Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में इस बार होगा वो, जो आज तक कभी नहीं हुआ, कंटेस्टेंट को मिलेगा एक खास वरदान

होस्ट सलमान तो नए अवतार में तो नजर आएंगे ही साथ ही 20वां सीजन भी नए अवतार में हैं। ऐसे में अब 'बिग बॉस 20' के मेकर्स ने एक प्रोमो जारी कर दिया है।प्रोमो में बताया गया कि कंटेस्टेंट को एक नया वरदान मिलेगा।

Continue reading on the app

Alliance Winner: मिनी माथुर ने रचा इतिहास, अली गोनी को हराकर जीती ट्रॉफी; 50 लाख रुपये का इनाम किया अपने नाम

Alliance Winner: कुणाल खेमू के रियलिटी शो 'Alliance' को अपना पहला विजेता मिल गया है। शो के ग्रैंड फिनाले में मिनी माथुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उन्होंने फाइनल मुकाबले में अली गोनी और रूही दोसानी को पीछे छोड़कर जीत हासिल की। विनर बनने के साथ ही मिनी माथुर को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली। वहीं अली गोनी शो के फर्स्ट रनर-अप रहे।

ऐसे बनीं मिनी और रूही फाइनलिस्ट
फिनाले से पहले अली गोनी को Ace of the Week बनने का फायदा मिला और वह सीधे फाइनल में पहुंच गए थे। वहीं मिनी माथुर, रूही दोसानी, नीति टेलर और कुशाल टंडन को फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला करना पड़ा।

सेमीफाइनल में मिनी ने कुशाल टंडन को हराया, जबकि रूही दोसानी ने नीति टेलर को मात दी। इसके बाद मिनी और रूही ने अली गोनी के साथ फिनाले में अपनी जगह पक्की की।

मिनी ने आखिरी टास्क में मारी बाजी
फिनाले के आखिरी टास्क में मिनी माथुर, अली गोनी और रूही दोसानी को प्राइज मनी वाले वॉल्ट को खोलने के लिए कोड हासिल करने थे। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को बॉक्स से गेंदें निकालकर ब्रिज बनाना था और उन्हें एक प्लेटफॉर्म तक पहुंचाकर बैलेंस करना था। सफल होने के बाद ही उन्हें वॉल्ट खोलने के लिए कोड मिलता।

इस मुकाबले में मिनी माथुर ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन कोड हासिल किए, जबकि अली गोनी सिर्फ दो कोड जीत पाए। इसके बाद मिनी को शो का पहला विजेता घोषित किया गया।

मिनी की जीत पर कुशाल ने की तारीफ
जीत के बाद कुशाल टंडन ने मिनी माथुर की जमकर तारीफ की और उन्हें 'Alliance की पहली लेडी' कहा। अपनी विनिंग स्पीच में मिनी ने बताया कि शो का सफर उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला रियलिटी शो था और शुरुआत में उन्हें लगा था कि वह ज्यादा समय तक शो में टिक नहीं पाएंगी। लेकिन धीरे-धीरे वह सभी कंटेस्टेंट्स से जुड़ गईं और यह सफर उनके लिए यादगार बन गया।

महिलाओं के लिए कही खास बात

मिनी ने कहा कि उन्होंने यह सफर पूरी गरिमा और सम्मान के साथ पूरा किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी जर्नी देखकर दूसरी महिलाएं भी खुद पर भरोसा करेंगी और अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मेरी कहानी देखकर महिलाएं प्रेरित होंगी, क्योंकि अब आसमान ही सीमा है और मैं खुद को आगे भी चुनौती देती रहूंगी।"

शो में कई सितारों ने लिया हिस्सा
'Alliance' में मिनी माथुर के अलावा अली गोनी, रूही दोसानी, नीति टेलर और कुशाल टंडन जैसे कई चर्चित चेहरे नजर आए। शो में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन आखिर में मिनी माथुर ने अपनी शानदार गेम से ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

यह भी पढ़े- श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विनर, शिवांगी जोशी को हराकर जीतीं ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: श्रीलंका भी चोट से परेशान, पहला टेस्ट नहीं खेलेगा ये बल्लेबाज! गॉल में जड़ चुका कई शतक

भारतीय टीम तो पहले ही अपने कुछ खिलाड़ियों की चोट के कारण परेशान है लेकिन मेजबान श्रीलंका की कहानी भी अच्छी नहीं है. टीम का स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ही चोट से जूझ रहा है. Thu, 06 Aug 2026 20:18:15 +0530

  Videos
See all

Russia launched an overnight Russian attack on Sumy, a city in north-eastern Ukraine. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T15:45:00+00:00

सरसंघचालक परम पूजनीय डॉ. मोहन भागवत जी का Gen-Z से संवाद | RSS | Youth | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T15:45:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers