Responsive Scrollable Menu

दावा- घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े:रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत; सोना 3 दिन में ₹8,720 गिरकर ₹1.59 लाख पर आया

कल की बड़ी खबर गैस सिलेंडर से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है।ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की LPG गैस अब 913 रुपए की मिलेगी। वहीं भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का संकट फिलहाल खत्म हो गया है, क्योंकि भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने की शर्तों के साथ छूट मिल गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. दावा- घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े: ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की संभावना; सरकार का LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की LPG गैस अब 913 रुपए की मिलेगी। पहले यह 853 रुपए की थी। वहीं 19 किग्रा वाले कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। यह अब 1883 रुपए का मिलेगा। बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हो जाएंगी। सरकार ने गैस के दामों में बढ़ोत्तरी ऐसे वक्त की है जब अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते देश में गैस किल्लत की संभावना जताई गई है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने इमरजेंसी पावर इस्तेमाल करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत: ईरान जंग के कारण अमेरिका ने 3 अप्रैल तक रियायत दी, क्रूड ऑयल की कीमत 89 डॉलर के पार भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का संकट फिलहाल खत्म हो गया है, क्योंकि भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने की शर्तों के साथ छूट मिल गई है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारतीय रिफाइनरियों को 30 दिन का स्पेशल लाइसेंस दिया है। ये लाइसेंस 3 अप्रैल तक वैलिड रहेगा। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने 6 मार्च को बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ऊर्जा एजेंडे के तहत यह अस्थायी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण पार्टनर हैं और ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को स्थिर रखने के लिए यह छूट दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सोना 3 दिन में ₹8720 सस्ता, ₹1.59 लाख पर आया: चांदी ₹29,125 गिरकर ₹2.61 लाख पर आई, 36 दिन में ₹1.25 लाख सस्ती हुई सोने और चांदी के दामों में 6 मार्च (शुक्रवार) को लगातार तीसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,835 रुपए घटकर ₹1,58,751 पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 1,60,586 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना 3 दिन में 8,720 सस्ता हुआ है। वहीं एक किलो चांदी 3,489 रुपए गिरकर ₹2,60,723 पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत ₹2,64,212 लाख रुपए प्रति किलो थी। ये 3 दिन में 29,125 रुपए सस्ती हुई है। सोना-चांदी के दाम में ये गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. होर्मुज से 24 घंटे में सिर्फ 2 जहाज निकले:दुनिया की 20% तेल सप्लाई रुकी; रक्षा मंत्री बोले- भारत की तेल-गैस सप्लाई पर सीधा असर मिडल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण समुद्री लाइफलाइन 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में जहाजों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है। जॉइंट मैरिटाइम इन्फॉर्मेशन सेंटर (JMIC) की 6 मार्च की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में इस रास्ते से सिर्फ दो कॉमर्शियल जहाज गुजरे। ये दोनों ही मालवाहक जहाज थे। कोई तेल टैंकर इस दौरान वहां से नहीं गुजरा। आमतौर पर इस रास्ते से हर दिन दर्जनों विशाल तेल टैंकर गुजरते हैं। यह स्थिति भारत सहित ग्लोबल अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय है क्योंकि दुनिया का 20% कच्चा तेल इसी रास्ते से सप्लाई होता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. अनिल-अंबानी की रिलायंस पावर के ठिकानों पर ED का छापा: सुबह होने से पहले ही पहुंची 15 टीमें; बैंक कर्ज और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला ED ने 6 मार्च को उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस पावर से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मुंबई और हैदराबाद में 10 से 12 लोकेशन्स पर एक साथ की गई। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर ED की 15 टीमों ने ये छापेमारी की है। द हिंदू और इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सुबह होने से पहले ही ED की टीम इन ठिकानों पर पहुंच गई थी। टीम ने संबंधित व्यक्तियों और कंपनियों के परिसरों की तलाशी ली। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

अनुज चौधरी का 'लाल टोपी' वाला डांस | #anujchaudhary #shorts #viralnews #viralvideo

अनुज चौधरी का 'लाल टोपी' वाला डांस | #anujchaudhary #shorts #viralnews #viralvideo News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports

उत्तर प्रदेश में 6 सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी, इनके निर्माण से बेहतर होगी कनेक्टिविटी

उत्तर प्रदेश को एक बार फिर 6 नई परियोजनाओं की सौगात मिली है। दरअसल, यहां मार्ग कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक में 6 लाख परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इस परियोजनाओं के तहत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में यह … Sat, 07 Mar 2026 08:50:26 GMT

  Videos
See all

Iran Israel War: इराक के बगदाद में एयरबेस पर ईरान का भीषण हमला | #israelattackiran #Shorts #Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T04:25:00+00:00

Iran US Israel War: तेल अवीव पर हिजबुल्लाह के हमले का वीडियो | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T04:29:08+00:00

Iran Israel War: इराक के मोसुल में अमेरिका ने किया भयानक हमला | #israelattackiran #Shorts #Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T04:30:28+00:00

Bihar Breaking: बिहार सरकार में फिर बनेंगे दो Deputy CM! | Nitish Kumar | Bihar New CM | Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T04:30:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers