Responsive Scrollable Menu

‘पुतिन की सनक की कीमत चुका रहा रूस’, जेलेंस्की बोले- एक महीने में 54,400 सैनिक मारे गए

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा क‍िया क‍ि यूक्रेनी रक्षा बलों ने अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए दुश्मन को भारी क्षति पहुंचाई है. साथ ही दुश्‍मनों से अपनी भूम‍ि को भी कब्‍जामुक्‍त कराया है. यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि यह वह कीमत है, जो रूस को पुतिन की सनक के कारण चुकानी पड़ रही है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्‍ट किया, ''अक्टूबर में हमारी यूक्रेनी रक्षा सेनाओं ने दुश्मन को युद्ध में रिकॉर्ड स्तर का नुकसान पहुंचाया और उससे भी ज्यादा इलाकों को वापस अपने नियंत्रण में लिया, जितना रूसी कब्‍जा करने वाली सेनाएं इस दौरान हासिल कर पाईं.''

रूस के 54,400 सैनिक मारे गए या घायल हुए- जेलेंस्की

उन्‍होंने बताया क‍ि सिर्फ एक महीने में रूस के 54,400 सैनिक मारे गए या गंभीर रूप से घायल हुए. पूरे युद्ध के दौरान किसी एक महीने में हुआ यह सबसे बड़ा नुकसान है. दैनिक नुकसान का भी नया रिकॉर्ड बना. 21 अक्टूबर को रूसी सेना ने एक ही दिन में 2,250 सैनिक खो दिए.

जेलेंस्की ने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि हम अपनी जमीन वापस लेने का काम लगातार जारी रखे हुए हैं. अक्टूबर में रक्षा बलों ने यूक्रेन की 96.2 वर्ग किलोमीटर भूमि को आजाद कराया, जो उस अवधि में रूसी बलों की ओर से कब्‍जा किए गए क्षेत्र से 10.4 वर्ग किलोमीटर ज्यादा है.

जेलेंस्की ने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ''हम सभी रक्षकों, महिला और पुरुष सैनिकों, अपने सभी योद्धाओं, हर ब्रिगेड और हर यूनिट का इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए धन्यवाद करते हैं. रूस नुकसान उठा रहा है. हम अपनी मौजूदा स्थिति बनाए हुए हैं, इलाकों को आजाद करा रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि युद्ध का हर दिन आक्रमणकारी पक्ष के लिए अधिक से अधिक महंगा साबित हो. इन भारी नुकसानों को रोकने के लिए रूस को केवल युद्धविराम और कूटनीतिक बातचीत का रास्ता चुनना होगा.''

रोज होने वाले नुकसान ने भी एक नया रिकॉर्ड बनाया- यूक्रेनी विदेश मंत्री

विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने पोस्‍ट में ल‍िखा, "रोज होने वाले नुकसान ने भी एक नया रिकॉर्ड बनाया है. केवल 21 अक्टूबर को ही, 2,250 रूसी सैनिक मारे गए या घायल हुए. यूक्रेन के रक्षा बल अपना काम कर रहे हैं और अपनी जमीन वापस ले रहे हैं. अक्टूबर में यूक्रेन ने अपने 96.2 वर्ग किलोमीटर इलाके को आजाद कराया, जो रूस द्वारा कब्‍जा किए गए इलाके से 10.4 वर्ग किलोमीटर ज्‍यादा है. इतने भारी नुकसान के बावजूद, रूस अपने लक्ष्यों के करीब नहीं हुंच पाया है. रूस यह युद्ध नहीं जीत रहा है और न ही जीतेगा. ये 54,400 रूसी सैनिक बिना किसी वजह के मारे गए या अपाहिज हो गए."

उन्‍होंने कहा क‍ि यूक्रेन इस युद्ध को खत्म करना चाहता है. हम अभी लड़ाई रोकने के लिए निष्पक्ष और आपसी समाधान निकालने को तैयार हैं. लेकिन मॉस्को अभी इसके लिए तैयार नहीं है. पुतिन को बातचीत की मेज पर लाने और शांति बहाल करने के लिए, हर मोर्चे पर रूस पर मजबूत सामूहिक दबाव बनाने की जरूरत है. उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि इस युद्ध की कीमत उनके, उनके साथियों और उनके शासन के लिए और भी बढ़ती जाएगी.

 

 

Continue reading on the app

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का महामुकाबला, जानिए कब और कहां देखें लाइव मैच

IND vs PAK Hong Kong Sixes live stream: भारत और पाकिस्तान के बीच हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में शुक्रवार को महामुकाबला खेला जाएगा. मिशन रोड ग्राउंड पर होने वाले इस मुकाबले में ड‍िफेंड‍िंग चैंप‍ियन पाकिस्तान खिताब बचाने उतरेगी, वहीं भारतीय टीम जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. क्रुणाल पंड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम और अब्बास अफरीदी के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम के बीच यह रोमांचक मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैनकोड पर लाइव देखा जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव की बयार: रिजवान और इमाम हो सकते हैं बाहर, पीसीबी के नए कॉन्ट्रैक्ट्स में युवाओं को म‍िलेगा तरजीह

Rizwan Imam set to lose Pakistan new central contracts: पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलावों की तैयारी है. हेड कोच माइक हेसन ने आगामी 2026-27 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए कई युवा खिलाड़ियों की सिफारिश की है, जिससे भविष्य की मजबूत टीम तैयार करने का संकेत मिल रहा है. हालांकि, इस नए फैसले से मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक जैसे सीनियर खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है और उन्हें बाहर किया जा सकता है. Sun, 1 Nov 2026 23:08:42 +0530

  Videos
See all

Viral Video: नौतनवा में प्रेम प्रसंग का हाई वोल्टेज ड्रामा! | #viralvideo #viralshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T22:30:09+00:00

Viral Video: खजोद प्लांट में आग का तांडव, इलाके में हड़कंप | #viralvideo #viralshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T22:40:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers