Responsive Scrollable Menu

International Women's Day पर गिफ्ट देकर अच्छा फील करवाएं अपनी पसंदीद महिला को

हर साल 8 मार्च को मनाया जाने वाला International Women's Day समाज में महिलाओं की उपलब्धियों, कड़ी मेहनत और योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने घर की महिलाओं या महिला दोस्तों के लिए गिफ्ट खरीदते हैं और उन्हें स्पेशल महसूस कराते हैं. आप चाहें तो ज्वेलरी (पेंडेंट, ब्रेसलेट या छोटे इयररिंग्स), ड्रेस (जींस, टी-शर्ट, शॉर्ट्स और वन पीस), ग्रीटिंग कार्ड, स्किनकेयर या ब्यूटी प्रोडक्ट्स और यहां तक ​​कि आर्टिफिशियल फूल भी दे सकते हैं. ये सभी गिफ्ट उन्हें पसंद आएंगे और वह इनका इस्तेमाल भी कर सकती हैं. अगर आप भी इस बार गिफ्ट खरीदने की सोच रहे हैं, तो नीचे कुछ Gift Ideas दिए गए हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं. 

 1. Iba Must Have Complete Makeup Box - Dusky

अगर आप कुछ चाहते हैं कि जो गिफ्ट आप दे वो उनका इस्तेमाल भी करें तो आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स दे सकते हैं. मेकअप किट महिलाओं को काफी पसंद आती हैं, जिसका इस्तेमाल वो ऑफिस या रोजमर्रा के लिए कर सकती हैं. इसके अलावा स्टाइलिश हैंडबैग, वॉलेट या एक्सेसरीज भी उनके लिए Women's Day पर अच्छे गिफ्ट हो सकते हैं. 

2. Lavie Women Textured Kitten Heels Pumps

अगर आप इस इंटरनेशनल विमेंस डे पर अपने परिवार की महिलाओं के लिए गिफ्ट सोच रहे हैं, तो हील्स के बारे में सोच सकते हैं. महिलाओं को हील्स बहुत पसंद होती हैं. इसलिए, अगर आप इस फोटो में दिखाई गई जैसी हील्स गिफ्ट करते हैं, तो आपकी पसंदीदा महिला उन्हें ऑफिस से लेकर कॉलेज या शादियों और पार्टियों में भी पहन सकती है.

3. Rubans 22K Gold Plated Emerald & Zirconia Studded Necklace Set 

महिलाएं किसी त्योहार से लेकर शादी पार्टी में इंडियन पहनना पसंद करती है. ऐसे में आप इस तरह के लुक के लिए प्यारा सा नेकलेस गिफ्ट कर सकते हैं. ज्वेलरी महिलाओं को काफी पसंद होती है, जिसको देखकर वो काफी खुश हो जाएगी. इसके साथ ही आप Gifts For Women में उनके नाम वाला कस्टम मग, फोटो फ्रेम या ज्वेलरी पीस भी गिफ्ट कर सकते हैं. 

4. ELYRAA Puff Sleeve Cotton Corset Midi Dress

बात करें महिलाओं को गिफ्ट करने की तो ड्रेस काफी बढ़िया विकल्प में आता है. ऐसे में दिखाई गई फोटो वाली ड्रेस आपकी वाइफ से लेकर गर्ल फ्रेंड या अपनी अच्छी दोस्त के लिए सही रहेगी. ऐसी ड्रेस उनको काफी पसंद आ सकती है, जिसको वो पार्टी या घूमने जाने के समय पहन सकती हैं. ऐसे में आप ड्रेस के साथ ब्रेसलेट, वॉच या और भी बहुत कुछ उनकी पसंद का गिफ्ट कर सकते हैं.

5. The Zappy Box Pink 4 Pieces Hanging Crochet Flowers With Pot

अगर आप अक्सर अपनी पसंदीदा महिला को गिफ्ट देते हैं. लेकिन इस बार ड्रेस, स्टाइलिश हैंडबैग, वॉलेट, या एक्सेसरीज से कुछ हटके देना है, तो उन्हें आर्टिफिशियल फ्लावर पॉट गिफ्ट करने के बारे में सोच सकते हैं. ये यादगार के तौर पर लंबे समय तक रहेंगे. यह Women Gift Ideas आपके बहुत काम आ सकते हैं. ये देखने में भी बहुत सुंदर लगते हैं, और जब महिलाओं को गिफ्ट में फूल मिलते हैं, तो वे अच्छा महसूस करती हैं. 

Continue reading on the app

वरुण चक्रवर्ती VS कुलदीप यादव, किसे मिलना चाहिए फाइनल में मौका? आंकड़े देखकर खुद कीजिए फैसला...

Varun Chakravarthy vs Kuldeep Yadav: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को खेला जाने वाला है. मगर, इस बीच क्रिकेट के गलियारों में चर्चा हो रही है कि टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग-11 में बदलाव करना चाहिए और वरुण चक्रर्ती को बाहर करके कुलदीप यादव को अंतिम ग्यारह में शामिल करना चाहिए. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको वरुण और कुलदीप के आंकड़ों के बारे में बताते हैं, जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फाइनल मैच में किसे मौका मिलना चाहिए और किसे बेंच पर बैठना चाहिए...

T20I में कैसे हैं वरुण VS कुलदीप के आंकड़े?

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अभी तक भारत के लिए 44 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की 42 पारियों में 16.30 के औसत से 72 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 7.45 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने भारत के लिए 54 टी-20 आई मैच खेले हैं, जिनकी 52 पारियों में उन्होंने 13.74 के औसत से 95 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 6.95 की इकोनॉमी से रन दिए हैं.

खिलाड़ी मैच पारियां विकेट बॉलिंग औसत इकोनॉमी
वरुण चक्रवर्ती 44 42 72 16.30 7.45
कुलदीप यादव 54 52 95 13.74 6.95

न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसे हैं वरुण VS कुलदीप के आंकड़े?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 16 ओवर फेंके हैं. इस दौरान उन्होंने 32.75 के औसत से 4 विकेट चटकाए हैं और 4.66 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ कुलदीप ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25 ओवर गेंदबाजी की है. इसमें 21.22 के औसत से 9 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7.64 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

खिलाड़ी मैच ओवर विकेट बॉलिंग औसत इकोनॉमी
वरुण चक्रवर्ती 4 16 4 32.75 4.66
कुलदीप यादव 8 25 9 21.22 7.64

अहमदाबाद में कैसे हैं वरुण VS कुलदीप के आंकड़े?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुलदीप यादव ने सिर्फ 1 टी-20 आई मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 1 ही ओवर फेंका और 12 रन दे दिए थे. उस दौरान वह विकेट निकालने में भी असफल हुए थे. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वरुण चक्रर्ती ने 3 T20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11 ओवर फेंके हैं. इस दौरान उन्होंने 14.25 के औसत से 8 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 10.36 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

खिलाड़ी मैच ओवर विकेट बॉलिंग औसत इकोनॉमी
कुलदीप यादव 1 1 0 ... 12.00
वरुण चक्रवर्ती 3 11 8 14.25 10.36

किसे मिलना चाहिए मौका?

ऊपर दिए आंकड़ों से ये साफ होता है कि वरुण चक्रवर्ती को टीम मैनेजमेंट बेंच पर बैठा सकते हैं और कुलदीप यादव को ट्रंप कार्ड की तरह अंतिम ग्यारह में शामिल किया जा सकता है. वरुण के लिए अब तक ये टूर्नामेंट कुछ खास नहीं रहा है और सेमीफाइनल मैच में तो उनकी काफी अधिक पिटाई हुई थी, जिसके बाद अब कप्तान चाइनामैन स्पिनर कुलदीप को अंतिम ग्यारह में शामिल कर सकते हैं.

अहमदाबाद की पिच पर कुलदीप, वरुण से ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं, क्योंकि कुलदीप के पास किसी भी पिच पर बॉल को स्पिन कराने की क्षमता है, वो गेंद को अंदर-बाहर दोनों ही तरफ घुमाने की काबिलियत रखते हैं, जिससे बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं और भारत के लिए विकेट चटका सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IND VS NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन के बल्ले से नहीं निकलते हैं रन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ Final Pitch: टीम इंडिया ने सीख लिया सबक, अहमदाबाद में अब ऐसी पिच पर होगा फाइनल

भारतीय टीम को टी20 लगातार 4 ICC टूर्नामेंट में सिर्फ 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है और इसमें पिच का बड़ा हाथ रहा है. दोनों बार पिच के सेलेक्शन में भारतीय टीम मैनेजमेंट की भूमिका थी और दोनों बार उनका फैसला गलत साबित हुआ. Sat, 07 Mar 2026 06:00:33 +0530

  Videos
See all

जर्मनी: स्कूली छात्र मिलिट्री सर्विस के खिलाफ [Germany: students protests against military service] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:00:19+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान अमेरिका युद्ध की सीधी तस्वीरें | Ali Khamenei Killed | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:09:23+00:00

UPSC Topper Anuj Agnihotri कौन हैं? AIIMS छोड़ IAS का सपना किया पूरा! UPSC 2025 | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:16:37+00:00

Bihar Breaking News: इस तारीख तक सीएम रहेंगे नीतीश कुमार! | Nitish Kumar | Bihar New CM | Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:00:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers