Responsive Scrollable Menu

Florida में Learjet 60 विमान क्रैश, सभी 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

वेस्ट पाम बीच (अमेरिका), दो नवंबर (एपी) अमेरिका में फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने रविवार को यह जानकारी दी। विमान टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा था।

डफी ने बताया कि संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) दुर्घटना के कारणों की जांच में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) की मदद के लिए एक टीम भेज रहा है। नौ लोगों को ले जा रहा ‘लियरजेट 60’ रविवार को दक्षिण फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में तेजी से नीचे गिरा। विमान में भीषण आग लग गई और वह आग के गोले में तब्दील हो गया।

गनीमत रही कि यह दुर्घटनास्थल के पास मौजूद मकानों से नहीं टकराया और एक व्यस्त सड़क के पास जा गिरा जिससे सड़क पर एक विशाल गड्ढा बन गया। संघीय विमानन प्रशासन के अनुसार यह विमान टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ था और बहामास जा रहा था। अधिकारियों ने अब तक यह नहीं बताया है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ या उसमें कौन-कौन सवार था।

ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने कहा कि यह एक निजी विमान था। उन्होंने तत्काल उड़ान में सवार लोगों के बारे में जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से एक बड़ी त्रासदी है।’’ उन्होंने बताया कि इस विमान का पंजीकरण नंबर एन722बीडी था।

कारों के अंदर बैठे लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में विमान के आसमान से तेजी से नीचे गिरने और सड़क के पास टकराने के बाद विस्फोट होने का भयावह दृश्य रिकॉर्ड हुआ। विमान जब नीचे गिरा तो उसमें विस्फोट हो गया। जहां विमान गिरा था, वहां बने गड्ढे के किनारों पर आग की लपटें उठ रही थीं।

लोग हैरान थे कि यह विमान घरों से कुछ ही फुट की दूरी पर गिरा था और सड़क से गुजर रही गाड़ियों से वह बस कुछ इंच ही दूर गिरा। दुर्घटनास्थल पर धुएं का काला घना गुबार छा गया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना से आसपास के मकानों को कोई नुकसान पहुंचा या नहीं।

पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय ने दोनों तरफ की सड़कें बंद कर दीं और वाहन चालकों से इस इलाके से दूर रहने को कहा। दमकलकर्मी और अन्य आपातकालीन कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पास में काम करने वाली एक महिला ने बताया कि हादसे के बाद इलाके में करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही।

दुर्घटना किन हालात में हुई, इसकी जांच जारी है।

Continue reading on the app

Kobani: जब आतंकवाद के अंधेरे के सामने खड़ी हुई आजादी की मशाल!

जानिए 2014 में ISIS के खिलाफ कुर्द लड़ाकों, महिला योद्धाओं और रोजावा के ऐतिहासिक प्रतिरोध की पूरी कहानी.

The post Kobani: जब आतंकवाद के अंधेरे के सामने खड़ी हुई आजादी की मशाल! appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

AFG vs ZIM: मोहम्मद आमिर के बेटे ने 13 रन पर गिराए 5 विकेट, 10वीं क्लास के स्कूल टॉपर का T20I में धमाका

बेटा पढ़ाई-लिखाई में तेज था तो पिता ने क्रिकेट में जाने से मना किया. लेकिन, काफी मान-मनौव्वल के बाद पिता आखिर मान गए. अब नूर अहमद ने पहली बार T20I में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है. Mon, 02 Nov 2026 09:21:29 +0530

  Videos
See all

Ambala News: 5 साल के बच्चे पर कुत्ते का भयानक हमला | Dog Attack | Haryana | CCTV Footage | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T04:14:27+00:00

Florida Plane Crash: फ्लोरिडा में प्राइवेट जेट क्रैश, 9 लोगों की दर्दनाक मौत | Palm Beach Crash #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T04:09:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers