कौन हैं तृषा कृष्णन? जिनकी थलापति विजय संग हो रही अफेयर की चर्चा, जानें एक्ट्रेस की पूरी डिटेल
Who is Trisha Krishnan: साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं हुई हैं. जी हां, इस समय नेटिजन्स उनके बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर कौन हैं तृषा कृष्णन जिनका नाम सुपरस्टार थलापति विजय से जोड़ा जा रहा है. इंटरनेट पर तृषा कृष्णन उस समय ट्रेंड करने लगी जब उन्हें थलापति विजय के साथ देखा गया.
दरअसल, थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने उन पर एक्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगया था और कोर्ट में तलाक लेने की अर्जी दाखिल की है. ऐसे में जब थलापति को तृषा के साथ देखा तो हर जगह सनसनी फैल गई. ऐसे ने इस खबर में हम आपको तृषा कृष्णन की पर्सनल लाइफ से लेकर उनके करियर के बारे विस्तार से बताने हैं.
मिस चेन्नई का खिताब जीता
तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई 1983 को चेन्नई में हुआ. उन्होंने यहीं से ही अपनी मैनेजमेट की पढ़ाई पूरी की. शुरुआत में तृषा क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थी, लेकिन उनकी रूचि मॉडलिंग और एक्टिंग में बढ़ने लगी. 1999 में उन्होंने मिस चेन्नई का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद उन्होंने पूरी तरह फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने का मन बना लिया.
कई हिट फिल्में दी
तृषा कृष्णन साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने तमिल की कई सुपरहिट फिल्मों में दी हैं. जिसमें 'घिल्ली', 'सामी', 'विन्नैतांडी वरुवाया' और '96' शामिल हैं. इतना ही नहीं, उनके 'जानू' और 'जेसी' जैसे किरदारों को आज भी याद किया जाता है. तेलुगु सिनेमा में भी उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मे दी हैं. जिसमें 'वर्षम', 'नुव्वोस्तनन्ते नेनोद्दंतना' और 'अथाडु' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं. हाल में ही तृषा ने मणिरत्नम की ऐतिहासिक फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: I और II' में 'कुंदवई' की भूमिका निभाकर अपनी एक्टिंग स्किल का लोहा मनवाया. इसके अलावा उन्होंने 'खट्टा मीठा' के जरिए बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई.
2015 में हुई सगाई
वहीं बता दें, तृषा कृष्णन की 2015 में बिजनैसमेन वरुण मनियन से सगाई हुई थी लेकिन कुछ समय बाद ये रिश्ता टूट गया और बात शादी तक नहीं पहुंच पाई. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके परिवार की असहमति और एक्टिंग करियर को जारी रखने के चलते उन्होंने ये फैसला लिया था. बाद में एक्ट्रेस का नाम एक्टर राणा दग्गुबाती के साथ भी जुड़ा था. एक शो के दौरान राणा ने बताया था हम दोनों डेट कर रहे थे लेकिन बाद में अलग हो गए.
अब थलापति विजय के संग जुड़ा नाम
अब हाल में तृषा का नाम सुपरस्टार थलापति विजय के संग जोड़ा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले फैंस यह सिर्फ अफवाह मान रहे थे जब थलापति की पत्नी संगीता ने उन पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था. इसके चलते ही उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी थी. गुरुवार को जब विजय थलापति और तृषा को एक साथ शादी में अटेंड करते देखा तो लोगों का शक हकीकत में बदल गया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी थी दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
थलापति और तृषा ने एक साथ किया है कई फिल्मों
सुपरस्टार थलापति और तृषा ने कई सुपरहिट फिल्मों काम किया. उनकी जोड़ी को साउथ इंडस्ट्री की सबसे सुपर जोड़ी में से एक माना जाता है. दोनों ने 2004 में आई घिल्ली फिल्म से एक साथ बड़े पर्दे पर कदम रखा. यह बॉक्स ऑफिस पर हिट ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस फिल्म के बाद दोनों ने तिरुपाची, आधी, कुरुवी और 2023 में आई लियो में एक साथ काम किया. इसके अगले साल 2024 में थलापति की गोट (The Greatest of All Time / GOAT) फिल्म में भी तृषा विशेष भूमिक निभाई थी.
सोना फिर 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे, चांदी की कीमत में भी आई कमी
नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। इससे सोने का दाम फिर से 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2.60 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच गया है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,835 रुपए कम होकर 1,58,751 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,60,586 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
22 कैरेट सोने का दाम 1,47,097 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,45,416 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,19,063 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,20,440 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमी देखी गई है। चांदी का दाम 3,489 रुपए कम होकर 2,60,723 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,64,212 रुपए प्रति किलो था।
वायदा बाजार में सोने और चांदी सपाट हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.05 प्रतिशत बढ़कर 1,59,757 रुपए और चांदी के 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.30 प्रतिशत बढ़कर 2,62,990 रुपए हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली तेजी बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.28 प्रतिशत बढ़कर 5,093 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 0.58 प्रतिशत बढ़कर 82.62 डॉलर प्रति औंस हो गई है।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स पर सोना 1,59,500 रुपए से लेकर 1,60,000 रुपए के बीच मे एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और कॉमेक्स पर यह 5,100 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। यह दिखाता है कि बाजार अमेरिका में आने वाले बेरोजगारी और नॉन-फार्म पेरोल आंकड़ों का इंतजार कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि सोने के लिए सपोर्ट 1,58,000 रुपए और रुकावट का स्तर 1,62,000 रुपए के आसपास है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















