से शुरु हुई दीपिका को लेकर शिफ्ट की बहस
दरअसल, मई 2025 में खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और अभिनेता प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए प्रॉफिट में हिस्सा और आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, जो मेकर्स को मंजूर नहीं हुई। बाद में इस फिल्म में उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया।
इसके बाद यह भी खबर सामने आई कि ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में भी दीपिका हिस्सा नहीं होंगी। रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्होंने फीस बढ़ाने, टीम के लिए फाइव-स्टार होटल और सात घंटे के वर्क डे जैसी शर्तें रखी थीं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















