Responsive Scrollable Menu

Bollywood: 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड पर अब करीना कपूर और अनन्या पांडे ने दिया बड़ा बयान, दीपिका के लिए कही ये बात

Bollywood news: बॉलीवुड में काम के घंटों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। एक फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे की शिफ्ट की मांग रखी थी जिसके बाद उन्हें फिल्म से बाहर किया गया था, तब से ही यह मुद्दा सुर्खियों में बना हुआ है। अब इस बहस में करीना कपूर खान और अनन्या पांडे भी कूद पड़ी हैं। उन्होंने खुलकर दीपिका का सपोर्ट करते हुए अपनी राय रखी।

दोनों अभिनेत्रियों का कहना है कि किसी भी कलाकार को फिल्म शुरू होने से पहले अपने काम के घंटों और शर्तों को लेकर साफ बात करने का पूरा अधिकार है।

8 घंटे शिफ्ट विवाद पर करीना कपूर ने क्या कहा

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने बताया कि काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी है, खासकर तब जब कलाकार शादीशुदा हों और उनके बच्चे हों। उन्होंने कहा कि जब वह अपनी फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की शूटिंग कर रही थीं, तब उन्होंने पहले ही प्रोड्यूसर्स को साफ कर दिया था कि उन्हें अपने बच्चों के पास वापस लौटना होगा। उस समय उनके पति सैफ अली खान बच्चों के साथ लंदन में थे।

Ananya defending Deepika
by u/meowwmoww in BollyBlindsNGossip

करीना ने दीपिका की आठ घंटे की शिफ्ट की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि अगर किसी अभिनेत्री को परिवार और बच्चों को समय देना है, तो उसे यह खुलकर कहने का हक होना चाहिए। उनके मुताबिक फिल्म शुरू होने से पहले ही सभी शर्तों पर साफ बातचीत हो जानी चाहिए ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

Kareena kapoor, Ananya Panday

अनन्या पांडे ने भी किया सपोर्ट

वहीं अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी दीपिका का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने दीपिका के साथ काम किया है और मां बनने से पहले उन्होंने कभी किसी तरह की खास मांग नहीं रखी। अनन्या ने कहा कि अब जब दीपिका एक मां हैं तो अपने बच्चे के शुरुआती समय में उसके साथ समय बिताने की उनकी इच्छा पूरी तरह जायज़ है।

अनन्या ने कहा कि कलाकार और निर्माता के बीच बातचीत के जरिए काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाया जा सकता है।

Deepika Padukone

यहां से शुरु हुई दीपिका को लेकर शिफ्ट की बहस

दरअसल, मई 2025 में खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और अभिनेता प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए प्रॉफिट में हिस्सा और आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, जो मेकर्स को मंजूर नहीं हुई। बाद में इस फिल्म में उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया।

इसके बाद यह भी खबर सामने आई कि ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में भी दीपिका हिस्सा नहीं होंगी। रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्होंने फीस बढ़ाने, टीम के लिए फाइव-स्टार होटल और सात घंटे के वर्क डे जैसी शर्तें रखी थीं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
 

Continue reading on the app

दिल्ली: फायरिंग और रंगदारी केस में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बरी, नहीं मिले सबूत

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और दो अन्य को एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में सबूतों की कमी के कारण बरी कर दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जबरन वसूली के लिए सिर्फ धमकी या मांग पर्याप्त नहीं है, बल्कि संपत्ति या पैसे की वास्तविक डिलीवरी आवश्यक है, जो इस मामले में साबित नहीं हुई. बिश्नोई को गुजरात की जेल से बड़ी राहत मिली है.

Continue reading on the app

  Sports

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान पर भड़के CM योगी, TMC से माफी मांगने को कहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से जुड़े कथित दुर्व्यवहार के मुद्दे ने बंगाल से लेकर लखनऊ तक राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में इस पूरे प्रकरण को गंभीर संवैधानिक और सामाजिक अपमान बताया। उनका कहना है कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के … Sat, 07 Mar 2026 22:30:43 GMT

  Videos
See all

#shorts: राजस्थान के सीकर में भूकंप के झटके Top News | Viral News | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T17:41:48+00:00

Saudi-Pakistan Meeting on Iran War: : सऊदी और पाकिस्तान आए साथ! क्या ईरान पर गिरेगा परमाणु बम? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T17:45:01+00:00

News18 Showsha Awards 2026: Shilpa Shetty ने सबको पीछे छोड़ा! जीता बड़ा खिताब! N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T17:45:43+00:00

News18 Showsha Awards 2026 : माधुरी के हाथों अवॉर्ड पाकर भावुक हुईं आशा पारेख। #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T17:43:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers