Responsive Scrollable Menu

Germany के कई शहरों में प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और लूटपाट, 30 लोग हिरासत में लिए गए

पेरिस, एक नवंबर (एपी) फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ शनिवार को हुए व्यापक प्रदर्शनों के दौरान पिछले दो सप्ताहांत की तुलना में कम हिंसा हुई, जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, सोमवार को विद्यालयों के दोबारा खुलने के बाद और प्रदर्शन होने की आशंका है। इस बीच, जर्मनी में शनिवार को देशव्यापी प्रदर्शनों के बाद कुछ शहरों में हिंसा भड़क गई और दंगाइयों ने पुलिस पर हमले करने के साथ दुकानों में लूटपाट की।

यूरोप के विभिन्न देशों में युवाओं से प्रेरित प्रदर्शनों में शनिवार को लाखों लोगों ने हिस्सा लिया। कुछ स्थानों पर हिंसा की घटनाएं हुईं, लेकिन ज्यादातर स्थानों पर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे। पुलिस ने बताया कि पेरिस के पूर्वी हिस्से में शनिवार को मार्च समाप्त होने के बाद दंगाइयों ने पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल बम फेंके, जिससे तीन अधिकारी घायल हो गए और एक कार में आग लग गई।

शहर में एफिल टावर के सामने स्थित एक दर्शनीय स्थल पर नकाबपोश लोगों के समूहों ने पुलिसकर्मियों पर पटाखे फेंके। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की। हालांकि, इस बार 17 और 24 अक्टूबर को हुए प्रदर्शनों की तुलना में हिंसा कम हुई।

गत 17 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान नगर निगम के एक भवन में आग लगा दी गई थी और 2,000 से अधिक दुकानों में लूटपाट हुई थी। पेरिस और मार्से की पुलिस ने बताया कि कुछ दुकानों को निशाना बनाया गया, लेकिन किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। जर्मनी में शनिवार को एक लाख से अधिक लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए।

इनमें ज्यादातर युवा थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से शिक्षा, आवास और जलवायु संरक्षण पर अधिक धन खर्च करने तथा रोजमर्रा की जिंदगी को अधिक किफायती बनाने की मांग की। हालांकि, कुछ शहरों में रात के समय प्रदर्शन हिंसक हो गए।

फ्रैंकफर्ट में प्रदर्शन के बाद दंगाइयों ने शहर के मध्य क्षेत्र में पुलिस पर हमला किया और दुकानों में लूटपाट की। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए तथा 30 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने शहर के मध्य क्षेत्र में एक इलाके की घेराबंदी कर दी, जिसके बाद रविवार तड़के तक स्थिति शांत हो गई।

फ्रैंकफर्ट हेसे प्रांत में स्थित है। हेसे प्रांत के गवर्नर बोरिस राइन ने कहा, ‘‘मैं फ्रैंकफर्ट में हुई हिंसक घटनाओं से स्तब्ध हूं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।’’ शनिवार रात कोलोन में भी हिंसा भड़क उठी, जहां पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

बर्लिन में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बोतलों और आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री से हमला किया। शनिवार को हुए प्रदर्शनों का आयोजन करने वाले युवा संगठन ‘जेन जी रेगेल्ट’ ने इंस्टाग्राम पर जारी एक बयान में कहा कि उसका किसी भी तरह की हिंसा या प्रदर्शनों में शामिल नहीं रहे अन्य समूहों और व्यक्तियों की हिंसक गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में किफायती आवास की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों के बाद दंगा रोधी पुलिस ने रात में एक चौक पर एकत्र प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटा दिया।

Continue reading on the app

टी20 सीरीज खत्म, अब वनडे की बारी, रोहित-विराट की वापसी, शुभमन गिल संभालेंगे कमान

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीतने के बाद भारतीय टीम अब 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज के लिए तैयार है. साल 2018-19 के बाद यह भारत की पहली पांच मैचों की वनडे सीरीज होगी. इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है. शुरुआती तीन मैचों में शुभमन गिल और आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे. इसके बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे के लिए बदला समय… सुबह नींद खराब करने को हो जाएं तैयार, न्यूजीलैंड दौरे पर दहाड़ने को तैयार हैं रोहित-विराट

IND vs NZ ODI Series Telecast Time in India: न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए फैंस को अपनी सुबह की नींद खराब करनी होगी. इस दौरे पर क्रिकेट जगत के सबसे बड़े क्राउड पुलर्स विराट कोहली और रोहित शर्मा शानदार फॉर्म के साथ मैदान पर वापसी कर रहे हैं. सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों की कमान युवा शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि अंतिम दो मैचों में श्रेयस अय्यर टीम का नेतृत्व करेंगे. Sun, 1 Nov 2026 21:06:25 +0530

  Videos
See all

India vs Pakistan News : एयर चीफ मार्शल का बयान, दुश्मन देश सावधान! | Air Chief Marshal | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T15:47:30+00:00

Vande Bharat Sleeper से बदलेगी सफर की कहानी! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T15:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers