Responsive Scrollable Menu

चीन का अतिरिक्त जीडीपी मूल्य 60 खरब युआन तक पहुंचने की उम्मीद

बीजिंग, 6 मार्च (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग (एनडीआरसी) के अध्यक्ष चंग शानच्ये ने 6 मार्च को 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे पूर्णाधिवेशन के दौरान आयोजित आर्थिक मुद्दों पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अनुमान है कि चालू वर्ष में चीन का अतिरिक्त सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) मूल्य 60 खरब युआन तक पहुंच जाएगा। यह उपलब्धि रोजगार की स्थिरता, जन कल्याण की वृद्धि और आर्थिक जोखिम की रोकथाम के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करेगी।

चंग शानच्ये ने आगे बताया कि 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन के सेवा उद्योग का कुल पैमाना 1,000 खरब युआन को पार करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि चीन नवोदित और भावी उद्योगों के विकास को सशक्त रूप से प्रोत्साहित करेगा। इस संदर्भ में उन्होंने उल्लेख किया कि देश पेइतो नैविगेशन प्रणाली परियोजना को आगे बढ़ाना जारी रखेगा, ताकि आने वाले पाँच वर्षों में पेइतो-संबंधित उद्योगों का पैमाना 10 खरब युआन से अधिक तक पहुंच सके।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन एआई प्लस कार्रवाई को गहराई से आगे बढ़ाएगा ताकि विभिन्न उद्योगों को सशक्त बनाया जा सके। 15वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि के अंत तक, ऐसे संबंधित उद्योगों का आर्थिक पैमाना 100 खरब युआन से अधिक होने की उम्मीद है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'15वीं पंचवर्षीय योजना' की शुरुआत पर विदेशी मीडिया का ध्यान चीन के दो सत्रों पर केंद्रित

बीजिंग, 6 मार्च (आईएएनएस)। इन दिनों चीन में चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) के वार्षिक सम्मेलन (इन्हें दो सत्र कहा जाता है) राजधानी पेइचिंग में आयोजित किए जा रहे हैं। चीन में 15वीं पंचवर्षीय योजना के पहले वर्ष में आयोजित दो सत्रों पर विदेशी मीडिया का ध्यान केंद्रित हुआ है।

5 मार्च को एनपीसी वार्षिक सम्मेलन उद्घाटित हुआ, जिसमें चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने सरकारी कार्य रिपोर्ट पेश की। उस दिन, रूसी रेडियो मेट्रो की वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल और रसद श्रृंखलाओं के पुनर्गठन का सामना करते हुए चीन ने बाहरी दुनिया के लिए अपने खुलेपन की नीति को दोहराया है। सरकारी कार्य रिपोर्ट में उच्च-स्तरीय खुलेपन को और आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है, जिसका अर्थ है कि चीन वैश्वीकरण को बढ़ावा देना जारी रखेगा, लेकिन विश्वसनीयता और सुरक्षा पर अधिक जोर देगा।

वहीं, पाकिस्तान ऑब्जर्वर में प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि चीन के दो सत्र वैश्विक महत्व का एक विश्व प्रसिद्ध राजनीतिक आयोजन हैं। आर्थिक विकास, औद्योगिक विकास और व्यापार निर्यात के संबंध में बैठकों द्वारा निर्धारित लक्ष्य, साथ ही डिजिटल परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता नवाचार और हरित एवं निम्न-कार्बन परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में लिए गए प्रमुख निर्णय और कार्यान्वयन, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर गहरा प्रभाव डालेंगे।

उधर, डेलोवॉय कजाकस्तान अखबार में प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि आर्थिक क्षेत्र में, चीन का विकास फोकस तीव्र गति से विकास से हटकर उच्च गुणवत्ता वाले, टिकाऊ विकास की ओर बढ़ रहा है। चीन एक नया तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर रहा है। कजाकस्तान और अन्य मध्य एशियाई देशों के लिए, यह एक नया अवसर खोलता है, जो औद्योगिक परियोजनाओं, विज्ञान और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग के अवसरों के विस्तार का संकेत देता है।

इनके अलावा, केन्या और किर्गिजस्तान जैसे देशों की मीडिया संस्थाओं की नजर भी चीन में हो रहे दो सत्रों पर टिकी हुई है। कहते हैं कि दो सत्रों का एक प्रमुख पहलू स्थिर और सतत विकास पर जोर देना था। उच्च गुणवत्ता वाले विकास, तकनीकी नवाचार और घरेलू खपत को चीन की निरंतर प्राथमिकता वैश्विक बाजारों को आश्वस्त करने वाला संकेत देती है। चीन के दो सत्र न केवल अपने आप में महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाएँ हैं, बल्कि पड़ोसी देशों के भविष्य के आर्थिक पथ पर भी इनका महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ Final: अहमदाबाद में हुआ ऐसा तो बदल जाएगी फाइनल की तारीख, जानिए ICC का नियम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा. वैसे तो इस फाइनल मैच की तारीख 8 मार्च है लेकिन जरूरत पड़ने पर स्थितियों को देखते हुए तारीख में एक दिन का बदलाव हो सकता है. Sat, 07 Mar 2026 00:00:36 +0530

  Videos
See all

महाराष्ट्र की विकाशगाथा | Maharashtra News | Devendra Fadnavis | Growth & Investments #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T21:30:12+00:00

सायरन की आवाज से दहशत | #shorts #viralnews #viralvideo #saubaatkiekbaat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T21:15:03+00:00

Why the US-Israel war with Iran spread to Lebanon | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T21:30:00+00:00

India Oil Relief: रूस से तेल खरीदेगा भारत? | Trump's Big Decision for India | Russia-India Oil News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T21:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers