Responsive Scrollable Menu

जर्मनी में कार इंडस्ट्री पर मंडरा रहे संकट के बादल:ईवी से पेट्रोल, डीजल और गैस वाली छोटी कारों की बिक्री घटने का खतरा

जर्मनी के दक्षिण पश्चिम में बसा बादेन-वुरटमबर्ग लंबे समय से जर्मनी के बिजनेस मॉडल की मिसाल है। इसकी छोटी, मध्यम और बड़ी कंपनियां हाई क्वालिटी का सामान खासकर कारें बनाने के लिए काफी लोगों को रोजगार देती हैं, लेकिन इन दिनों अमेरिकी टैरिफ, चीन से बढ़ते आयात और ऑटोमोबाइल सेक्टर के संकट में आने से यह सब खतरे में पड़ गया है। आर्थिक मंत्री निकोल हॉफमीस्टर-क्राउट कहते हैं, यह सेक्टर अपने इतिहास की सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। राज्य की राजधानी स्टटगार्ट के आसपास लगभग दो लाख जॉब उस पर निर्भर हैं। मर्सिडीज और पोर्शे कामगारों की छंटनी कर रही हैं। बड़ी सप्लायर कंपनी बॉश्च 2030 तक 22 हजार जॉब कम करेगी। कम्बशन एंजिन (पेट्रोल, डीजल, गैस) पर निर्भर छोटी मितेलस्टैंड कंपनियां ज्यादा मुश्किल में हैं। इलेक्ट्रिक कारों के आने से इनकी बिक्री घटने का खतरा पैदा हो गया है। स्टटगार्ट स्थित कॉरपोरेट वकील मार्टिन मुछा कहते हैं, पहले जो कंपनियां अपना स्टाफ कम कर रहीं थीं,अब वे कंपनियां बंद हो रही हैं। कंपनियों के संकट में होने से टैक्स की आय कम हुई है। पिछले दो साल में कॉरपोरेट टैक्स आय में आधी गिरावट आई है। कारों में मंदी देखकर लोग दूसरे क्षेत्र में दस्तक देने लगे हैं। पांच हजार वर्करों की कूलिंग टेक्नोलॉजी कंपनी ईबीएम पैप्स्ट ने नए सिरे से कुछ करने की संभावना दिखाई है। पांच साल पहले स्थिति बिगड़ते देख कंपनी ने कार बिजनेस छोड़कर डेटा सेंटरों के कूलिंग सिस्टम पर दांव लगाया है। कई लोग ऑटो सेक्टर में अब भी भविष्य देखते हैं। सत्तारूढ़ ग्रीन्स पार्टी के सेम ओजडेमिर कहते हैं, हमें भविष्य की कार बनाने वाला बनना चाहिए। पेटेंट के 40% आवेदन यहीं से बादेन-वुटनबर्ग की वर्कफोर्स बेहद हुनरमंद है। वहां अच्छे विश्वविद्यालय और इनोवेशन का माहौल है। जर्मनी की 13% आबादी के राज्य में देश के लगभग 40% पेटेंट आवेदन आते हैं। एआई, रोबोटिक्स और हेल्थ केयर की अच्छी स्थिति है।

Continue reading on the app

LPG सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा, बोले- सरकार की विफलताओं का बोझ उठाती रहेगी जनता

ईरान इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है, पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता के संकट की ख़बरों के बीच कंपनियों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफे की घोषणा की है, तेल कम्पनियों ने अचानक से घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि का ऐलान …

Continue reading on the app

  Sports

9 महीने के FD पर मिलेगा 6% रिटर्न, मार्च में एक और बैंक ने बढ़ाया ब्याज, जानें नई दरें 

प्राइवेट सेक्टर एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेशकों को बड़ी राहत दी है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट्स 6 मार्च से लागू हो चुके हैं। वहीं 3 करोड़ रुपये से कम 5 करोड़ रुपये तक एफडी के लिए नई दरें … Sat, 07 Mar 2026 19:27:39 GMT

  Videos
See all

Halla Bol Full: Iran Israel में बमबारी, भारत में सियासत भारी! | US Iran War | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:10:51+00:00

Iran America War LIVE News: ट्रंप की धमकी के बाद Iran ने भी बदले अपने तेवर | Khamenei | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:13:15+00:00

Israel के विदेश मंत्री ने Lebanon को धमकी दी | #beirut #israel #lebanon #hezbollah #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:14:21+00:00

PM Modi ने की Lok Sabha Speaker OM Birla की तारीफ, देखिए क्या कहा? #aajtak #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:14:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers