Responsive Scrollable Menu

Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने बेटे इब्राहिम अली खान को दी सलाह, कहा- बॉलीवुड में खुद बनाओ अपनी पहचान

Saif Ali Khan: एक पॉडकास्ट में सैफ अली खान ने नेपोटिज्म और फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेटे इब्राहिम के संघर्षों पर बात की। उनका मानना ​​है कि इसी वजह से इब्राहिम को ज्यादा मौके नहीं मिल पा रहे हैं।

Continue reading on the app

Kitchen Vastu Tips: किचन में भूलकर भी नहीं लेकर जाना चाहिए जूते-चप्पल, वरना घर में आती है नकारात्मक ऊर्जा

Kitchen Vastu Tips: आपने अक्सर देखा होगा जल्दबाजी में हम जूते-चप्पल पहनकर किचन में चले जाते हैं, लेकिन ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है. ये भले ही आपको सुनने में छोटी बात लगती हो लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे एक बड़ी गलती के रूप में देखा जाता है. इस गलती की वजह से आपके घर की सुख-समृद्धि पर प्रभाव पड़ता है. वास्तु और धर्मशास्त्र के अनुसार, रसोई की पवित्रता का सीध असर आपके परिवार की सेहत और बैंक बैलेंस पर पड़ता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है. जूते-चप्पल घर में नकारात्मक ऊर्जा को साथ लेकर आते हैं. इन्हें किचन में ले जाना मां अन्नपूर्णा की पवित्रता को खंडित करने जैसा है. चलिए जानते हैं क्या कहता है वास्तु शास्त्र. 

किचन में जूते-चप्पल ले जाने से क्या होता है? 

नकारात्मक ऊर्जा आती है  

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब आप किचन में जूते पहनकर रसोई में जाते हैं तो आपके साथ नकारात्मक ऊर्जा साथ आती है. इससे घर में अशांति बढ़ती है. आपसी रिश्तों में कड़वाहट आती है. वास्तु के जानकारों का मानना है कि जो रसोई साफ और शुद्ध नहीं होता वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. 

परिवार की तरक्की में आती है रुकावट 

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि किचन में अग्नि तत्व मौजूद होती है जबकि जूते पृथ्वी और बाहरी भारी ऊर्जा का प्रतीक हैं. इन दोनों का गलत मेल घर में वास्तु दोष पैदा करता है. यह असंतुलन परिवार की तरक्की में रुकावट डालता है. इससे बिना वजह के खर्चे बढ़ते हैं. 

स्वास्थ्य पर असर 

वैज्ञानिक नजरिए से भी किचन में जूते पहनना अशुभ माना जाता है. बाहर की गंदगी और बैक्टीरिया जूतों के जरिए सीधे किचन के फर्श पर पहुंचते हैं. जहां हम खाना बनाते हैं  वहां इन कीटाणुओं का होना फूड पॉइजनिंग और बीमारियों को दावत देता है. रसोई का फर्श हमेशा साफ रहना चाहिए. 

कैसे करें बचाव? 

वास्तु के अनुसार, अगर आप बाहर से आ रहे हैं और किचन में जा रहे हैं तो उसे पहले बाहर ही जूतों को उतारकर अलग जगह पर रख दें. यदि फर्श ठंडा है तो किचन के लिए अलग से साफ जूते-चप्पल रखें जिन्हें आप घर के अंदर भी किचन में पहनकर जा सकते हैं. रोजाना रात को किचन का फर्श पोंछकर सोएं, यह लक्ष्मी को अपनी ओर आकर्षक करता है जिससे घर में धन की कमी नहीं होती है. 

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र के नियमों पर आधारित है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Holi Vastu Tips: होली से पहले घर से तुरंत निकाल दे ये 5 बेकार चीजें, वरना बढ़ा सकती हैं राहु दोष

Continue reading on the app

  Sports

मैं वाकई घबराया हुआ था... Last Over के हीरो Shivam Dube ने खोला राज, बताया T20 Semi-Final का प्रेशर

भारत के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कहा कि टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी ओवर फेंकते समय उन्होंने खुद पर भरोसा रखा और 30 रनों का बचाव करते हुए दो महत्वपूर्ण गेंदें डालने पर ध्यान केंद्रित किया। दुबे ने स्वीकार किया कि वे घबराए हुए थे, लेकिन चुनौती का सामना करने के लिए तैयार थे। जैकब बेथेल पहले ही 45 गेंदों में शतक जड़ चुके थे, ऐसे में दुबे ने आत्मविश्वास पर जोर दिया, जिसने उन्हें योजना को अंजाम देने में मदद की।
 

इसे भी पढ़ें: T20 Final से पहले Team India की बढ़ी टेंशन, महंगे साबित हुए Varun की जगह Kuldeep को मिलेगा मौका?


बेथेल का शानदार जवाबी शतक निष्प्रभावी रहा क्योंकि गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप के रोमांचक सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने जुझारू इंग्लैंड को सात रनों से हराकर रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल में भारत की जगह पक्की कर ली। शिवम दुबे ने बीसीसीआई के एक वीडियो में कहा कि मैं बस खुद पर भरोसा रखना चाहता था। मुझे पता था कि ओवर की पहली दो गेंदें निर्णायक होंगी, इसलिए मेरा ध्यान उन्हें सही तरीके से फेंकने पर था क्योंकि इससे मैच का नतीजा तय हो सकता था। यह पहले ही तय हो चुका था कि मैं आखिरी ओवर फेंकूंगा। मैं निश्चित रूप से घबराया हुआ था - विश्व कप सेमीफाइनल का आखिरी ओवर फेंकना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है।

दुबे का आखिरी ओवर बेहद रोमांचक रहा। जैकब बेथेल पहली ही गेंद पर दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए, और दुबे ने अगली दो गेंदों पर एक-एक रन देकर इंग्लैंड के लिए तीन गेंदों में 27 रन का लक्ष्य ला दिया। हालांकि दुबे ने एक वाइड गेंद फेंकी और जोफ्रा आर्चर को तीन छक्के खाने दिए, लेकिन उनकी शुरुआती तीन गेंदों ने ही भारत की जीत सुनिश्चित कर दी थी। दुबे ने भी 25 गेंदों में 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल थे, जिससे भारत 253 के विशाल स्कोर तक पहुंच सका।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup: हवा में उड़कर Axar Patel ने लपका 'Catch of the Match', पलट दी इंग्लैंड के खिलाफ बाजी


मौजूदा चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे। भारत ने मुंबई में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि न्यूजीलैंड ने कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमें 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी पहुंची थीं और लगभग एक साल बाद, आईसीसी प्रतियोगिता के शिखर मुकाबले में एक बार फिर आमने-सामने होंगी।
Sat, 07 Mar 2026 14:46:45 +0530

  Videos
See all

'इंसानियत की खातिर' श्रीलंका ने ईरानी नाविकों को बचाया [Sri Lanka Rescues Iranian Sailors] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T09:01:27+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड में BJP के 4 साल बेमिसाल पर क्या बोले CM Pushkar Singh Dhami? |Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T09:00:53+00:00

Iran Israel War Live Update: परमाणु हमला करेगा ईरान? |Khamenei | Netanyahu | Trump |Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T08:59:28+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड वालों की आवाज़ पर Amit Shah ने क्या कह दिया? | CM Pushkar Singh Dhami #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T09:10:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers