Responsive Scrollable Menu

पहले रघुराम राजम की ‘पेचकसबाजी’, अब Bloomberg ने iPhone पर फैलाया झूठ: जानें भारत की मैन्युफैक्चरिंग पर कैसे फैलाया जा रहा चीनी प्रोपेगेंडा?

Bloomberg ने अब भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को टारगेट करते हुए इस सिस्टम को सिर्फ असेंबली घोषित करने का प्रयास किया है और साथ ही इसे टैक्सपेयर के पैसे का waste बताया है।

Continue reading on the app

ईशान साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय:अर्शदीप पावरप्ले के हाईएस्ट विकेट टेकर; तिलक नो-बॉल पर कैच हुए

न्यूजीलैंड ने पांचवे टी-20 मैच में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। हैमिल्टन में ईशान किशन एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वहीं तिलक वर्मा नो-बॉल की वजह से कैच हो गए। टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. ईशान ने इस साल 1220 टी-20 रन बनाए ईशान किशन ने इस साल टी-20 इंटरनेशनल में 1220 रन बनाए हैं। उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा। सूर्या ने 2022 में 1164 रन बनाए थे। 2. ईशान ने 1345 गेंद पर 2 हजार टी-20 रन पूरे किए ईशान किशन ने 32 गेंद पर 61 रन की पारी खेली। वे 2 हजार टी-20 रन बनाने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय बने। उन्होंने इसके लिए 1345 गेंद खेली। पहले स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 1024 गेंद पर यह मुकाम हासिल किया था। 3. अर्शदीप पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले के दौरान 65 विकेट लिए हैं। वे फुल मेंबर टीमों के गेंदबाजों में पहले 6 ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए। न्यूजीलैंड के टिम साउदी के नाम भी 65 विकेट हैं, लेकिन उन्होंने ये विकेट अर्शदीप सिंह से ज्यादा पारियों में लिए हैं। 4. सैंटनर न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी मिचेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड के लिए 143 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वे इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ईश सोढ़ी 142 मैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 5. फिलिप्स बाइलेटरल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने इस 5 मैचों की सीरीज में 341 रन बनाए। वे बाइलेटरल टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के फिल सॉल्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। सॉल्ट ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 331 रन बनाए थे। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. कैच लेने के बाद फिन एलन का पैर बाउंड्री से टकराया छठे ओवर में ईशान किशन आउट होने से बच गए। सैंटनर के ओवर की पहली गेंद पर ईशान ने लॉन्ग-ऑन की तरफ शॉट खेला। फिन एलन ने बाउंड्री पर कैच पकड़ने के बाद गेंद हवा में उछाल दी और फिर कैच पकड़ लिया। हालांकि थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा कि जब गेंद हाथ में था, तब उनका दायां पैर बाउंड्री के बाहर जमीन पर था। इसके बाद ईशान को 6 रन मिले। 2. तिलक को जीवनदान नाथन स्मिथ के 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा का कैच लपका गया। फिन एलन ने बैकवर्ड पॉइंट पर दाईं ओर डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा, लेकिन अंपायर ने इसे नो-बॉल दे दिया। स्मिथ का पैर क्रीज से बाहर था। इस तरह तिलक को जीवनदान मिला और अगली गेंद पर फ्री-हिट मिली। 3. अभिषेक ने डाइव लगाकर मिचेल का बेहतरीन कैच पकड़ा वरुण चक्रवर्ती के 9वें ओवर में अभिषेक ने शानदार कैच लपका। ओवर की तीसरी गेंद पर डेरिल मिचेल ने स्लॉट में मिली फुल लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि गेंद लॉन्ग-ऑफ की ओर गई, जहां अभिषेक खड़े थे। उन्होंने आगे की ओर डाइव लगाकर कैच पकड़ा। मिचेल 16 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया:साइफर्ट ने 93 रन बनाए; श्रेयस-ईशान की फिफ्टी बेकार, टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से जीती भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां टी-20 मुकाबला 7 विकेट से हार गई है। हालांकि टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की। हैमिल्टन में कीवी टीम ने 192 रन का टारगेट 3 विकेट खोकर 18 ओवर में चेज कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

अहमदाबाद में होगा 10 टीम के बीच प्राइम वॉलीबॉल लीग का रोमांच, 30 नवंबर से पांचवें सीजन का आगाज

प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) के पांचवें सीजन का आगाज 30 नवंबर से अहमदाबाद में होगा. वीर सावरकर खेल परिसर में होने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ ने इस साल लीग को भारत की पहली डिवीजन की पेशेवर वॉलीबॉल लीग के रूप में मान्यता दी थी. लीग के सीईओ जॉय भट्टाचार्य ने इसे देश में पेशेवर वॉलीबॉल के विस्तार की दिशा में अहम कदम बताया. मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु टॉरपीडोज भी खिताब बचाने उतरेंगे. Mon, 2 Nov 2026 21:28:15 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News Today | उत्तराखंड की बड़ी खबरें | उत्तराखंड समाचार | Breaking News | CM Dhami | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T16:10:12+00:00

Cyclone Murasu: सबसे ज्यादा खतरनाक होगा मुरासु? किन इलाकों पर मंडराया खतरा! | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T16:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers