बॉलीवुड की वो 8 फिल्में जिनमें दिखा बुढ़ापे वाला रोमांस, ढलती उम्र में दिल हुआ बच्चा, 4 मूवी बनीं क्लासिक कल्ट
‘न उम्र की सीमा हो न प्यार का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन’...कहते हैं कि प्यार में कोई बंधन, कोई सीमा नहीं होती है.कई बॉलीवुड फिल्मों ने प्यार को हर उम्र, हर बंधन के परे दिखाया था जिनमें से कइयों ने बॉक्स-ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. वहीं कुछ फिल्मों को क्लासिक कल्ट का दर्जा मिला था. तो चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में-
वो ब्लॉकबस्टर गाना, धड़का देता है महबूबा का दिल, संगीतकार ने प्रोड्यूसर से जबरन ली थीं दो नई कारें
90s के दौर में नदीम-श्रवण की बॉलीवुड में तूती बोलती थी. दोनों का स्टारडम किसी बॉलीवुड सुपरस्टार से कम नहीं था. नदीम का पूरा नाम नदीम अख्तर सैफी था. वो अपने बड़बोलेपन के लिए भी जाने जाते थे. उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सुभाष घई से फिल्म में म्यूजिक देने से पहले दो नई कारें मांगी थीं. इतना ही नहीं, सुभाष घई ने उन्हें दो नई कारें तत्काल मुहैया कराई थीं. नदीम ने यह भी कहा था कि वो इस साल का ब्लॉकबस्टर म्यूजिक फिल्म के लिए दे रहे हैं. ठीक वैसा ही हुआ. बात 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'परदेस' की है. शाहरुख खान-महिमा चौधरी स्टारर इस फिल्म का एक गाना 'जरा तस्वीर से तू, निकलके सामने आ, मेरी महबूबा' आज भी महबूब के दिल को धड़का देता है. इस फिल्म के सभी गाने ब्लॉकबस्टर थे. 10 करोड़ में बनी थी परदेश : परदेश मूवी 10 करोड़ में बनी थी. फिल्म में शाहरुख खान और महिमा चौधरी लीड रोल में थे. फिल्म ने 41 करोड़ की कमाई की थी. 1997 की यह चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



