Responsive Scrollable Menu

कौन हैं MasterChef India सीजन 9 के विनर्स अंजिक्य और विक्रम गंधे? जिन्होंने शो में रचा इतिहास

MasterChef India Season 9: मास्टरसेफ इंडिया 2026 के सीजन-9 को अपना विनर मिल गया है. ये शो नागपुर के दो भाइयों- विक्रम गंधे और अंजिक्य गंधे ने अपने नाम किया. 6 मार्च को विनर का अनाउसमेंट हुआ और उसके बाद हर तरफ चर्चा होने लगी कि आखिर कौन हैं ये गंधे ब्रदर्स? विक्रम और अंजिक्य ने अपनी कुकिंग स्किल से जजों के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीता. तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये दो भाई दोनों तबाही?

विक्रम और अंजिक्य

मास्टरसेफ इंडिया सीजन-9 इस बार अलग फॉर्मेट में देखने को मिला. जिसमें जोड़ी में कंटेस्टेंट आए थे. इन जोड़ियों में सबसे फेमस विक्रम और अंजिक्य हुए. आज इन दोनों भाईयों को गंधे ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है. गंधे ब्रदर्स मूल से महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं. अजिंक्य गंधे पेशे से एक आर्किटेक्ट हैं, जबकि विक्रम ने 19 साल की उम्र में एक छोटी कैंटीन से अपना कुकिंग सफर शुरू किया था. इसके अलावा वो नागपुर में ही 'Place Bakehouse' से रेस्टोरेंट भी चलाते हैं.

 

ट्रेडिशनल इंडियन फ्लेवर्स और मॉडर्न प्रेजेंटेशन 

मास्टर सेफ इंडिया में गंधे ब्रदर्स ने अपनी कुकिंग स्किल से जजों का दिल जीता. उन्होंने पूरे सीजन में ट्रेडिशनल इंडियन फ्लेवर्स और मॉडर्न प्रेजेंटेशन से भरपूर तालमेल दिखाया. इनकी जोड़ी को शो के दौरान दर्शकों से भरपूर प्यार मिला. उनकी जोड़ी को शो के दौरान दोनों भाई दोनों बताही टैगलाइन से भी जाना गया. 

'नागपुर का सावजी स्वाद'

बता दें कि जब मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 का ऐलान हुआ, तो हर कोई चौंक गया क्योंकि पहली बार शो इंडिविजुअली नहीं, बल्कि 'जोड़ियों' में होने जा रहा है अजिंक्य और विक्रम के लिए यह सबसे बड़ी परीक्षा थी. घर की रसोई में साथ काम करना और नेशनल टेलीविजन पर जजों की तीखी नजरों के सामने कुकिंग करना दो अलग बातें थीं. एक तरफ विकास खन्ना की पारखी नजर तो दूसरी तरफ रणवीर बरार का नजाकत भरा अंदाज और कुणाल कपूर की तकनीकी बारीकियों का समाना करना आसान बात नहीं थी. इन तीनों के सामने गंधे भाइयों ने जब कदम रखा, तो उनके पास सिर्फ एक हथियार था 'नागपुर का सावजी स्वाद' और 'आर्किटेक्चरल प्रेजेंटेशन'. मास्टरसेफ इंडिया में गंधे ब्रदर्स का मुकाबला साई श्री और चंदा (मां-बेटी) और अंजू और मंजू (बहनें) से था. हालांकि, कड़े मुकाबले के बाद गंधे ब्रदर्स ने अपनी कुकिंग स्किल से को मोह लिया.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर-2 की एडवांस बुकिंग शुरू, प्रीव्य शो के लिए एक घंटे में बिके 7500 टिकट

Continue reading on the app

राजस्थान सरकार की बड़ी पहल! जयपुर में 175 करोड़ लागत से आधुनिक पेयजल टंकियों का हुआ लोकार्पण, जानें किसे होगा फायदा

Rajasthan News: जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है. उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने मुकुंदपुरा रोड, बिंदायका के वार्ड 49 में आधुनिक पेयजल टंकियों का लोकार्पण किया. करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना को क्षेत्र की बड़ी जल परियोजनाओं में शामिल माना जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य झोटवाड़ा और आसपास के इलाकों में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को दूर करना है.

कब तैयार हुई जल टंकियां? 

इस परियोजना के तहत बनाई गई पेयजल टंकियों को आधुनिक तकनीक की मदद से तैयार किया गया है. खास बात यह है कि निर्माण कार्य को तय समय से पहले पूरा किया गया. इन टंकियों के शुरू होने के बाद क्षेत्र में पानी की आपूर्ति अधिक व्यवस्थित और स्थिर हो सकेगी. इससे गर्मियों में होने वाली पानी की कमी की समस्या को काफी हद तक कम करने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों के लिए यह परियोजना राहत लेकर आई है.

किन लोगों को होगा सीधा फायदा? 

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यह परियोजना राज्य के विकास कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मार्गदर्शन में पूरी की गई है. उन्होंने जानकारी दी कि इस परियोजना से लगभग 75 हजार परिवारों को लाभ मिलेगा. यानी करीब 3.5 लाख लोगों को सीधे तौर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा. सरकार का लक्ष्य है कि हर घर तक साफ और सुरक्षित पानी पहुंचाया जाए.

‘हर घर जल’ अभियान को मिल रही गति

मंत्री राठौड़ ने कहा कि देश में जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘हर घर जल’ सोच के कारण कई राज्यों में पेयजल परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं. इस अभियान के तहत गांवों और शहरों में पाइपलाइन और जलाशयों का विस्तार किया जा रहा है. इससे खासकर महिलाओं को राहत मिल रही है, जिन्हें पहले दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था.

झोटवाड़ा में तेजी से हो रहे विकास कार्य

मंत्री राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार बनने के बाद झोटवाड़ा क्षेत्र में कई जल परियोजनाओं पर काम किया गया है. अब तक यहां 9 नई पानी की टंकियों का उद्घाटन किया जा चुका है. इसके अलावा उच्च जलाश्यों के निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है. आने वाले तीन वर्षों में करीब 30 उच्च जलाशयों के निर्माण की योजना पर काम शुरू किया गया है. इससे पूरे क्षेत्र में जल वितरण प्रणाली और मजबूत होगी.

सड़क और सीवरेज सिस्टम पर भी ध्यान

सरकार केवल पानी की समस्या तक सीमित नहीं है. झोटवाड़ा क्षेत्र में अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जा रहा है. मंत्री ने बताया कि इलाके में नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. साथ ही ड्रेनेज सिस्टम और सीवरेज लाइनों को भी सुधारने का काम चल रहा है. इन परियोजनाओं से क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है. स्थानीय लोगों का मानना है कि इन विकास कार्यों से आने वाले समय में झोटवाड़ा की सुविधाएं और मजबूत होंगी. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान के स्कूलों में समर वेकेशन को लेकर बड़ा अपडेट, नई तारीखें घोषित

Continue reading on the app

  Sports

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गिनाए सरकार के ऐतिहासिक कार्य, कहा- राज्य में निवेश-पर्यटन और उद्योगों को मिला नया विस्तार

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास और सुशासन की नई गाथाएं लिख रहा है। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि 2022 में राज्य की जनता ने … Sat, 07 Mar 2026 17:53:04 GMT

  Videos
See all

Shorts : बेंगलुरू में पालतू कुत्ते को लेकर झगड़ा! | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T13:12:03+00:00

Iran Vs israel:ईरान ने US ड्रोन का आसमान में मार गिराया! #shorts #ytshorts #iran #israel #us #dron #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T13:05:03+00:00

Iran Israel War Update: जब ये मशीनें मैदान में उतरीं, तो ईरान कांप उठा!Dangerous Military Technology #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T13:04:44+00:00

Shorts : गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T13:03:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers