मौत से मेरा पुराना हिसाब है... 19 साल बाद लौटा शिवम पंडित, आवारापन 2 के ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Awaarapan 2 Trailer: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. करीब 19 साल बाद शिवम पंडित की वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. ट्रेलर में दमदार एक्शन, इमोशनल कहानी, शबाना आजमी का विलेन अवतार और दिशा पाटनी का नया किरदार देखने को मिलता है. फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
The post मौत से मेरा पुराना हिसाब है... 19 साल बाद लौटा शिवम पंडित, आवारापन 2 के ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट appeared first on Prabhat Khabar.
‘पता नहीं वे किस बात से डर रहे हैं’ प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने पर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
प्रयागराज में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “पता नहीं वे किस बात से डर रहे हैं।”
कांग्रेस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, भर्ती में देरी, बेरोजगारी और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर संवाद के लिए केपी कॉलेज मैदान बुक कराया था। पार्टी के अनुसार, 30 जुलाई को ट्रस्ट ने कार्यक्रम की लिखित अनुमति भी दे दी थी। लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले ट्रस्ट ने बुकिंग निरस्त करने का पत्र जारी कर दिया।
क्या है मामला
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 8 अगस्त को प्रस्तावित प्रयागराज दौरे से पहले राजनीतिक विवाद गहरा गया है। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए बुक किए गए केपी कॉलेज मैदान की अनुमति अंतिम समय में रद्द कर दी गई। इस फैसले के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार पर कार्यक्रम रोकने का आरोप लगाया, जबकि ट्रस्ट ने हाईकोर्ट के आदेश और शैक्षणिक गतिविधियों का हवाला देते हुए अपना निर्णय उचित बताया। राहुल गांधी प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों के साथ संवाद करने वाले थे। ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी, बेरोजगारी और छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की जानी थी।
कार्यक्रम के लिए केपी कॉलेज मैदान को पहले ही बुक कर लिया गया था और पार्टी का कहना है कि 30 जुलाई को इसकी लिखित अनुमति भी मिल चुकी थी। लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले केपी ट्रस्ट ने बुकिंग निरस्त कर दी। ट्रस्ट की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के 14 अगस्त 2025 के आदेश के अनुसार स्कूल-कॉलेज परिसरों का उपयोग ऐसे आयोजनों के लिए नहीं किया जा सकता, जिनसे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो। इसके अलावा ट्रस्ट ने बारिश के मौसम में मैदान खराब होने की आशंका का भी हवाला दिया और सुझाव दिया कि कार्यक्रम किसी अवकाश वाले दिन या बारिश के बाद आयोजित किया जाए। ट्रस्ट ने कांग्रेस को जमा की गई बुकिंग राशि लौटाने की भी बात कही।
प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा
प्रयागराज में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द किए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। दिल्ली में एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “पता नहीं वे किस बात से डर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की बात सुनने जा रहे हैं, उनसे संवाद करने जा रहे हैं। अगर छात्रों के मुद्दों पर बातचीत से भी सरकार डर रही है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










