मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित
भोपाल: 1 नवंबर को मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। राज्य के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये गये। वहीं, राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप जलाकर तीन दिवसीय ‘राज्योत्सव’ का शुभारंभ कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंत्रोच्चार हुआ और 71 बच्चों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाया।
सीएम मोहन यादव ने समारोह में प्रदेश के 102 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को ‘भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति’ के अंतर्गत 1-1 लाख रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गये। जिससे उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन और उपलब्धियों को नई उड़ान मिल सके। वहीं, समारोह में ‘किसान स्वाभिमान पर्व क्विज’ के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किये गये है। जिसमें प्रथम विजेता संदीप वर्मा को ट्रैक्टर और 7.26 लाख रुपए का चेक दिया गया। सुहानी राजपूत को बुलेट मोटरसाइकिल मिली। उन्होंने पिता को मंच पर बुलाने का आग्रह किया तो CM खुद ट्रैक्टर में बैठकर उनके पास पहुंचे और उन्हें गिफ्ट दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ‘राज्योत्सव’ समारोह के शुभारंभ अवसर पर ऑनलाइन ‘किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज’ प्रतियोगिता के भोपाल के तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कृषक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्री संदीप वर्मा को ट्रैक्टर, द्वितीय विजेता सुश्री सुहानी राजपूत को बुलेट मोटरसाइकिल तथा तृतीय विजेता श्री समीर गौड़ को ई-स्कूटी प्रदान की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं ट्रैक्टर की सवारी भी की।
@DrMohanYadav51 @minmpkrishi #मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस #MPFoundationDay #CMMadhyaPradesh
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) November 1, 2026
भौगोलिक स्थिति के कारण मध्यप्रदेश कहलाता है देश का दिल: सीएम
सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक चेतना विराट है। हम सभी इसे नमन करते हैं। प्रदेशवासी सौभाग्यशाली हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का गठन किसी एक व्यक्ति के विचार या काल खंड की देन नहीं हैं। यह हमारे प्रदेश की परिश्रमी संस्कृति और संस्कारवान जनमानस का प्रतिफल है। प्रदेशवासियों की समर्पण भावना सराहनीय है। उन्होंंने कहा कि एक नवंबर 1956 को मध्यभारत, मध्यप्रदेश और भोपाल राज्य के विलय के साथ देश के नक्शे पर मध्यप्रदेश का उदय हुआ था। अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण इसे देश का दिल भी कहा जाता है।
सीएम मोहन यादव ने कहा क प्रदेश की विकास यात्रा में हर वर्ग का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रमिकों की मेहनत, किसानों का परिश्रम, महिलाओं की भागीदारी और युवाओं की ऊर्जा से आज राज्य विकास की दृष्टि से आसमान की ऊंचाइयों का छू रहा है। सीएम ने स्थापना दिवस के खास अवसर पर उन सभी प्रदेशवासियों के योगदान को नमन किया जिन्होंने अपने पसीने, प्रतिभा और संकल्प से प्रदेश को बनाया है।
किसान कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र के विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग वर्ष के माध्यम से जहां वर्ष 2025 में युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार देने का कार्य हुआ। वहीं वर्ष 2026 में किसान कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र का विकास हुआ है। लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योगों को आज ही 490 करोड़ की राशि सब्सिडी के रूप में दी गई है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 12 लाख करोड़ का निवेश जमीन पर उतरा है। यह क्रम जारी है।
सीएम मोहन यादव ने बताया कि कृषि की ग्रोथ रेट चौबीस प्रतिशत से अधिक है। किसानों से विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि लेने पर चार गुना राशि देने का निर्णय लिया गया। सिंचाई क्षेत्र का निरंतर विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन के मामले में एमपी देश में तीसरे स्थान पर है। अब प्रदेश को पहले स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कृषि, प्रसंस्करण इकाइयों और उद्योगों को आपस में जोड़ने पर भी जोर दिया।
वर्ष 2025 को हमने ‘रोजगार एवं निवेश वर्ष’ के रूप में मनाया। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि आज लगभग ₹12 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। यह मध्यप्रदेश में बढ़ते निवेश, रोजगार के नए अवसरों और औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है : CM
@DrMohanYadav51 #मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस #MPFoundationDay #CMMadhyaPradesh
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) November 1, 2026
15 जनवरी को सेना दिवस का साक्षी बनेगा भोपाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल युवा वर्ष के पहले ही महीने में 15 जनवरी को सेना दिवस की आकर्षक गतिविधियों का साक्षी बनेगा। भोपाल में इस गरिमामय कार्यक्रम के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पधारेंगे। हमारी सेना के जवान राष्ट्र की रक्षा के लिए दिन-रात सजग रहते हैं। इस कारण ही हमारा लोकतंत्र सुरक्षित है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुश्मनों से निपटने में सक्षम: मुख्यमंत्री
राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना के पराक्रम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुश्मनों और आतंकवादियों से निपटने में सक्षम हुआ है। भारत अब उन देशों में शामिल है, जो अपने दुश्मनों के घर में घुसकर कार्रवाई करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में तीन बार घुसकर आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर भारत ने अपने शौर्य और साहस का परिचय दिया है। देश की सुरक्षा के लिए हमारे वीर जवानों ने अदम्य साहस दिखाया है।
Lucknow Triple Murder Case : ऋषभ की बहन दिव्या शुक्ला गिरफ्तार, 25 हजार की थी इनामी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










