नीतीश कुमार को क़रीब देखने वाले बताते हैं कि कई ऐसी ख़ासियतें थीं, जिनसे नीतीश कुमार इतने बड़े नेता बने लेकिन उनकी विदाई तक वो ख़ासियतें कमज़ोर पड़ती गईं.
'मिर्जापुर' फेम एक्टर लिलिपुट ने खुलासा किया कि कमल हासन ने उनकी असल जिंदगी के दर्द को पर्दे पर उतारा है. फिल्म 'सागर' की शूटिंग के बीच दोनों की गहरी दोस्ती हुई थी. कमल हासन अक्सर लिलिपुट की बातें और उनकी साइकोलॉजी को समझने की कोशिश करते थे. लिलिपुट का दावा है कि उनकी निजी जिंदगी की 'लव स्टोरी' और 'हार्टब्रेक' के किस्सों से प्रेरित होकर ही कमल हासन ने अपनी मशहूर फिल्म 'अप्पू राजा' का इमोशनल ट्रैक तैयार किया, हालांकि उन्हें कभी इसका क्रेडिट नहीं मिला. साथ ही, उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर अपने पुराने अंधविश्वास का भी जिक्र किया.
Arjun Tendulkar: पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने शादी के ठीक अगले दिन ही मैदान पर उतरकर सभी को चौंका दिया। जहां आम तौर पर लोग शादी के बाद आराम करते हैं, वहीं अर्जुन ने क्रिकेट को तरजीह देते हुए मुंबई में खेले जा रहे डीवाय पाटिल टी20 कप के सेमीफाइनल में हिस्सा लिया।
अर्जुन ने गुरुवार को सानिया चंदोक के साथ शादी की। यह समारोह काफी भव्य रहा, जिसमें खेल, बॉलीवुड और क्रिकेट प्रशासन की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। शादी के अगले ही दिन यानी शुक्रवार को अर्जुन मैदान पर नजर आए। उन्होंने डीवाई पाटिल ब्लू टीम की ओर से मुंबई कस्टम्स के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेला।
हालांकि मैदान पर उनका दिन खास नहीं रहा। ऑलराउंडर अर्जुन गेंद से ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए। उन्होंने अपने एकमात्र ओवर में 20 रन खर्च कर दिए। बल्लेबाजी में भी वे बड़ी पारी नहीं खेल सके और 14 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। इस मुकाबले में उनकी टीम डीवाई पाटिल ब्लू को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
LSG all-rounder Arjun Tendulkar, got married to Saaniya Chandhok today in Mumbai.❤️
Congratulations to Arjun and Saaniya. Best wishes for a happy life together. ????????????❤️pic.twitter.com/ttA0bRHLKn
शादी के अगले ही दिन मैदान पर उतरने का फैसला यह जरूर दिखाता है कि अर्जुन अपने क्रिकेट करियर को लेकर कितने गंभीर हैं। आने वाले दिनों में उनकी सबसे बड़ी चुनौती आईपीएल 2026 होगा। इस बार वे नई टीम के साथ नजर आएंगे।
दरअसल अर्जुन को हाल ही में ट्रेड डील के जरिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले वे पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। आईपीएल 2026 में नई टीम और नई जिम्मेदारी के साथ अर्जुन से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
Arjun Tendulkar was feeling quite shy at his wedding. When his friends started joking with him and saying "bat dakhav, bat dakhav"he finally smiled a little.????❤️ pic.twitter.com/cWnvw1upnu
— ????????????????????????????⁴⁵ (@rushiii_12) March 5, 2026
उधर अर्जुन की शादी भी चर्चा का बड़ा विषय बनी रही। सानिया चंदोक भी एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। सानिया ने साल 2020 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है। इसके अलावा वे एक सर्टिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन भी हैं।
शादी समारोह में कई दिग्गज क्रिकेटर शामिल हुए। महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, जहीर खान, सुरेश रैना और इरफान पठान जैसे कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर इस खास मौके पर मौजूद थे। क्रिकेट के अलावा बॉलीवुड से भी बड़ी हस्तियां इस समारोह में पहुंचीं। अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार शाहरुख खान भी इस शादी का हिस्सा बने।
Arjun Tendulkar is playing cricket today against Mumbai Customs in DY Patil tournament. Yesterday was his wedding and today he is playing cricket. Now this is serious. Cricketers take leave for marriage but Arjun is managing cricket and personal life very well. Salute to his… pic.twitter.com/cja8TXLj1y
शादी के बाद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद भी किया। उन्होंने लिखा कि अर्जुन और सानिया की जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत पर उन्हें दुनिया भर से जो प्यार और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए परिवार बेहद आभारी है।
अब सबकी नजर अर्जुन तेंदुलकर के आने वाले क्रिकेट सफर पर है। शादी के अगले ही दिन मैदान पर उतरकर उन्होंने यह साफ कर दिया है कि क्रिकेट उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जुनून है।