Responsive Scrollable Menu

भारत में छात्रों का लोन वुल्फ नेटवर्क बनाने की जैश-ए-मोहम्मद की साजिश का खुलासा

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस):। जैश ए मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि आतंकी संगठन ने एक मेडिकल संस्थान में घुसपैठ कर डॉक्टरों को भारत में हमले करने के लिए अपने साथ जोड़ लिया था।

जैश ए मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल मामले की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार इस “व्हाइट-कॉलर मॉड्यूल” ने करीब 2,500 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जुटा लिया था और दिल्ली व आसपास के इलाकों में कई हमले करने की योजना बनाई थी।

खुफिया एजेंसियों को अब एक और साजिश का पता चला है, जिसमें जेईएम स्कूलों व कॉलेजों में घुसपैठ कर छात्रों को कट्टरपंथ की ओर मोड़ने की योजना बना रहा था। संगठन अपने प्रचार सामग्री के जरिए कुछ छात्रों को भर्ती करने की कोशिश कर रहा है, ताकि वे अपने दोस्तों के बीच भी उसकी विचारधारा फैलाएं।

एक अधिकारी ने बताया कि छात्रों को शामिल करने की यह रणनीति दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है। ऐसी रणनीति पहले जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा द्वारा पाकिस्तान0 में अपनाई जा चुकी है और अब इसे भारत में लागू करने की कोशिश की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, कम उम्र में छात्रों को कट्टरपंथ की ओर मोड़ने से इन संगठनों को लंबे समय में फायदा होता है। जब ये छात्र 20-25 साल की उम्र तक पहुंचते हैं तो वे इतने कट्टर बन चुके होते हैं कि देशभर में हमले करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

इस बीच महाराष्ट्र एटीएस ने इस सप्ताह मुंबई से एक छात्र को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अयान शेख के रूप में हुई है, जो पिछले छह महीनों से मुंबई में रह रहा था।

जांच में पता चला कि वह कई युवाओं के संपर्क में था और उन्हें कट्टरपंथ की ओर मोड़ने तथा जेईएम में भर्ती करने की कोशिश कर रहा था। उसने दो छात्रों को कट्टरपंथी बना लिया था और उन्हें आतंकवादी प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजने के लिए भी राजी कर लिया था। हालांकि एटीएस ने समय रहते इस साजिश को नाकाम कर दिया।

इंटेलीजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह के प्रयास देश के कई राज्यों में किए जा रहे हैं। जैश ए मोहम्मद को लगता है कि छात्र आसानी से सुरक्षा एजेंसियों की नजर में नहीं आते, इसलिए वह धीरे-धीरे कट्टरपंथी युवाओं की एक “फौज” तैयार करना चाहता है।

अधिकारियों के अनुसार संगठन जल्दबाजी में बड़ी संख्या में भर्ती नहीं करना चाहता, बल्कि अगले 5 से 10 वर्षों की योजना बनाकर धीरे-धीरे युवाओं को जोड़ रहा है, ताकि समय-समय पर हमले करने के लिए उसके पास पर्याप्त लोग मौजूद रहें।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस योजना में बड़े मॉड्यूल बनाने के बजाय ‘लोन वुल्फ’ या दो लोगों की छोटी टीम पर जोर दिया जा रहा है। फरीदाबाद मामले से संगठन ने यह सीखा कि बड़े मॉड्यूल में ज्यादा लोगों के शामिल होने से संचार ट्रैक होने का खतरा बढ़ जाता है और मॉड्यूल का पर्दाफाश हो सकता है।

इसलिए छात्र मॉड्यूल में हमलावरों को अकेले या ‘बडी पेयर’ के रूप में काम करने के लिए तैयार किया जाएगा। कई मामलों में हमलावर खुद लक्ष्य चुन सकता है या फिर उसे किसी हैंडलर से निर्देश मिल सकते हैं।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि संगठन आने वाले वर्षों में छात्रों का ऐसा नेटवर्क बनाने में सफल हो गया, तो यह देश की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक स्थिति बन सकती है। लंबे समय तक कट्टरपंथी बनाए गए ऐसे युवाओं की प्रतिबद्धता बहुत मजबूत हो जाती है और उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है।

--आईएएनएस

वीएन/एसवीएन

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Fan Cleaning Tips: गर्मियों की हुई एंट्री! धूल से सना पंखा चलाने से पहले कर लें साफ, ट्राई करें ये स्मार्ट हैक्स

How To Clean a Fan: गर्मी शुरू होते ही सबके घर में पंखा चलने लगता है. दरअसल, सर्दियों में पंखा बंद रहने की वजह से उस पर धूल-मिट्टी जम जाती है. सफाई न होने के चलते वह चिकनी परतों के साथ बैठ जाती है. ऐसे में जब पंखा चलाते हैं तो साथ में धूल और बदबू वाली हवा भी आती है. इस गंदगी को साफ करने के लिए कुछ स्मार्ट हैक्स ट्राई करने की जरूरत है. हम आपको इस रिपोर्ट में कुछ हैक्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप गर्मियों से पहले पंखा साफ कर सकते हैं.

गर्मियों का आलम शुरू

साल 2026 की शुरुआत तो काफी ठंडी रही थी लेकिन समय गुजरते-गुजरते तापमान में तेजी देखी गई. मार्च के पहले हफ्ते से ही गर्मियों का कहर देखने को मिल रहा है. होली पर भी दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था. हालांकि, सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होती है लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते गर्माहट बढ़ जाती है. लोगों ने घर में पंखे चलाना भी शुरू कर दिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि अप्रैल से ही तेज गर्मी पड़ने वाली है.

ये भी पढ़ें- Women’s Day 2026: कामकाजी महिलाओं में क्यों बढ़ रही थकान और हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या? जानिए बचाव के उपाय

पंखा साफ करने के लिए सिंपल हैक्स

क्लीनिंग डस्टर से करें साफ

इससे पंखे को साफ करने के लिए या तो आप पंखे को उतार सकते हैं या फिर किसी टेबल का इस्तेमाल करें. सबसे पहले एक बाल्टी पानी में थोड़ा डिटर्जेंट पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं. साथ ही उसमें थोड़ा सा विनेगर डाल दीजिए ताकि चिकनाई छूट सके. इसके बाद क्लीनिंग डस्टर को उसमें डूबोए और पंखे को साफ करें. पंखे पर हल्के हाथों से इसे रगड़े. इसके बाद साफ पानी से पंखे को साफ कर लें और सूखने दें.

पंखुड़ियों को स्क्रब करें

पंखे की पंखुड़ियों में धूल-मिट्टी और मैल जम जाता है. इसलिए, उसे रगड़-रगड़ कर साफ करना होता है. पंखे की पंखुड़ियों की सफाई के लिए एक खास मिश्रण बनाया जाता है. इसके लिए आपको लिक्विड डिटर्जेंट, नींबू का रस और बेकिंग सोड़ा मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इसके बाद सभी पंखुड़ियों को इस पेस्ट से स्क्रब करें और रगड़ते हुए साफ करें. अंत में सीलिंग फैन को साफ पानी से साफ करके पानी सुखने दें.

नींबू और डिटर्जेंट

पंखे को चमकाने के लिए नींबू और डिटर्जेंट का घोल बनाए. अगर आपका पंखा सफेद रंग का है तो वह काला हो जाता है. इसलिए, आप गुनगुने पानी में इन दोनों चीजों को मिलाकर पंखे को साफ कर सकते हैं.

तकिये के कवर से करें सफाई

पंखे के ब्लेड को साफ करने का सबसे आसान तरीका तकिये का कवर है. इसके लिए एक पुराने तकिए का कवर लें और उसे पंखे के ब्लेड पर चढ़ाकर हल्के हाथ से बाहर की ओर खींच लें. ऐसा करने से ब्लेड पर जमी धूल कवर के अंदर ही रह जाएगी और कमरे में भी नहीं फैलेगी.

माइक्रोफाइबर कपड़ा है सबसे बेहतर

पंखे की सफाई करने के लिए आप माइक्रोफाइबर कपड़ा यूज कर सकते हैं. इस कपड़े में धूल जल्दी पकड़ में आ जाती है और दोबारा उड़ती नहीं है. इससे पंखे के ब्लेड और मोटर के आसपास की जगह भी आसानी से साफ कर सकते हैं.

पुराने टूथब्रश से साफ करें पंखे के कोने

पंखे के कुछ हिस्सों में कपड़ा ठीक से नहीं पहुंच पाता है. ऐसे में आप पुराने टूथब्रश यूज कर सकते हैं. इससे ब्लेड के कोनों और जालियों में जमी धूल निकल जाती है.

सफाई से पहले बरतें ये सावधानी

ध्यान रहें यदि आप पंखा सीलिंग से नहीं उतार रहे हैं तो उसे साफ करने से पहले हमेशा स्विच ऑफ कर दें और अगर संभव हो तो बिजली की मेन सप्लाई भी ऑफ कर दें. इसके बाद ही स्टूल या सीढ़ी की मदद से पंखे की सफाई करें ताकि किसी तरह का कोई हादसा न हो. इसके अलावा, अगर पंखा नीचे उतार कर पानी से साफ कर रहे हैं तो पहले उसकी नमी को पूरा सूखने दे तभी दोबारा उसे सीलिंग पर लगाएं और चलाएं. कई बार पानी की बूंदे रह जाती है, जिससे हादसा भी हो सकता है. पंखा फिट करने के बाद उसे चलाते समय पंखे के नीचे किसी को भी रुकने न दें, पहले 5 मिनट के लिए फैन की वर्किंग को देखें. इसके बाद ही डेली यूज के लिए चालू करें.

ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: रोज रात को सोने से पहले इस तेल से करें चेहरे की मालिश, त्वचा रहेगी जवां, मिलेगा नेचुरल ग्लो

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: ट्रॉफी के लिए दिल तोड़ने में हर्ज नहीं, भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले मिचेल सैंटनर का बड़ा बयान

T20 World Cup 2026 Final: भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान सामने आया है. बतौर कप्तान मिचेल सैंटनर का ये पहला T20 वर्ल्ड कप फाइनल है. Sat, 07 Mar 2026 15:11:29 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Prices Live: ईरान अमेरिका युद्ध का बड़ा असर, चांदी क्रैश, धड़ाम से गिरा सोना ! Iran US | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T09:38:03+00:00

Israel Drone Shot Down: Iran ने मार गिराया Israeli Drones! #iran #israeldrone #warbreaking #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T09:32:01+00:00

Brahmashtra | अविमुक्तेश्वरानंद का 'शंखनाद'...'धर्मयुद्ध' में कौन किसके साथ ? Avimukteshwaranand #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T09:34:21+00:00

ईरानी ड्रोन का दुबई एयरपोर्ट पर धमाका | Iran Israel war | Dubai Airport Drone Attack | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T09:33:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers