Aaj Ka Panchang 2 November 2026: आज अष्टमी तिथि पर रहेगा आश्लेषा नक्षत्र और बुधादित्य योग, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 2 November 2026: आज यानी 2 नवंबर 2026 को सोमवार के दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी और फिर नवमी तिथि शुरू हो जाएगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आद आश्लेषा नक्षत्र पूरे दिन प्रभावी रहेगा. आज चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे और मध्य रात्रि में 3 बजकर 46 मिनट पर सिंह राशि में जाएंगे. सोमवार को महादेव की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. आज के दिन कई शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है. पंचांग की गणना के मुताबिक, आज शुभ योग, लक्ष्मी योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, वाशि योग, आनन्दादि योग और सुनफा योग बन रहे हैं. वहीं, आज का दिशा शूल पूर्व दिशा की ओर है. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग विस्तार से.
पढ़ें आज का पंचांग 2 नवंबर 2026 (Today's Panchang 2 November 2026)
आज की तिथि, वार और नक्षत्र
- तारीख- 02 नवंबर 2026
- वार- सोमवार
- तिथि- कार्तिक कृष्ण अष्टमी तिथि दोपहर 01 बजकर 10 मिनट तक उसके बाद नवमी तिथि होगी
- नक्षत्र- अश्लेषा नक्षत्र सुबह 03 बजकर 46 मिनट तक उसके बाद मघा नक्षत्र लगेगा
- योग- शुभ योग और शुक्ल योग
- करण- कौलव, तैतिल और गर करण
- दिशा शूल- पूर्व दिशा
- दिशा शूल उपाय- दर्पण देखकर घर से निकलें
ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: धनतेरस पर कम बजट में क्या खरीदें? घर और रसोई के लिए उपयोगी चीजों के ये हैं विकल्प
आज का महामंत्र
ऊं नमः शिवाय
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में सुबह 03 बजकर 46 मिनट तक उसके बाद सिंह राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06:33 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 35 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 03 नवंबर सुबह 12:54 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 02 नवंबर को दोपहर 01:25 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05.01 मिनट से सुबह 05.49 मिनट तक
अमृत काल- सुबह 01:34 बजे से सुबह 03:07 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:42 मिनट से दोपहर 12:46 बजे तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 07 बजकर 56 मिनट से सुबह 09:18 तक
यम गण्डक- सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:10 मिनट तक
गुलिक काल- दोपहर 01:33 मिनट से दोपहर 02:57 मिनट तक
आज का दुर्मुहूर्त- दोपहर 12:32 मिनट से दोपहर 01:17 मिनट तक और दोपहर 02:46 मिनट से दोपहर 03:30 मिनट तक
सोमवार के नुस्खे
- सोमवार को शिवलिंग पर दूध अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. दूध चढ़ाने से जीवन की रुकावटें दूर होती हैं. आप चाहें तो इस दिन दूध में थोड़ा सा शहद या शक्कर भी मिला सकते हैं. यह उपाय मन की शांति, स्वास्थ्य लाभ और आर्थिक प्रगति में मदद करता है.
- सोमवार के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को दूध या भोजन दान करना चंद्रमा के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है. यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और ग्रहों की स्थिति में भी संतुलन आता है.
- सोमवार को बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करें. ऐसा करने से आपकी मन की इच्छाएं पूरी होती हैं और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही इससे घर में कभी कोई आर्थिक संकट भी नहीं आता है.
- सोमवार को व्रत रखना सबसे महत्वपूर्ण उपायों में से एक है. व्रत रखने से शरीर और मन की शुद्धि होती है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. यह मानसिक तनाव, आर्थिक संकट और स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिला सकता है.
- सोमवार की शाम को शुद्ध घी का दीपक जलाना बहुत शुभ होता है. यह अंधकार को दूर कर ज्ञान और शांति का प्रकाश फैलाता है. दीपक को मंदिर में या घर में भगवान शिव के सामने रखें. इससे नकारात्मकता दूर होती है घर में सुख-शांति आती है और सफलता का मार्ग खुलता है.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें-Diwali Puja Samagri List 2026: दिवाली पूजा के लिए इन जरूरी चीजों की बना लें लिस्ट, यहां देखें सभी सामग्रियां
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
241 दिन तक शनि की सीधी चाल करेगी कमाल, 3 राशियों पर खुशियों की बरसात
241 दिन तक शनि की सीधी चाल करेगी कमाल, 3 राशियों पर खुशियों की बरसात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama









