Responsive Scrollable Menu

इलिंगवर्थ-व्हार्फ होंगे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में मैदानी अंपायर

अहमदाबाद, 6 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड से 8 मार्च को होगी। खिताबी मुकाबले की मेजबानी नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ की जोड़ी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए मैदानी अंपायर चुना गया है।

Continue reading on the app

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में तीसरी प्रॉपर्टी खरीदी:₹35 करोड़ में 2.67 एकड़ जमीन की डील हुई; अयोध्या में 90 करोड़ का निवेश कर चुके

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने राम मंदिर की जन्मभूमि अयोध्या में एक और बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है। उन्होंने 'हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' (HoABL) से 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है। इस सौदे की कीमत 35 करोड़ रुपए है। कंपनी ने 6 मार्च को इस निवेश की आधिकारिक जानकारी दी है। अयोध्या में अमिताभ बच्चन का यह तीसरा बड़ा निवेश है। यह जमीन 75 एकड़ की 'द सरयू' परियोजना के पास स्थित है। अमिताभ की कंपनी 'AB Corp Ltd' के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने इस पूरी डील को फाइनल किया है। अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप के साथ अमिताभ बच्चन का यह कुल चौथा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट है। पिछले डेढ़ साल में खरीदे तीन प्लॉट अमिताभ बच्चन अयोध्या में लगातार निवेश कर रहे हैं। इससे पहले मई 2025 में उन्होंने 'द सरयू' के पास ही 40 करोड़ रुपए में 25,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा था। वहीं, साल 2024 में उन्होंने इसी प्रोजेक्ट में 14.5 करोड़ रुपए में 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट लिया था। मंदिर नगर में अब तक वे जमीन पर करीब 90 करोड़ रुपए खर्च कर चुके हैं। विरासत के रूप में देख रहे हैं जमीन इस निवेश पर 'हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने कहा, अमिताभ बच्चन का निवेश जमीन को एक ऐसी संपत्ति के रूप में देखने के हमारे भरोसे को दिखाता है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी वैल्यू बनाए रखती है। अयोध्या में आस्था और विरासत का मेल है। बुनियादी ढांचे के विकास के कारण यह शहर निवेश के लिए एक आकर्षक डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। अलीबाग में 10 करोड़ रुपए का निवेश कर चुके अयोध्या के अलावा बिग बी ने अलीबाग की 'सोल दे अलीबाग' परियोजना में भी 10 करोड़ रुपए निवेश किए हैं। वहां उन्होंने 10,000 वर्ग फुट की जमीन खरीदी है। अलीबाग के इसी प्रोजेक्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और कार्तिक आर्यन ने भी अपने प्लॉट खरीदे हैं। 5 साल में 4.5 गुना बढ़ी कीमतें अयोध्या में जमीन की कीमतों में पिछले 5 साल में बड़ा उछाल आया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और राम मंदिर निर्माण के बाद सरयू नदी के तट और राम मंदिर कॉरिडोर के आसपास जमीन के रेट साल 2020 से 2025 के बीच 4.5 गुना से ज्यादा बढ़ चुके हैं।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट के उस 'सुल्तान' की कहानी... जिसके 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने गेंदबाजों की नींद उड़ाई

Viv Richards 5 unforgettable world records: क्रिकेट के असली 'सुल्तान' सर विवियन रिचर्ड्स 74 साल के हो गए. बिना हेलमेट के गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा करने वाले रिचर्ड्स के नाम ऐसे 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, जो आज भी क्रिकेट जगत में उनकी बादशाहत की गवाही देते हैं. 56 गेंदों में टेस्ट शतक से लेकर वनडे की ऐतिहासिक नाबाद 189 रनों की पारी तक, किंग विव की आक्रामकता ने खेल की परिभाषा बदल दी. Sat, 7 Mar 2026 17:41:04 +0530

  Videos
See all

मिसाइल हमले नाकाम किए- कतर #iranattack #israelattacksiran #shorts #middleeastwar #qater #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T12:10:02+00:00

पुतिन से बात करने के बाद ईरान का बड़ा फैसला #iranattack #israelattacksiran #shorts #middleeastwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T12:10:46+00:00

Halla Bol LIVE: Iran Israel में बमबारी, भारत में क्यों रोना-धोना जारी? | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T12:13:50+00:00

Uttarakhand News: कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने में लगी है, Amit Shah का उत्तराखंड में बड़ा हमला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T12:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers