बैंगन खाने से कतराते हैं तो एक बार जरूर चखें जमशेदपुर के चंडी होटल का भरता, बन जाएंगे स्वाद के फैन, कीमत केवल ₹20
Jamshedpur Famous Baigan Bharta: जमशेदपुर के चंडी होटल में मात्र 20 रुपये में मिलने वाला बैंगन भरता अपने अनोखे स्वाद के कारण लोगों को खूब पसंद आ रहा है. खास रेसिपी से तैयार यह भरता खाने दूर-दूर से लोग आते हैं. इतना ही नहीं यहां 80 रुपये में भरपेट खाना भी मिलता है और इतने ऑप्शन हैं कि आप तय नहीं कर पाएंगे क्या खाएं क्या नहीं.
Iron Cleaning Tips: प्रेस पर कपड़ा चिपक जाए तो न हों परेशान, इन घरेलू उपायों से हटाएं दाग, सिंपल है तरीका
Iron Cleaning Tips: अगर आपकी प्रेस की निचली प्लेट पर कपड़ा चिपक गया है या जलने के कारण काले दाग पड़ गए हैं, तो अब इसे साफ करने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू तरीकों से प्रेस की सतह पर जमी गंदगी और चिपचिपे निशान हटाने में मदद मिल सकती है. इसके लिए बेकिंग सोडा का पेस्ट, सफेद सिरका और मुलायम सूती कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है. सबसे जरूरी बात यह है कि सफाई से पहले प्रेस को अनप्लग करके पूरी तरह ठंडा कर लें. नुकीली चीजों, ब्लेड और तार वाली जाली से सफाई करने से बचें, क्योंकि इससे प्लेट की सतह खराब हो सकती है. साथ ही कपड़ों के फैब्रिक के हिसाब से प्रेस का तापमान तय करें. इन छोटी-छोटी सावधानियों से प्रेस पर कपड़ा चिपकने और कपड़ों पर दाग पड़ने की समस्या से बचा जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








