Responsive Scrollable Menu

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज:डबल रोल में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज, फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर आज सुबह 11:01 बजे जारी किया गया। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट की और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म को पांच भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज का समय भी खास है, क्योंकि यह गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर और ईद से ठीक पहले दर्शकों के बीच आएगी। कैसा है फिल्म का ट्रेलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की शुरुआत एक तीखे डायलॉग से होती है, जिसमें कहा जाता है कि “हिंदू एक बहुत डरपोक कौम हैं।” इसके जवाब में एक चुनौतीपूर्ण आवाज सुनाई देती है। इसके बाद कहानी उस स्थिति की ओर बढ़ती है, जब अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की मौत के बाद सड़कों पर अराजक माहौल बन जाता है। ट्रेलर में गोलीबारी और रॉकेट लॉन्चर के धमाकों के बीच यह सवाल उठता है कि रहमान के मरने के बाद अब लियारी का नया बादशाह कौन बनेगा? ट्रेलर में रणवीर सिंह जस्किरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आते हैं। वह इस बार दो रोल जस्किरत और हमजा में दिखाई देंगे। फिल्म में एक बार फिर आर. माधवन अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल और संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के किरदार में नजर आएंगे। देखें ट्रेलर की झलक धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,303 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹836.95 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई है। …………….. धुरंधर 2 से जुड़ी यह खबर पढ़िए…. धुरंधर 2 का टीजर रिलीज:हाथ में बंदूक, बदला और जुनून के साथ दिखा रणवीर सिंह का नया अवतार, डायलॉग डिलीवरी भी शानदार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का टीजर 3 फरवरी को रिलीज हुआ था। 1 मिनट 12 सेकेंड के इस टीजर में रणवीर सिंह अपने दमदार और खतरनाक अवतार में नजर आए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

Zeiss कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo स्मार्टफोन चर्चा में, लॉन्च से पहले MWC 2026 में तस्वीरें लीक

MWC 2026 में वीवो का एक नया स्मार्टफोन देखा गया है, जिसे वीवो X300 Max माना जा रहा है. इसमें Zeiss कैमरा ब्रांडिंग, Dimensity 9500 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है...

Continue reading on the app

  Sports

वरुण चक्रवर्ती की इस गलती का फायदा उठा रहे बल्लेबाज, खिताबी जंग से पहले मिस्ट्री स्पिनर को मिली सलाह

piyush chawla advice to varun chakravarthy: पूर्व भारतीय स्पिनर पीयूष चावला का कहना है कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टी20 वर्ल्ड कप के पिछले दो मैचों में 'बहुत फुल लेंथ या बहुत शॉर्ट लेंथ' गेंद डालने का नुकसान उठाना पड़ा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले इस पूर्व भारतीय लेग स्पिनर ने वरुण को अहम सलाह भी दी है. ऐसा माना जा रहा है कि अहम मुकाबले में वरुण की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है. Sat, 7 Mar 2026 13:47:18 +0530

  Videos
See all

Iran पर US-इजरायल का एयरस्ट्राइक जारी | #middleeastconflict #warupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T08:27:09+00:00

SIR in UP: UP चुनाव से पहले SIR पर बहुत बड़ा ऐलान! | Election Commission | Voters | Yogi |Voter List #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T08:30:35+00:00

Pakistan Petrol Crisis: Petrol को लेकर Pakistan में मचा हाहाकार| #pakistanews #petrolprice #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T08:30:18+00:00

US On Iran Israel War: अमेरिकी सेना का बड़ा दावा! | Trump | US Military | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T08:29:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers