Responsive Scrollable Menu

ममता बनर्जी का भाजपा-चुनाव आयोग पर आरोप, बोलीं- बंगाली वोटरों से छिना जा रहा वोट का अधिकार

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि वह “भाजपा और चुनाव आयोग की उस साजिश को उजागर करेंगी, जिसमें बंगाली वोटरों को वोट के अधिकार से वंचित किया जा रहा है।” उन्होंने यह बात कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन के बाहर धरना शुरू करते समय कही।

Continue reading on the app

अहमदाबाद की पिच सेमीफाइनल की तरह बैटिंग फ्रेंडली होगी:स्पिन कम, पेस और बाउंस ज्यादा; फाइनल में रिचर्ड इलिंगवर्थ अंपायरिंग करेंगे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा। ESPN के मुताबिक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फ्रेश पिच का इस्तेमाल होगा, जहां टूर्नामेंट में एक ही मैच खेला गया। काली और लाल मिट्टी को मिक्स कर पिच बनाई गई। जहां स्पिन बहुत कम होगा, लेकिन पेस और बाउंस जरूर मिलेगा। हालांकि, इससे बैटर्स को ही फायदा होना है। खिताबी मुकाबला 8 मार्च को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। ICC ने बताया कि इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ अंपायरिंग करेंगे। दूसरे सेमीफाइनल में भी अहमदाबाद जैसी पिच थी वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता में हुआ। पिच बैटिंग फ्रेंडली जरूर थी, लेकिन पहली पारी में बॉलर्स को भी मदद मिली। साउथ अफ्रीका 169 रन ही बना सका, न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। यहां की पिच दोनों ही पारियों में बैटिंग के लिए बहुत आसान रही। जहां टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 253 रन बना दिए। इंग्लैंड ने भी हार नहीं मानी और भारत के करीब पहुंचते हुए 246 रन बना दिए। 40 ओवर के मैच में 499 रन बने। अब फाइनल में भी बिलकुल इसी तरह की पिच मिलने वाली है। काली और लाल मिट्टी को मिक्स किया अहमदाबाद में काली और लाल मिट्टी को मिक्स कर फाइनल के लिए पिच बनाई गई। वानखेड़े स्टेडियम में भी सेमीफाइनल के दौरान इसी तरह की पिच थी। अब फाइनल में भी स्पिनर्स के लिए मदद कम रहेगी, पेसर्स को अच्छा बाउंस मिलेगा, लेकिन इससे बैटिंग बहुत ज्यादा आसान हो जाएगी। पहली पारी में टीमों को 200 से ज्यादा रन ही बनाने होंगे। फाइनल की पिच पर एक ही मैच हुआ फाइनल की पिच लगभग फ्रेश ही रहेगी, क्योंकि यहां टूर्नामेंट का इकलौता मैच करीब एक महीने पहले 9 फरवरी को हुआ था। यहां पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 4 ही विकेट खोकर 213 रन बना दिए थे। जवाब में कनाडा 156 रन ही बना सका। अहमदाबाद में कनाडा-अफ्रीका मैच के बाद भी 5 मुकाबले खेले गए, लेकिन किसी में भी फाइनल वाली पिच का इस्तेमाल नहीं हुआ। हालांकि, उन पिचों पर कभी 200 रन भी बने। 184 पहली पारी में औसत स्कोर रहा। 2 बार पहले बैटिंग और 2 ही पहले बॉलिंग करने वाली टीमों को जीत मिली। जबकि एक नतीजा सुपर ओवर में आया। भारत 2 मैच खेल चुका टूर्नामेंट में अहमदाबाद के मैदान पर भारत ने 2 मैच खेले हैं। ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 193 रन बनाए थे। हालांकि, डच टीम भी फाइट दिखाते हुए 176 तक पहुंच गई थी। सुपर-8 स्टेज में भारत का सामना फिर साउथ अफ्रीका से हुआ। पहले बैटिंग करते हुए प्रोटियाज टीम ने 187 रन बना दिए। जवाब में टीम इंडिया 111 रन ही बना सकी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड यहां दूसरा मैच ही खेलेगा, इन्हें भी साउथ अफ्रीका से ही हार मिली। टीम इंडिया की प्रैक्टिस शनिवार को टीम इंडिया आज ही अहमदाबाद में अपनी प्रैक्टिस करेगी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड टीम बुधवार को सेमीफाइनल जीतने के बाद गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची। टीम ने उसी दिन प्रैक्टिस भी की। भारत और न्यूजीलैंड लगातार दूसरे ICC व्हाइट बॉल टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने हैं। पिछले साल ही 9 मार्च को भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। रिचर्ड इलिंगवर्थ अंपायरिंग करेंगे ICC ने फाइनल मुकाबले के लिए ऑफिशियल्स भी बता दिए हैं। इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन फील्ड अंपायर होंगे। दोनों पहले सेमीफाइनल में भी अंपायर थे। इलिंगवर्थ 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी क्रिस गैफनी के साथ अंपायरिंग कर रहे थे। वे वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भी अंपायर थे। साउथ अफ्रीका के अल्लाहुद्दीन पालेकर थर्ड अंपायर रहेंगे। वहीं एड्रियन होलस्टोक चौथे अंपायर की भूमिका निभाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी रहेंगे। वे एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भी रेफरी थे। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ------------------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड मुकाबले की मैच रिपोर्ट पढ़िए भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में; इंग्लैंड को 7 रन से हराया भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ T20 WC Final: जीत और जख्म...न्यूजीलैंड के खिलाफ दिखे दोनों रंग, क्या टीम इंडिया घर में करेगी हिस्ट्री डिफिट?

IND vs NZ T20 WC Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। एक तरफ भारत की मजबूत टीम है, जिसे मौजूदा समय की सबसे बेहतरीन टी20 टीमों में गिना जा रहा है और जो डिफेंडिंग चैंपियन भी है, तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड है, जो बड़े मुकाबलों में हमेशा खतरनाक साबित होती है। इस मुकाबले के बाद ही तय होगा कि ट्रॉफी किसके हाथ जाएगी और किसे निराशा झेलनी पड़ेगी।

भारत की मौजूदा टी20 टीम को कई क्रिकेट विशेषज्ञ सबसे महान टीमों में गिनने लगे हैं। टीम ने अगस्त 2023 के बाद से कोई भी सीरीज या टूर्नामेंट नहीं हारा है। पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम ने हर एक हार के मुकाबले सात जीत दर्ज की। 2024 में ट्रॉफी जीतने वाली टीम में इस बार अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती जैसे नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया है, जिससे टीम और भी मजबूत नजर आ रही।

भारत के पास घर में हिस्ट्री डिफिट करने का मौका
भारत ने टूर्नामेंट के दौरान कई बदलाव भी किए और हर बार टीम का संतुलन बना रहा। शुरुआत में शुभमन गिल की जगह ईशान किशन को मौका दिया गया और बाद में बीच टूर्नामेंट में संजू सैमसन को वापस टीम में शामिल किया गया। इन बदलावों के बावजूद टीम का प्रदर्शन प्रभावित नहीं हुआ। हालांकि, फाइनल जीतना भारत के लिए बेहद जरूरी है। अगर टीम अहमदाबाद में ट्रॉफी नहीं जीतती, तो इतने शानदार रिकॉर्ड के बावजूद उसे सबसे महान टीम का दर्जा नहीं मिलेगा। क्रिकेट का यही नियम है कि बड़े टूर्नामेंट में आखिरकार नतीजा ही सब कुछ तय करता है।

टूर्नामेंट में भारत का सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। टीम ने सिर्फ एक मैच हारा, जो सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर वापसी की और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया। उस मैच में 254 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम को जसप्रीत बुमराह ने आखिरी ओवरों में रोक दिया। उन्होंने दो ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और मैच भारत की झोली में डाल दिया।

भारत के लिए बुमराह ट्रंप कार्ड
फाइनल में भी बुमराह की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। अगर वह न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं देते, तो भारत की जीत की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

न्यूजीलैंड ने 7 साल में 6 आईसीसी सेमीफाइनल खेले
दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम भी बड़े टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही है। 2019 के बाद से न्यूजीलैंड ने 6 बार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। हालांकि, टीम अब तक सीमित ओवरों के वर्ल्ड कप में ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। 2019 के वनडे वर्ल्ड कप और 2021 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

इस टूर्नामेंट में भी न्यूजीलैंड का सफर आसान नहीं रहा। टीम पहले दौर में दक्षिण अफ्रीका से बुरी तरह हारी और सुपर-8 में इंग्लैंड से भी मुकाबला गंवाया। लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए अपराजित दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

डेरिल मिचेल साबित हो सकते गेमचेंजर
न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ पहले भी अच्छा प्रदर्शन किया है और जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भी तेज रन बनाने की क्षमता रखते हैं।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
अहमदाबाद की पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी है और यहां रन बनने की पूरी संभावना है। आंकड़ों के अनुसार इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिला है।

रविवार का मुकाबला रणनीति, भावनाओं और कौशल का अनोखा संगम होगा। आखिर में ट्रॉफी सिर्फ एक टीम के पास जाएगी, जबकि दूसरी टीम को इस खेल की कड़वी सच्चाई स्वीकार करनी होगी।

Sat, 07 Mar 2026 20:19:06 +0530

  Videos
See all

Char Dham Yatra 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, वेबसाइट-WhatsApp से करें बुकिंग #shortsvideo #chardhamyatra #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T15:14:59+00:00

Iran-Israel War Updates: America के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान पर हमले करने की बात कही #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T15:12:56+00:00

Iran Israel War Live Updates: शुरू हो गया तीसरा विश्व युद्ध? सैकड़ों मिसाइल हमलों से मची तबाही! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T15:10:48+00:00

Iran USA War Live Updates: अमेरिका-ईरान युद्ध पर होश उड़ाने वाली खबर | Khamenei | Trump | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T15:13:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers