Responsive Scrollable Menu

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का ट्रायल शुरू, दिल्ली समेत 7 हवाई अड्डों पर शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट; 2027 में व्यापक लॉन्च की तैयारी

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के नागर विमानन क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाते हुए डिजी यात्रा ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ट्रायल शुरू कर दिया है। नवंबर से दिसंबर 2026 के बीच चलने वाले इस पायलट कार्यक्रम के तहत पात्र भारतीय नागरिक चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में डिजी यात्रा सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस ट्रायल से प्राप्त फीडबैक के आधार पर 2027 में इसे बड़े स्तर पर लागू करने की तैयारी की जाएगी। नागर विमानन मंत्रालय ने रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी साझा की।

यह परीक्षण दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई, चेन्नई और अमृतसर हवाई अड्डों पर किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान यात्रियों को टर्मिनल प्रवेश, सिक्योरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) और बोर्डिंग गेट जैसे स्थानों पर डिजी यात्रा सुविधा का उपयोग करने का अवसर मिलेगा, जहां आवश्यक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है।

बयान के अनुसार, यह सुविधा फिलहाल उन भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी जिनके पास ई-पासपोर्ट है और जो एयर इंडिया या इंडिगो की चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से यात्रा कर रहे हैं। यात्रियों को डिजी यात्रा मोबाइल ऐप के जरिए ई-पासपोर्ट आधारित सत्यापन योग्य क्रेडेंशियल (वीसी) तैयार करनी होगी।

इसके लिए यात्री को अपने ई-पासपोर्ट के मशीन रीडेबल ज़ोन (एमआरजेड) को स्कैन करना होगा, एनएफसी-सक्षम स्मार्टफोन की मदद से पासपोर्ट में मौजूद चिप को पढ़ना होगा, सेल्फी अपलोड करनी होगी और पहचान सत्यापित करनी होगी। सत्यापन के बाद यह डिजिटल क्रेडेंशियल डिजी यात्रा वॉलेट में सुरक्षित हो जाएगा, जिसका उपयोग एयरपोर्ट के सक्षम टचपॉइंट्स पर किया जा सकेगा।

डिजी यात्रा सुविधा के बावजूद यात्रियों को अपने सभी यात्रा दस्तावेज साथ रखने होंगे। एयरलाइन द्वारा की जाने वाली दस्तावेज जांच, इमिग्रेशन प्रक्रिया और अन्य अनिवार्य औपचारिकताएं पहले की तरह जारी रहेंगी। यानी यह सुविधा यात्रा को अधिक सहज और तेज बनाने के लिए है, लेकिन मौजूदा सुरक्षा और वैधानिक प्रक्रियाओं का विकल्प नहीं है।

डिजी यात्रा का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में इस प्लेटफॉर्म के 2.65 करोड़ से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं और इसके जरिए 39 घरेलू हवाई अड्डों पर 11 करोड़ से अधिक यात्राएं पूरी की जा चुकी हैं। सरकार की योजना 2027 तक 25 और घरेलू हवाई अड्डों को डिजी यात्रा नेटवर्क से जोड़ने की है।

नागर विमानन मंत्रालय का कहना है कि यह पहल डिजिटल इंडिया और ईज ऑफ फ्लाइंग के विजन के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को अधिक तेज, सुरक्षित और परेशानी-मुक्त यात्रा अनुभव प्रदान करना है, साथ ही एयरपोर्ट संचालन को भी अधिक कुशल बनाना है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

इंट्रोडक्शन के बहाने बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, 80 छात्रों पर एक्शन; 14 हॉस्टल से निकाले गए छात्र

बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के आरोप में 80 सीनियर MBBS छात्रों पर कड़ी कार्रवाई हुई है. इनमें 14 छात्रों को हॉस्टल से बाहर किया गया है. बाकी छात्रों को कुछ दिनों के लिए क्लास से बाहर किया गया है.

Continue reading on the app

  Sports

यूथ ओलंपिक में भारत की राजकुमारी ने रचा इतिहास, वुशु में देश को दिलाया पहला मेडल

rajkumari lanchenbi chanu: राजकुमारी लैंचेनबी चानू ने महिला चांगक्वान संयुक्त स्पर्धा के फाइनल में 18.039 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता. यह डकार 2026 यूथ ओलंपिक में भारत का तीसरा मेडल है. Wed, 4 Nov 2026 00:11:56 +0530

  Videos
See all

Cyclone Murasu Landfall Live: मुरासु का लैंडफॉल शुरू | Heavy Rain | AP | IMD Alert | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T18:38:53+00:00

Iran America War Live Update: ईरान के आगे Trump ने टेके घुटने? | Obama | Hormuz | IRGC | Houthis #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T18:43:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers