Responsive Scrollable Menu

‘पता नहीं वे किस बात से डर रहे हैं’ प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने पर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला

प्रयागराज में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “पता नहीं वे किस बात से डर रहे हैं।”

कांग्रेस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, भर्ती में देरी, बेरोजगारी और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर संवाद के लिए केपी कॉलेज मैदान बुक कराया था। पार्टी के अनुसार, 30 जुलाई को ट्रस्ट ने कार्यक्रम की लिखित अनुमति भी दे दी थी। लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले ट्रस्ट ने बुकिंग निरस्त करने का पत्र जारी कर दिया।

क्या है मामला 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 8 अगस्त को प्रस्तावित प्रयागराज दौरे से पहले राजनीतिक विवाद गहरा गया है। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए बुक किए गए केपी कॉलेज मैदान की अनुमति अंतिम समय में रद्द कर दी गई। इस फैसले के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार पर कार्यक्रम रोकने का आरोप लगाया, जबकि ट्रस्ट ने हाईकोर्ट के आदेश और शैक्षणिक गतिविधियों का हवाला देते हुए अपना निर्णय उचित बताया। राहुल गांधी प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों के साथ संवाद करने वाले थे। ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी, बेरोजगारी और छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की जानी थी।

कार्यक्रम के लिए केपी कॉलेज मैदान को पहले ही बुक कर लिया गया था और पार्टी का कहना है कि 30 जुलाई को इसकी लिखित अनुमति भी मिल चुकी थी। लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले केपी ट्रस्ट ने बुकिंग निरस्त कर दी। ट्रस्ट की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के 14 अगस्त 2025 के आदेश के अनुसार स्कूल-कॉलेज परिसरों का उपयोग ऐसे आयोजनों के लिए नहीं किया जा सकता, जिनसे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो। इसके अलावा ट्रस्ट ने बारिश के मौसम में मैदान खराब होने की आशंका का भी हवाला दिया और सुझाव दिया कि कार्यक्रम किसी अवकाश वाले दिन या बारिश के बाद आयोजित किया जाए। ट्रस्ट ने कांग्रेस को जमा की गई बुकिंग राशि लौटाने की भी बात कही।

प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

प्रयागराज में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द किए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। दिल्ली में एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “पता नहीं वे किस बात से डर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की बात सुनने जा रहे हैं, उनसे संवाद करने जा रहे हैं। अगर छात्रों के मुद्दों पर बातचीत से भी सरकार डर रही है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

Continue reading on the app

Video : संसद परिसर में बारिश के बीच फंसे राहुल-प्रियंका, बोले राहुल- गाड़ी नहीं आ रही है भैया

Video : दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह (6 अगस्त) से हो रही झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं संसद परिसर में एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला. मूसलाधार बारिश के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा कुछ देर तक अपनी कार का इंतजार करते रहे. दोनों बारिश में भीगते हुए आपस में बातचीत करते नजर आए.

The post Video : संसद परिसर में बारिश के बीच फंसे राहुल-प्रियंका, बोले राहुल- गाड़ी नहीं आ रही है भैया appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश में एक ऑस्ट्रेलियाई बॉलर तोड़ेगा भारतीय दिग्गज का रिकॉर्ड, टॉप-10 में शामिल होने के लिए बेताब है कंगारू गेंदबाज

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सर्वकालिक सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में भारतीय महान कपिल देव की बराबरी करने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं और उनका कहना है कि उस स्टार-स्टडेड टॉप-10 में शामिल होना विनम्रता की बात होगी. Thu, 6 Aug 2026 15:42:07 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed Son Aban Ahmed Death News। BBS Murti। SSP Jhansi। “ये हादसा है इसमें किसी की साजिश नहीं” #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T10:05:50+00:00

Bankipur By Election Results: बांकीपुर में हारी BJP, प्रशांत किशोर ने कैसे पलटी बाजी? Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T10:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers