बाइक में एक ओर लादा सामान, गिरते-गिरते चलाई गाड़ी, शख्स का अंदाज देखकर चौंके लोग!
भारतीय जुगाड़ में बहुत तेज होते हैं. वो ऐसे-ऐसे कारनामे कर जाते हैं कि देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक बाइक चालक ने किया. इंस्टाग्राम अकाउंट @rider_sumon_450 पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक शख्स बाइक के एक तरफ काफी ज्यादा सामान लादे जा रहा है. उसकी गाड़ी पलट सकती है, इस वजह से वो गाड़ी को टेढ़ा कर के चला रहा है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो गिरने वाला है. कुछ लोगों ने बताया कि ये बंगाल के बहरामपुर का पुल है. इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
देसी स्टाइल में विंटर स्पोर्ट्स, गुलमर्ग की बर्फ में साड़ी पहनकर स्नोबोर्डिंग करती दिखीं दो महिलाएं
बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच एक अनोखा और दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो महिलाएं साड़ी पहनकर कश्मीर के मशहूर हिल स्टेशन Gulmarg की बर्फीली ढलानों पर स्नोबोर्डिंग करती नजर आ रही हैं. विंटर स्पोर्ट्स में देसी अंदाज का यह अनोखा मेल लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. यह वीडियो Urmila Pable ने शेयर किया है, जिन्होंने अपनी साथी राइडर Linda के साथ मिलकर पहाड़ों पर एक खास बॉलीवुड स्टाइल पल को फिर से बनाने की कोशिश की. साड़ी में बर्फीली ढलानों पर उनका आत्मविश्वास और स्टाइल देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में दिखता है कि दोनों महिलाएं पूरे कॉन्फिडेंस के साथ स्नोबोर्डिंग करती हैं और अपने देसी अंदाज से विंटर स्पोर्ट्स को एक नया और मजेदार ट्विस्ट देती हैं. यही वजह है कि यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और खुश भी. Video Credit:Instagram- @haraldedlund
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























