प्यार का नया लव एंथम, करोड़ों दिलों की धड़कन बना ये सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गाना, रूह छू लेती है गीत की सुरीली धुन
नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ी संगीत की दुनिया में 'मया होगे मया' एक ऐसा गाना है, जिसने हर किसी की जुबान पर अपनी जगह बना ली है. यह गाना सिर्फ एक म्यूजिक ट्रैक नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के बीच प्यार का एक एंथम बन चुका है. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी और मधुर धुन है. गाने के बोल सीधे दिल को छूते हैं और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मिठास को बखूबी बयां करते हैं. इसमें एक प्रेमी की उन भावनाओं को दिखाया गया है, जो पहली बार प्यार का अहसास होने पर जागती हैं. सोशल मीडिया के दौर में चाहे इंस्टाग्राम रील्स हों या शादी-ब्याह के फंक्शन, 'माया होगे माया' की गूंज हर तरफ सुनाई देती है. यह गाना छ्त्तीगसढ़ी फिल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं अगेन का है. इसे आचार्य साहू और अनीता मंडल ने मिलकर गाया है.
जर्मनी में कार इंडस्ट्री पर मंडरा रहे संकट के बादल:ईवी से पेट्रोल, डीजल और गैस वाली छोटी कारों की बिक्री घटने का खतरा
जर्मनी के दक्षिण पश्चिम में बसा बादेन-वुरटमबर्ग लंबे समय से जर्मनी के बिजनेस मॉडल की मिसाल है। इसकी छोटी, मध्यम और बड़ी कंपनियां हाई क्वालिटी का सामान खासकर कारें बनाने के लिए काफी लोगों को रोजगार देती हैं, लेकिन इन दिनों अमेरिकी टैरिफ, चीन से बढ़ते आयात और ऑटोमोबाइल सेक्टर के संकट में आने से यह सब खतरे में पड़ गया है। आर्थिक मंत्री निकोल हॉफमीस्टर-क्राउट कहते हैं, यह सेक्टर अपने इतिहास की सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। राज्य की राजधानी स्टटगार्ट के आसपास लगभग दो लाख जॉब उस पर निर्भर हैं। मर्सिडीज और पोर्शे कामगारों की छंटनी कर रही हैं। बड़ी सप्लायर कंपनी बॉश्च 2030 तक 22 हजार जॉब कम करेगी। कम्बशन एंजिन (पेट्रोल, डीजल, गैस) पर निर्भर छोटी मितेलस्टैंड कंपनियां ज्यादा मुश्किल में हैं। इलेक्ट्रिक कारों के आने से इनकी बिक्री घटने का खतरा पैदा हो गया है। स्टटगार्ट स्थित कॉरपोरेट वकील मार्टिन मुछा कहते हैं, पहले जो कंपनियां अपना स्टाफ कम कर रहीं थीं,अब वे कंपनियां बंद हो रही हैं। कंपनियों के संकट में होने से टैक्स की आय कम हुई है। पिछले दो साल में कॉरपोरेट टैक्स आय में आधी गिरावट आई है। कारों में मंदी देखकर लोग दूसरे क्षेत्र में दस्तक देने लगे हैं। पांच हजार वर्करों की कूलिंग टेक्नोलॉजी कंपनी ईबीएम पैप्स्ट ने नए सिरे से कुछ करने की संभावना दिखाई है। पांच साल पहले स्थिति बिगड़ते देख कंपनी ने कार बिजनेस छोड़कर डेटा सेंटरों के कूलिंग सिस्टम पर दांव लगाया है। कई लोग ऑटो सेक्टर में अब भी भविष्य देखते हैं। सत्तारूढ़ ग्रीन्स पार्टी के सेम ओजडेमिर कहते हैं, हमें भविष्य की कार बनाने वाला बनना चाहिए। पेटेंट के 40% आवेदन यहीं से बादेन-वुटनबर्ग की वर्कफोर्स बेहद हुनरमंद है। वहां अच्छे विश्वविद्यालय और इनोवेशन का माहौल है। जर्मनी की 13% आबादी के राज्य में देश के लगभग 40% पेटेंट आवेदन आते हैं। एआई, रोबोटिक्स और हेल्थ केयर की अच्छी स्थिति है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























