Responsive Scrollable Menu

Kolkata में Mamata Banerjee का 'हल्ला बोल', बोलीं- Voter List से नाम हटाना BJP की साजिश

पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद मतदाता सूचियों से कथित रूप से मनमाने तरीके से लोगों के नाम हटाए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इससे पहले वह रात में यहीं धरना स्थल पर रुकी थीं। बनर्जी ने शुक्रवार को मध्य कोलकाता के मेट्रो चैनल पर प्रदर्शन शुरू किया था, जिसमें उन्होंने निर्वाचन आयोग पर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ‘‘बंगाल के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने’’ के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री के साथ प्रदर्शन स्थल पर वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे, जिससे व्यस्त एस्प्लेनेड क्षेत्र एक अस्थायी राजनीतिक शिविर में बदल गया। शुक्रवार दोपहर को समर्थकों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया था कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रकिया के तहत बड़ी संख्या में वास्तविक मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाया जा रहा है।

 मतदाताओं को गलत तरीके से मृत घोषित किया

मुख्यमंत्री ने अपने इस आरोप को दोहराया कि कई मतदाताओं को ‘‘गलत तरीके से मृत घोषित कर दिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि वह ऐसे व्यक्तियों को मीडिया और निर्वाचन आयोग के सामने पेश करेंगी ताकि उस बात का पर्दाफाश किया जा सके। इसे उन्होंने ‘‘आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की मदद के लिए मतदाता सूची में हेरफेर करने का प्रयास’’ बताया। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के मंत्री कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे, जबकि पार्टी समर्थक सुबह से ही प्रदर्शन स्थल पर जमा हो गए थे। यह प्रदर्शन विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में संशोधन को लेकर बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ के पश्चिम बंगाल दौरे से कुछ दिन पहले हो रहा है।

निर्वाचन आयोग द्वारा 28 फरवरी को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल नवंबर में एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद से लगभग 63.66 लाख लोगों यानी लगभग 8.3 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, जिससे मतदाता आधार लगभग 7.66 करोड़ से घटकर 7.04 करोड़ से थोड़ा अधिक रह गया है। इसके अलावा, 60.06 लाख से अधिक मतदाताओं को ‘‘न्यायिक जांच के अधीन’’ श्रेणी में रखा गया है, जिसका अर्थ है कि आने वाले हफ्तों में कानूनी जांच के माध्यम से उनकी पात्रता निर्धारित की जाएगी।

Continue reading on the app

भारत का बेटा है कीवियों का ब्रह्मास्त्र... फाइनल में टीम इंडिया के लिए बनेगा सबसे बड़ा कांटा

Why Rachin Ravindra biggest challenge for Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस खिताबी भिड़ंत के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. इस मैच में टीम इंडिया के लिए कीवी टीम के रचिन रविंद्र सबसे बड़ा चुनौती साबित हो सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

मैं वाकई घबराया हुआ था... Last Over के हीरो Shivam Dube ने खोला राज, बताया T20 Semi-Final का प्रेशर

भारत के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कहा कि टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी ओवर फेंकते समय उन्होंने खुद पर भरोसा रखा और 30 रनों का बचाव करते हुए दो महत्वपूर्ण गेंदें डालने पर ध्यान केंद्रित किया। दुबे ने स्वीकार किया कि वे घबराए हुए थे, लेकिन चुनौती का सामना करने के लिए तैयार थे। जैकब बेथेल पहले ही 45 गेंदों में शतक जड़ चुके थे, ऐसे में दुबे ने आत्मविश्वास पर जोर दिया, जिसने उन्हें योजना को अंजाम देने में मदद की।
 

इसे भी पढ़ें: T20 Final से पहले Team India की बढ़ी टेंशन, महंगे साबित हुए Varun की जगह Kuldeep को मिलेगा मौका?


बेथेल का शानदार जवाबी शतक निष्प्रभावी रहा क्योंकि गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप के रोमांचक सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने जुझारू इंग्लैंड को सात रनों से हराकर रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल में भारत की जगह पक्की कर ली। शिवम दुबे ने बीसीसीआई के एक वीडियो में कहा कि मैं बस खुद पर भरोसा रखना चाहता था। मुझे पता था कि ओवर की पहली दो गेंदें निर्णायक होंगी, इसलिए मेरा ध्यान उन्हें सही तरीके से फेंकने पर था क्योंकि इससे मैच का नतीजा तय हो सकता था। यह पहले ही तय हो चुका था कि मैं आखिरी ओवर फेंकूंगा। मैं निश्चित रूप से घबराया हुआ था - विश्व कप सेमीफाइनल का आखिरी ओवर फेंकना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है।

दुबे का आखिरी ओवर बेहद रोमांचक रहा। जैकब बेथेल पहली ही गेंद पर दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए, और दुबे ने अगली दो गेंदों पर एक-एक रन देकर इंग्लैंड के लिए तीन गेंदों में 27 रन का लक्ष्य ला दिया। हालांकि दुबे ने एक वाइड गेंद फेंकी और जोफ्रा आर्चर को तीन छक्के खाने दिए, लेकिन उनकी शुरुआती तीन गेंदों ने ही भारत की जीत सुनिश्चित कर दी थी। दुबे ने भी 25 गेंदों में 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल थे, जिससे भारत 253 के विशाल स्कोर तक पहुंच सका।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup: हवा में उड़कर Axar Patel ने लपका 'Catch of the Match', पलट दी इंग्लैंड के खिलाफ बाजी


मौजूदा चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे। भारत ने मुंबई में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि न्यूजीलैंड ने कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमें 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी पहुंची थीं और लगभग एक साल बाद, आईसीसी प्रतियोगिता के शिखर मुकाबले में एक बार फिर आमने-सामने होंगी।
Sat, 07 Mar 2026 14:46:45 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड में BJP के 4 साल बेमिसाल पर क्या बोले CM Pushkar Singh Dhami? |Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T09:00:53+00:00

'इंसानियत की खातिर' श्रीलंका ने ईरानी नाविकों को बचाया [Sri Lanka Rescues Iranian Sailors] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T09:01:27+00:00

Iran Israel War Live Update: परमाणु हमला करेगा ईरान? |Khamenei | Netanyahu | Trump |Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T08:59:28+00:00

Iran America War Live Updates: ट्रंप के खिलाफ चीन-रूस | Iran Israel War | Khamenei | Trump |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T09:00:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers