Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20 में अब इन 6 कंटेस्टेंट्स पर लटकी एविक्शन की तलवार, नॉमिनेशन टास्क में माही से लेकर स्काउट तक ने निकाली दुश्मनी

Bigg Boss 20 Nomination: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में हर दिन नए विवाद, लड़ाइयां और रिश्तों में बदलते इक्वेशन देखने को मिल रहे हैं. बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने एक बार फिर घरवालों की जमकर क्लास लगाई. वहीं दूसरी तरफ दर्शकों के कम वोट मिलने की वजह से आसिफ खान को बिग बॉस के घर से बाहर होना पड़ा. आसिफ का एविक्शन घरवालों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी काफी चौंकाने वाला रहा. उनके जाने से घर का माहौल भावुक हो गया था. खासकर स्काउट ओपी उन्हें याद कर फूट-फूटकर रोते नजर आए.

हालांकि, बिग बॉस के घर में किसी एक कंटेस्टेंट के जाने के बाद दूसरे के लिए मुश्किलें कम नहीं होतीं. अब शो में एक बार फिर नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस हफ्ते कुल 6 कंटेस्टेंट्स पर एविक्शन की तलवार लटक रही है. इस लिस्ट में माही विज, मनीष गोयल, उदिति सिंह, आरिशफा खान, आम्रपाली दुबे और स्काउट ओपी का नाम शामिल है. खास बात ये है कि इस बार नॉमिनेशन टास्क के दौरान घरवालों को एक-दूसरे को नॉमिनेट करने का मौका मिला जिसमें कई कंटेस्टेंट्स ने अपने पुराने विवादों और मनमुटाव के चलते एक-दूसरे को निशाने पर लिया.

नॉमिनेशन टास्क में कनिका मान को मिली स्पेशल पावर

दरअसल, इस हफ्ते बिग बॉस ने घरवालों के लिए नॉमिनेशन टास्क रखा जिसमें घर के मौजूदा इक्वेशन एक बार फिर बदलते नजर आए. इस प्रक्रिया में घर की कैप्टन कनिका मान को खास पावर दी गई थी. कैप्टन होने के नाते कनिका को सबसे पहले किसी एक कंटेस्टेंट को सीधे नॉमिनेट करने का अधिकार मिला. कनिका ने अपनी इस स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हुए माही विज का नाम लिया और उन्हें नॉमिनेट कर दिया. इसके बाद बिग बॉस ने माही को कन्फेशन रूम में बुलाया और उन्हें भी किसी एक सदस्य को नॉमिनेट करने का मौका दिया. यहां से नॉमिनेशन की एक चेन शुरू हुई, जिसमें हर नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को अगले सदस्य का नाम लेने की जिम्मेदारी दी गई.

माही ने आम्रपाली को किया नॉमिनेट

नॉमिनेशन प्रक्रिया में सबसे पहले माही विज को किसी एक सदस्य का नाम चुनना था. उन्होंने आम्रपाली दुबे को नॉमिनेट करने का फैसला किया. माही के इस फैसले के बाद आम्रपाली को भी किसी एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने का मौका मिला. आम्रपाली ने बिना ज्यादा देर किए आरिशफा खान का नाम ले लिया. इसके बाद आरिशफा की बारी आई, तो उन्होंने स्काउट ओपी को नॉमिनेट कर दिया. स्काउट ने भी अपनी बारी आने पर उदिति सिंह का नाम चुना. वहीं, उदिति ने इस नॉमिनेशन चेन को आगे बढ़ाते हुए मनीष गोयल को नॉमिनेट कर दिया.

इस तरह देखते ही देखते नॉमिनेशन की प्रक्रिया में माही विज से लेकर मनीष गोयल तक कुल 6 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए. इस टास्क के दौरान घरवालों के बीच मौजूद आपसी मतभेद भी देखने को मिले. जिस तरह से एक के बाद एक सदस्यों ने नाम लिए उससे साफ हो गया कि बिग बॉस के घर में दोस्ती और दुश्मनी के इक्वेशन लगातार बदल रहे हैं.

मनीष ने नॉमिनेशन चेन को रोकने का किया फैसला

नॉमिनेशन प्रक्रिया का सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया, जब आखिरी में मनीष गोयल की बारी आई. बिग बॉस ने मनीष को एक खास विकल्प दिया. उनसे पूछा गया कि क्या वो इस नॉमिनेशन की चेन को आगे बढ़ाना चाहते हैं या फिर इसे यहीं रोकना चाहते हैं. मनीष के पास मौका था कि वो इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर किसी दूसरे कंटेस्टेंट को भी नॉमिनेशन में ला सकते थे. हालांकि, उन्होंने चेन को आगे बढ़ाने के बजाय इसे रोकने का फैसला किया. इसी के साथ इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया खत्म हो गई और 6 सदस्यों के नाम फाइनल हो गए.

ये भी पढ़ें: 30 साल की उम्र में टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का निधन, सोते समय आया था दौरा, दोस्त ने सुनाई आखिरी मुलाकात की कहानी

Continue reading on the app

IND vs NZ: भुवनेश्वर को खिलाना सबसे बड़ी गलती, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI के फैसले पर क्यों उठाए सवाल?

IND vs NZ: न्यूजीलैंड T20I सीरीज के बाद इरफान पठान ने BCCI के चयन पर सवाल उठाए। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की जगह मयंक यादव और प्रिंस यादव को मौका देने की बात कही।

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Fined: पाकिस्तान को चुकानी पड़ी एक ओवर की कीमत, ICC ने काटा पैसा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर ICC ने जुर्माना लगाया है. इसके पीछे की वजह श्रीलंका के खिलाफ 31 अक्टूबर को ODI ट्राई सीरीज के फाइनल से जुड़ी है. Mon, 02 Nov 2026 13:07:55 +0530

  Videos
See all

Gold Price Crash LIVE: सोने के दाम में भारी गिरावट! Gold Price Today | Gold Rate Today | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T04:15:15+00:00

Florida Plane Crash: फ्लोरिडा में प्राइवेट जेट क्रैश, 9 लोगों की दर्दनाक मौत | Palm Beach Crash #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T04:09:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers