Responsive Scrollable Menu

पीयूष गोयल ने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से मुलाकात की, आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कनाडा के सस्केचेवान राज्य के प्रीमियर स्कॉट मो और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से मुलाकात की और इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की एक पोस्ट में लिखा कि कनाडा के सस्केचेवान राज्य के प्रीमियर स्कॉट मो, कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री श्री स्टीफन हार्पर और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के साथ एक सार्थक बैठक हुई।

पोस्ट में आगे लिखा कि चर्चा का मुख्य विषय आर्थिक संबंधों को मजबूत करना, सहयोग के नए रास्ते तलाशना और भारत और कनाडा के बीच चल रही व्यापारिक वार्ताओं को आगे बढ़ाना था। हमने निरंतर संवाद और द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।

इसके अतिरिक्त, हाल ही में भारत और कनाडा के बीच 2.6 अरब डॉलर का लंबी अवधि का यूरेनियम आपूर्ति का समझौता हुआ है। जानकार इसे दोनों देशों के संबंधों में एक अहम कदम मान रहे हैं।

वैश्विक विश्लेषकों का मानना है कि यह समझौता भारत के उस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को मजबूत करेगा, जिसके तहत देश 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करना चाहता है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में घरेलू स्तर पर यूरेनियम उत्पादन भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। ऐसे में लंबे समय के लिए यूरेनियम आयात की व्यवस्था करना जरूरी हो जाता है।

रिपोर्ट में विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि भारत में यूरेनियम का घरेलू उत्पादन कुल मांग से काफी कम रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि मौजूदा और भविष्य के परमाणु रिएक्टरों को चलाने के लिए भारत को आयात पर निर्भर रहना पड़ेगा। इसी कारण कनाडा के साथ दीर्घकालिक सप्लाई समझौता रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

केंद्रीय उद्यमों द्वारा रणनीतिक उभरते उद्योगों और भविष्य के उद्योगों के विकास को मजबूत करने के तीन पहलू

बीजिंग, 6 मार्च (आईएएनएस)। इस वर्ष चीन की सरकारी कार्य रिपोर्ट में उभरते और भविष्य के उद्योगों को बढ़ावा देने और उन्हें मजबूत बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस संदर्भ में केंद्रीय उद्यमों की भूमिका और उनकी आगामी दिशा के बारे में 5 मार्च को चीन की 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे सत्र के दौरान आयोजित मंत्रियों का गलियारा नामक साक्षात्कार कार्यक्रम में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में चीनी राज्य परिषद के राज्य-स्वामित्व वाली संपत्ति के पर्यवेक्षण और प्रबंधन समिति के निदेशक झांग युज्वो ने कहा कि भविष्य में राज्य-स्वामित्व वाले उद्यमों के विकास के प्रमुख क्षेत्रों को तीन शब्दों में संक्षेपित किया जा सकता है – “अग्रणी”, “पकड़ बनाना” और “बढ़ावा देना”।

झांग युज्वो ने स्पष्ट किया कि अग्रणी की श्रेणी में मुख्य रूप से नई ऊर्जा और एयरोस्पेस जैसे उद्योग शामिल हैं। उनका कहना था कि आने वाले समय में इन अग्रणी क्षेत्रों को और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में निरंतर लाभ प्राप्त कर सकें और अपनी तकनीकी तथा औद्योगिक क्षमता को और सुदृढ़ बना सकें। पकड़ बनाने के संदर्भ में, इसमें मुख्य रूप से नए ऊर्जा वाहन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नए पदार्थ शामिल हैं। बढ़ावा देने के संदर्भ में, इसमें मुख्य रूप से क्वांटम सूचना, परमाणु संलयन और निम्न-ऊंचाई अर्थव्यवस्था जैसे उद्योग शामिल हैं।

हाल के वर्षों में, राज्य-स्वामित्व वाले उद्यम एक ओर पारंपरिक उद्योगों के उन्नयन, बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग और हरितकरण को बढ़ावा दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उभरते उद्योगों को भी तेजी से विकसित कर रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ Final Pitch: टीम इंडिया ने सीख लिया सबक, अहमदाबाद में अब ऐसी पिच पर होगा फाइनल

भारतीय टीम को टी20 लगातार 4 ICC टूर्नामेंट में सिर्फ 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है और इसमें पिच का बड़ा हाथ रहा है. दोनों बार पिच के सेलेक्शन में भारतीय टीम मैनेजमेंट की भूमिका थी और दोनों बार उनका फैसला गलत साबित हुआ. Sat, 07 Mar 2026 06:00:33 +0530

  Videos
See all

जर्मनी: स्कूली छात्र मिलिट्री सर्विस के खिलाफ [Germany: students protests against military service] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:00:19+00:00

UPSC Topper Anuj Agnihotri कौन हैं? AIIMS छोड़ IAS का सपना किया पूरा! UPSC 2025 | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:16:37+00:00

Bihar Breaking News: इस तारीख तक सीएम रहेंगे नीतीश कुमार! | Nitish Kumar | Bihar New CM | Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:00:57+00:00

Asaduddin Owaisi on Donald Trump: "क्या इसीलिए अंग्रेज़ों से आज़ादी हासिल की थी...?" #bjpvsowaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:05:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers