देसी स्टाइल में विंटर स्पोर्ट्स, गुलमर्ग की बर्फ में साड़ी पहनकर स्नोबोर्डिंग करती दिखीं दो महिलाएं
बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच एक अनोखा और दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो महिलाएं साड़ी पहनकर कश्मीर के मशहूर हिल स्टेशन Gulmarg की बर्फीली ढलानों पर स्नोबोर्डिंग करती नजर आ रही हैं. विंटर स्पोर्ट्स में देसी अंदाज का यह अनोखा मेल लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. यह वीडियो Urmila Pable ने शेयर किया है, जिन्होंने अपनी साथी राइडर Linda के साथ मिलकर पहाड़ों पर एक खास बॉलीवुड स्टाइल पल को फिर से बनाने की कोशिश की. साड़ी में बर्फीली ढलानों पर उनका आत्मविश्वास और स्टाइल देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में दिखता है कि दोनों महिलाएं पूरे कॉन्फिडेंस के साथ स्नोबोर्डिंग करती हैं और अपने देसी अंदाज से विंटर स्पोर्ट्स को एक नया और मजेदार ट्विस्ट देती हैं. यही वजह है कि यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और खुश भी. Video Credit:Instagram- @haraldedlund
ट्रैफिक में स्केटिंग कर रहा था पाकिस्तानी लड़का, कट मारकर निकला, फिर जो हुआ, लोग बोले- आ गया स्वाद?
स्केटिंग करने के लिए अलग से जगहें होती हैं, मगर लोगों को लगता है कि सड़कों पर स्केटिंग कर के वीडियो बनाने से वो बहुत कूल लगेंगे. ऐसा ही एक पाकिस्तानी लड़के को भी लगा होगा, इस वजह से उसने रोड पर स्केटिंग करना शुरू कर दिया. शहज़ाद (@shahzadprofessionalskater) एक पाकिस्तानी स्केटर हैं. यूं तो वो अच्छे से स्केटिंग करते हैं, प्रशिक्षित हैं मगर हाल ही में उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी. गलती ये कि वो ट्रैफिक के बीच स्केटिंग करने लगे. अचानक वो आगे जाकर गिर पड़े. इस वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























