Responsive Scrollable Menu

सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन सकते हैं:ICC ने 8 खिलाड़ियों के साथ शॉर्टलिस्ट किया; न्यूजीलैंड के 2 प्लेयर्स शामिल

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी जंग होनी है। फाइनल से पहले ही ICC ने 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के लिए 8 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। ICC के नोमिनेशन में भारत के संजू सैमसन का भी नाम है। जिन्होंने टूर्नामेंट में महज 4 मैच खेले, लेकिन 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से 232 रन बना दिए। वे भारत के पिछले दोनों मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। प्लेइंग-11 में मौका तक नहीं मिल रहा था टी-20 वर्ल्ड कप जब शुरू हुआ तो भारत की प्लेइंग-11 में संजू सैमसन का नाम नहीं था। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने उतरे, वहीं तिलक वर्मा को नंबर-3 पर चांस मिला। नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक बीमार हो गए, उनकी जगह संजू शामिल हुए। सैमसन 8 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक जब फिट होकर आए तो सैमसन को बाहर कर दिया गया। पाकिस्तान, नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सैमसन बेंच पर ही रहे। सुपर-8 स्टेज में भारत ने अपना पहला मैच गंवा भी दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैनेजमेंट ने रिंकू सिंह की जगह सैमसन को मौका दिया और संजू से ही ओपनिंग भी कराई। सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वापसी मैच में 24 रन बनाए। वेस्टइंडीज के सामने अगला मैच नॉकआउट की तरह था, सैमसन ने यहां 97 रन की नॉटआउट पारी खेली और भारत को 197 रन का टारगेट चेज करवाया। संजू ने फिर सेमीफाइनल में भी 89 रन बनाकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वे 4 ही मैचों में 16 छक्के लगा चुके हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा भी रेस प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान का नाम भी है। उन्होंने 2 शतक लगाकर 383 रन बनाए। यह एक टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी प्लेयर्स से बनाए गए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है। हालांकि, उन्हें टीम के बाकी प्लेयर्स का साथ नहीं मिला और टीम नॉकआउट राउंड में एंट्री नहीं कर सकी। रेस में शामिल बाकी 6 प्लेयर्स की परफॉर्मेंस वोटिंग शुरू, एक्सपर्ट भी तय करेंगे विजेता ICC ने 8 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट कर उनकी वोटिंग शुरू कर दी है। फैंस ICC की वेबसाइट पर जाकर अपने फेवरेट प्लेयर को वोट दे सकते हैं। फैंस वोटिंग के अलावा ICC पैनल में शामिल क्रिकेट एक्सपर्ट्स और कॉमेंटेटर के वोट के आधार पर तय होगा कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कौन बनेगा। रिजल्ट फाइनल मुकाबले के बाद बताया जाएगा। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ------------------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड मुकाबले की मैच रिपोर्ट पढ़िए भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में; इंग्लैंड को 7 रन से हराया भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

Ayurvedic Vaginal Wash: अब खुजली-बदबू की 'No Tension', घर पर बनाएं ये असरदार Ayurvedic Wash

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोग अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। जिस कारण उनको कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। अगर महिलाओं की बात की जाए, तो उनको इंटिमेट एरिया से जुड़ी कई समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। ऐसा होने पर वह हॉस्पिटल के चक्कर लगाती हैं और महंगी दवाओं के खर्च उठाती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आयुर्वेद में कई ऐसे नुस्खों के बारे में बताया गया है, जिनको अपनाकर महिलाएं अपनी इंटिमेट हेल्थ को सुधार सकती हैं।

ऐसे में अगर आप भी यूरिन इंफेक्शन या बदबू से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। क्योंकि आयुर्वेद में योनि धावन को इंटिमेट केयर का एक आसान और सेफ तरीका माना गया है। आप इसको घर पर आसानी से तैयार कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Hidden Symptoms Of Acidity: Acidity को ना लें हल्के में! ये 5 Silent Symptoms हैं खतरे की घंटी, ना करें ये Health Mistake 


आयुर्वेदिक Vaginal Wash

यह एक केमिकल फ्री तरीका है, जिससे इंटिमेट एरिया को बाहर से साफ किया जा सकता है। इसमें हल्की, जीरा और नीम की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। इन चीजों में नेचुरल तत्व पाए जाते हैं। वहीं आप रोजाना की सफाई के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी इंटिमेट हेल्थ बेहतर होगी।

सामग्री

कुछ नीम की पत्तियां
एक चुटकी हल्दी
आधा चम्मच जीरा
दो कप पानी

ऐसे बनाएं

सबसे पहले पानी को उबलने के लिए रख दें। जब पानी उबलने लगे तो इसमें नीम की पत्तियां, हल्दी और जीरा डाल दें। अब गैस की फ्लेम को धीमा कर दें और कम से कम 5 मिनट के लिए इसको उबलने के लिए छोड़ दें। अब गैस को बंद कर दें और पानी को ठंडा या फिर गुनगुना होने दें। इस आसान तरीके से आपका आयुर्वेदिक Vaginal Wash तैयार है।

ऐसे करें इस्तेमाल

बता दें कि इस पानी का इस्तेमाल सिर्फ बाहर ही करना चाहिए।
वहीं दिन में सिर्फ एक बार ही इसका इस्तेमाल करें।
ध्यान रखें कि जोर से रगड़ने से बचना चाहिए। 

फायदे

यह इंटिमेट एरिया की बदबू और खुजली को कम करने में सहायता करता है।
इसके इस्तेमाल से यूरिन इन्फेक्शन से भी बचाव होता है।
यह इंटिमेट एरिया का नेचुरल pH बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।
इसके इस्तेमाल से जलन और इरिटेशन से छुटकारा मिलता है।

इन बातों का रखें ध्यान

इस पानी का इंटरनल इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
प्रेग्नेंट महिलाओं को इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।
वहीं पीरियड्स के दौरान भी इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

“ममता मेरी छोटी बहन जैसी, शायद वह मुझसे नाराज हैं..” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्यों कही ऐसी बात? जानें पूरा मामला

सिलीगुड़ी में शनिवार का राष्ट्रपति दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा का विषय बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह पश्चिम बंगाल की बेटी हैं, फिर भी उन्हें उस जगह कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं मिली जहां मूल आयोजन तय था। गोशाईपुर में 9वें इंटरनेशनल संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के … Sat, 07 Mar 2026 19:30:03 GMT

  Videos
See all

Iran America War LIVE News: ट्रंप की धमकी के बाद Iran ने भी बदले अपने तेवर | Khamenei | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:13:15+00:00

PM Modi ने की Lok Sabha Speaker OM Birla की तारीफ, देखिए क्या कहा? #aajtak #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:14:41+00:00

President Droupadi Murmu in Bengal: Kolkata में CM Mamata Banerjee पर क्या बोलीं द्रौपदी मुर्मू? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:11:23+00:00

Halla Bol Full: Iran Israel में बमबारी, भारत में सियासत भारी! | US Iran War | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:10:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers